herzindagi
homemade scrub in hindi

घर पर बने इस स्क्रब से डेड स्किन को करें साफ

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में आपके किचन में मौजूद दो चीजों से स्क्रब बनाना सिखाना वाले हैं।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-12, 19:34 IST

हम खुद से भी ज्यादा ख्याल रखते हैं अपनी त्वचा का और इसके लिए हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। यह सभी प्रोडक्ट कुछ समय के लिए तो हमें फायदा पहुंचाते है लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। अक्सर हम बाजार से स्क्रब खरीदते हैं जो हमारे चेहरे से डेड स्किन को रिमूव करता है।

लेकिन जब आप घर पर ही किचन में मौजूद बीएस कुछ चीजों से स्क्रब बना सकती हैं तो मार्केट के प्रोडक्ट्स पर पैसे क्यों बर्बाद करना। जी हां हम घर पर भी स्क्रब बना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बस दो चीजों, ओटमील और शहद से स्क्रब बनाने की विधि बताने वाल हैं। यह स्क्रब आपके चेहरे की डेड स्किन को रिमूव करेगा और एक न्य ग्लो भी देगा। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यह स्क्रब।

शहद और ओट मील का इस्तेमाल

oatmeal scrub

बात चाहे शहद की हो या फिर ओटमील की, यह दोनों ही हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। एक ओर जहां ओटमील हमारे चेहरे से गन्दगी और अतिरिक्त तेल को साफ कर नई चमक देता है तो वही शहद हमारे चेहरे की आवश्यक नमी को बनाएं रखता है। इन दोनों का साथ में इस्तेमाल हमारे लिए बहुत ही अच्छा है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये स्क्रब और इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

इसे जरूर पढ़ें-Homemade Face Scrub : घर पर बने इस स्क्रब का करेंगी इस्तेमाल तो पोर्स रहेंगे साफ

सामग्री

विधि

honey

  • सबसे ओटमील को मिक्सी में पीस लें और फिर के चम्मच ओटमील में 2 चम्मच शहद मिलाकर इन्हें मिक्स कर दें।
  • अब इसे हल्के हाथ से होने चेहरे पर स्क्रब करें और ऐसा 5-6 मिनट तक करें।
  • कुछ समय बाद चेहरे को धो लें।(चमकती त्वचा के लिए ऐसे बनाएं फेस पैक)
  • रोजाना इस नुस्खे का इस्तेमाल न करें। हफ्ते में 2 दिन आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

इसे जरूर पढ़ें-DIY Sheet Mask : त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए घर पर ऐसे बनाएं शीट मास्क

आपको यह लेख कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।