Shehnaaz Gill Makeup Looks: मेकअप करना हम सभी को काफी पसंद होता है और इसके लिए हम रोजाना मेकअप करके ऑफिस या फिर कहीं बाहर घूमने निकलते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि हम किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार होते हैं और उसके लिए बॉलीवुड की अलग-अलग एक्ट्रेस के मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करते हैं, ताकि इन एक्ट्रेस की तरह हम भी खूबसूरत नजर आए। शहनाज गिल को भी काफी लोग पसंद करते हैं इसलिए जब भी वो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो उसे देखना जरूर पसंद करते हैं। इस बार भी उनके इस आर्टिकल में बताए गए मेकअप लुक्स पर नजर डाले और देखें उनके बेस्ट मेकअप लुक्स।
नाइट पार्टी में जाना हम सभी को काफी पसंद होता है। इसके लिए आप एक्ट्रेस शहनाज गिल के इस गोल्ड ग्लिटर मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इससे स्किन ग्लॉसी और शाइनी लगती है साथ ही एक अलग सी चमक नजर आती है। इसके लिए आपको बेस को गोल्ड में रखना होगा और आंखों को ग्लिटर से हाइलाइट। लिपस्टिक में आप लाइट न्यूड ब्राउन शेड चूज कर सकती हैं। शहनाज गिल के इस मेकअप लुक को Sachin Salvi द्वारा क्रिएट किया गया है। आप इसे घर पर रखे मेकअप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से मिनटों में क्रिएट कर सकती हैं।
अगर आपको रेड कलर पसंद है या फिर आप शहनाज गिल की तरह इस तरीके के आउटफिट्स को (शहनाज गिल के हेयर स्टाइल) स्टाइल कर रही हैं तो ऐसे में आप बोल्ड रेड मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बोल्ड लिप्स के साथ इस लुक को क्रिएट किया है। जिसमें बेस को नॉर्मल रखा गया है बस आंखों पर लाइट रेड शेड और लिप्स पर डार्क रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इससे ये लुक और ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है। इस लुक को Sonik Sarwate मेकअप आर्टिस्ट द्वारा क्रिएट किया गया है। आप अपने घर पर सिंपल रेड कलर के इस्तेमाल से इसे क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शहनाज गिल जैसा मेकअप करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
शहनाज गिल के इस लुक को आप डेली में भी क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बेस को थोड़ा ग्लॉसी रखा है। आंखों पर ब्राउन (शहनाज गिल के लुक्स) आईशैडो के साथ पतला लाइनर क्रिएट किया है, साथ में न्यूड लिपस्टिक को लगाया है। उनके इस लुक को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट Saba Khan द्वारा क्रिएट किया गया है। जिसे आप मिनटों में घर पर क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शहनाज गिल के मिनिमल मेकअप लुक्स हैं बेहद खूबसूरत, इस रक्षा बंधन पर करें रीक्रिएट
शहनाज गिल के इन मेकअप लुक्स को करें क्रिएट इससे आप भी काफी सुंदर नजर आएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।