herzindagi
shama sikander bold  makeup

शमा सिकंदर के बोल्ड मेकअप लुक्स जिन्हें आप भी कर सकती हैं ट्राई

मेकअप करना सभी महिलाओं को बेहद पसंद होता हैं लेकिन मेकअप का सही तरीके से किया जाना जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2022-08-04, 12:04 IST

बोल्ड लुक्स की बात करें तो शमा सिकंदर का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। टीवी की ये एक्ट्रेस 40 साल की उम्र में भी किसी से कम नहीं हैं। ऐसा हम नहीं इनके बोल्ड और कॉन्फीडेंट लुक्स बताते हैं। ये एक्ट्रेस आए दिन अपने हॉट और अलग अंदाज के कारण सुर्खियों में दिखाई देती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शमा सिकंदर के कुछ मेकअप लुक्स जिसे फॉलो कर आप दिख सकती हैं बोल्ड और यूनिक।  

 

मैट आईज 

matt eyes

शमा अलग-अलग तरह का मेकअप एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, जो कि उन पर बेहद खूबसूरत भी लगता हैं। ऐसे ही इस लुक में शमा ने आई मेकअप को मैट रखा हैं और लिप्स को ग्लॉसी। इस लुक में शमा ने आई मेकअप के लिए डार्क ब्राउन कलर को चुना हैं। साथ ही लिप्स को न्यूड रखा हैं। 

इसे भी पढ़ें : इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से सीखें कैसे दिखें बॉस लेडी

 

ब्राउन कॉपर आई लुक 

brown copper eyes

इस लुक में शमा ने अपने आई मेकअप का कलर ब्राउन टोन में रखा हैं। इसी के साथ शमा ने ब्राउन कलर के ऊपर कॉपर कलर के शिमर का भी इस्तेमाल किया हैं। जिसके कारण आई मेकअप खिलकर सामने दिखाई दे रहा हैं। साथ ही शमा ने लिप्स को न्यूड पिंक कलर का रखा हैं और लिप्स पर ग्लॉस भी लगाया है। ऐसा करने से शमा का पूरा लुक बेहद बोल्ड दिखाई दे रहा हैं। 

 

सॉफ्ट आई लुक 

ruby red lips

 हालांकि सॉफ्ट आई मेकअप बोल्ड लुक्स में नहीं गिना जाता। लेकिन शमा ने इस मिथ को मात दे दी हैं। इस लुक में शमा ने सॉफ्ट पीच कलर आई मेकअप के साथ लिप्स पर रूबी रेड की लिपस्टिक लगाई हैं। जिसमें वह बेहद बोल्ड और क्लासी दिखाई दे रही हैं। 

इसे भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण से सीखें कैसे करें नाईट पार्टी के लिए मेकअप

पेस्टल ग्रीन आई मेकअप 

pastel green eyes

इंडियन स्किन टोन के हिसाब से आई मेकअप के लिए कुछ ही कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। शमा ने आई मेकअप के लिए इस तरह के ग्रीन कलर चुना जो कि काफी रिस्की साबित हो सकता था। साथ ही शमा ने ब्लश को ज्यादा हाइलाइट किया है। शमा ने लिप कलर के लिए पिंक न्यूड कलर को चुना हैं जिसके कारण शमा का ओवरऑल लुक बेहद स्टनिंग दिखाई दे रहा हैं। 

 

आप भी इन टिप्स को फॉलो कर दिख सकती हैं बेहद बोल्ड और स्टाइलिश।  अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो शेयर करें साथ ही हरजिंदगी को फॉलो करना बिल्कुल न भूलें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।