श्रद्धा कपूर के सटल मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करने के लिए ये टिप्स आएंगी आपके काम

मेकअप करने से पहले त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए हमें स्किन टाइप के हिसाब से ही किसी भी रूटीन को फॉलो करना चाहिए। स्किन केयर के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।

shraddha kapoor inspired subtle makeup looks in hindi

हम सभी को खूबसूरत दिखना बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करना भी बेहद पसंद करते हैं।गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और ज्यादातर हम इस मौसम के चलते सटल मेकअप लुक को बोल्ड लुक से ज्यादा पसंद करते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने सटल मेकअप लुक्स को आए दिन अपने फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं और देखने वाले दर्शक भी इन लुक्स को काफी पसंद भी करते हैं।

अगर आप भी सेलेब्रिटी की तरह खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कुछ खूबसूरत और सटल मेकअप लुक्स। साथ ही बताएंगे इन लुक्स को क्रिएट करने की आसान टिप्स।

हैवी आई मेकअप

shraddha kapoor heavy eye makeup

अक्सर रात की पार्टी के लिए बोल्ड और हैवी मेकअप पसंद किया जाता है, लेकिन अगर आप रात के किसी फंक्शन में जाने के लिए सटल लुक वाला मेकअप ढूंढ रही हैं तो इस तरह के कलर के आई शैडो का चुनाव कर सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए आप पीच कलर की लिपस्टिक का चुनाव करें। इसके अलावा अगर आपकी स्किन टोन जरा भी वार्म टोन में है तो आप आई मेकअप के लिए कूल टोन जैसे ग्रे और सिल्वर की जगह पर गोल्डन और ब्राउन जैसे वार्म कलर पैलेट का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें :चेहरे की इन जगहों पर करें हाइलाइटर का इस्तेमाल

ग्लॉसी लिप्स

सटल लुक में ज्यादा चीजें नहीं होती है जो आपके मेकअप लुक को आकर्षक बना सकती हैं। वहीं इस तरह के मेकअप लुक को करने के लिए आप सबसे पहले स्किन केयर पर खास ध्यान दें ताकि बेस मेकअप खूबसूरत और शाइनी नजर आए। इसके लिए आप टिंटेड प्राइमर और ड्युई फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप लिक्विड हाइलाइटर को फाउंडेशन में मिक्स करके लगा सकती हैं। आप चाहे तो आई मेकअप के लिए बारीक ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :हिना खान के सटल मेकअप लुक्स हैं हर तरह के फंक्शन के लिए परफेक्ट

विंग आई लाइनर लुक

shraddha kapoor wing eye liner look

आई मेकअप को सटल लुक देने के लिए आप आई लाइनर लगा सकती हैं, लेकिन अगर आप विंग वाले आईलाइनर को आंखों पर लगाना चाहती हैं तो ध्यान रखे कि पतले से पतला ही आई लाइनर अपनी आंखों पर लगायें। ऐसा इसलिए क्योंकि सटल लुक को बरकरार रखने के लिए आप चौड़े आईलाइनर को अवॉयड ही करें। वहीं आप लिप्स के लिए बेबी पिंक कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप ब्लश के लिए वार्म टोन के कलर का इस्तेमाल करें। बता दें कि इस तरह का मेकअप लुक आप किसी भी समय के लिए चुन सकती हैं।

अगर आपको एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की तरह सटल मेकअप करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP