किसी की शादी हो या कोई भी पार्टी मेकअप करना हर महिला को बेहद पसंद होता है। ऐसे में अपनी ऑउटफिट के कलर और अपनी स्किन टोन के हिसाब से मेकअप करना कई महिलाओं के लिए काफी मुश्किल टास्क बन जाता हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं ड्रेस से मैच करता कोई भी आई शैडो लगा लेती हैं। ऐसा करने से आपका मेकअप सुंदर दिखने की जगह बेहद भद्दा दिखाई दे सकता हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह का मेकअप रात के समय किया जाता है जिसे कर आप दिखेंगी बेहद खूबसूरत।
गोल्ड कलर आइज
हमेशा से ही गोल्डन कलर इंडियन स्किन टोन के हिसाब से एकदम परफेक्ट रहा है। इस तरह के आई मेकअप के साथ आप लिप्स को न्यूड ही रखें। ऐसा करने से आपका मेकअप बोल्ड और सॉफ्ट लगेगा। साथ ही आप आईज पर गोल्डन कलर के शिमर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका आई मेकअप बेहद खूबसूरती से हाईलाइट होगा।
बोल्ड लिप्स
रेड कलर तो हमेशा से एवरग्रीन रहा है। ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं रेड कलर की लिपस्टिक को बेहद पसंद करती हैं। साथ ही आप आई मेकअप को न्यूट्रल रखें। ऐसा करने से आपका पूरा मेकअप लुक उभर कर दिखेगा। अगर आप भी रेड कलर को पसंद करती हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकता हैं। इस लुक को ब्लैक कलर की ऑउटफिट के साथ वियर करें।
इसे भी पढ़ें : ब्राइडल मेकअप को लेकर हैं परेशान तो जानें किस तरह के मेकअप लुक्स कर रहें है ट्रेंड
ग्राफिक आई लुक
जैसा कि आप जानती होंगी मेकअप का कोई रूल नहीं होता। आप जैसा भी मेकअप करेंगी वो आपका एक यूनिक स्टाइल बन जाता हैं। ऐसे ही अगर आपको अपने मेकअप में एक्सपेरिमेंट्स करना पसंद है तो ग्राफिक आई लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस लुक को आप किसी भी तरह की ऑउटफिट के साथ कैर्री कर सकती हैं। साथ ही अगर आप लिप्स को न्यूड रखें तो आपका आई मेकअप बेहद खूबसूरत व बोल्ड दिखाई देगा।
ब्राउन कोल आइज
मेकअप की बात हो और ब्राउन कलर का इस्तेमाल न किया जाए ऐसा नहीं हो सकता। आपको बता दें कि ब्राउन कलर आई मेकअप अपने आप में ही एक स्टेटमेंट लुक देता है। ब्राउन कलर के साथ अगर आप ब्लैक काजल से स्म्जड आईलाइनर लगाएं और स्टेटमेंट न्यूड लिप्स रखें तो आपका मेकअप बेहद बोल्ड और क्लासी दिखाई देगा। इस तरह के आई मेकअप के साथ आप लाइट कलर का ऑउटफिट चुनें। ऐसा करने से आपका पूरा लुक बेहद स्टाइलिश लगेगा।
Recommended Video
अब आप भी दिख सकती है बोल्ड और ब्यूटीफुल वो भी बिना किसी मेकअप एक्सपर्ट की मदद लिए। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर करना न भूलें। ऐसे कई और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों