खूबसूरत दिखना हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के मेकअप लुक्स को अपने चेहरे के हिसाब से रीक्रिएट भी करते हैं। खासकर हम एक्ट्रेसेस के मेकअप लुक्स से काफी प्रभावित हो जाते हैं और ज्यादातर इन्हें रीक्रिएट करना काफी पसंद करते हैं।
एक्ट्रेसेस की बात करें तो आजकल शहनाज गिल आए दिन अपने सटल और मिनिमल मेकअप लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं शहनाज गिल के कुछ मिनिमल मेकअप लुक्स और बताएंगे इन मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करने का आसान तरीका।
किसी पार्टी में जाने के लिए इस तरह का मेकअप लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें कि इस लुक को क्रिएट करने के लिए आप बारीक शिमर का इस्तेमाल करें और कलर कॉम्बिनेशन के लिए भी आप स्ब्तले कलर्स का ही चुनाव करें। इसके लिए आप पिंक और ब्राउन फैमिली की पैलेट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप्स को आकर्षक लुक देने के लिए चाहे तो लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें और बेस मेकअप को ड्युई रखें। साथ ही आप स्मज आई लाइनर भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : हिना खान के इन स्टाइलिश और बोल्ड मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करने के आसान टिप्स
पिंक मेकअप लुक लगभग सभी स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। इस तरह का मेकअप लुक आप सटल कलर्स जैसे व्हाइट कलर की आउटफिट के साथ चुन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो पेस्टल कलर की आउटफिट के साथ पिंक कलर से मेकअप कर सकती हैं। वहीं अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो ओंब्रे इफेक्ट में लिप्स को आकर्षक लुक दे सकती हैं। लुक को फ्रेश बनाने के लिए आप बेस को ड्युई रखें और लिप्स पर ग्लॉस का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
आजकल न्यूड मेकअप लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। देखने में यह लुक जितना मिनिमल और आसान नजर आ रहा है, उतना ही यह लुक क्रिएट करना मुश्किल है। इस लुक में आप आपको हैवी बेस या कंटूरिंग की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि आप केवल कंसीलर और ब्रोंजर की सहायता लेकर मेकअप लुक क्रिएट कर सकते हैं। आप चाहे तो न्यूड मेकअप के साथ बोल्ड लिप्स को भी कैरी कर सकती हैं।
अगर आपको रक्षा बंधन के लिए शहनाज गिल जैसे मिनिमल मेकअप लुक्स और इन्हें करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।