मेकअप के दौरान महिलाएं अपनी आंखों को तरह-तरह से ब्यूटीफुल व डिफरेंट लुक देने की कोशिश करती हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि आई मेकअप करते समय टाइमिंग का खासतौर पर ध्यान रखा जाता है। मसलन, डे टाइम में लाइट कलर्स के आईशैडो को यूज किया जाता है। जबकि नाइट पार्टी में महिलाएं अपने लुक को स्टनिंग बनाने के लिए स्मोकी आइज लुक क्रिएट करती हैं। यह आपको एक स्टाइलिश टच देता है।
हालांकि, स्मोकी आइज का नाम सुनते ही महिलाओं के मन में सबसे पहले ब्लैक कलर का ही ख्याल आता है। यकीनन ब्लैक कलर की मदद से एक बेहतरीन स्मोकी आइज लुक क्रिएट किया जा सकता है। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप हर बार केवल ब्लैक कलर को ही प्राथमिकता दें।
इसके अलावा भी आप अन्य कई आईशैडो कलर को यूज करके स्मोकी आइज मेकअप कर सकती हैं और अपने लुक को बेहद खास बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको डिफरेंट आईशैडो कलर्स से स्मोकी आइज लुक क्रिएट करने का तरीका बता रही हैं-
ग्रीन आईशैडो से क्रिएट करें स्मोकी आइज लुक
ग्रीन कलर देखने में बेहद ही प्यारा लगता है और आप इससे भी ग्रीन स्मोकी आइज मेकअप कर सकती हैं। यह आपको एकदम डिफरेंट व यूनिक लुक देगा। इसके लिए आप सबसे पहले अपनी आईलिड पर डार्क ग्रीन आईशैडो लगाएं। इसके बाद, बीच में गोल्डन शेड लगाएं। आप चाहें तो उस पर आप टिंट या ग्लिटर भी अप्लाई कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-मेकअप से 2 मिनट में छिपाएं आंखों की झुर्रियां
यह आपकी आंखों को और भी अधिक खूबसूरत बनाएगा। अब आप उसके कार्नर को मिक्स कर लें, ताकि कोई शॉर्प लाइन विजिबल ना हों। (आईशैडो लगाना नहीं आता है तो अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स) अब आप ग्रीन आई लाइनर का ही इस्तेमाल करें और उसे भी एंड्स से हल्का सा स्मज कर लें। अब हैवी मस्कारा लगाकर अपने आई मेकअप को कंप्लीट करें। इसमें ग्रीन आई लाइनर विजिबल होकर भी आईशैडो का ही एक लुक नजर आएगा। जो देखने मे काफी अच्छा लगता है।
बैंगनी कलर
बैंगनी कलर की मदद से भी एक ब्यूटीफुल स्मोकी आइज मेकअप किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले पर्पल कलर को अपनी आइज पर लगाएं और फिर आप बीच में सिल्वर या गोल्डन कलर का हाईलाइटर लगा दीजिए और इसे मिक्स कर दीजिए।
ध्यान दें कि इस लुक में आइज के इनर व आउटर एरिया पर आप डार्क शेड का इस्तेमाल करेंगे। जबकि बीच में आप अपने लुक व आउटफिट के कलर के अनुसार हाईलाइटर चुनकर उसे हल्का सा स्मज लुक दें। आप चाहें तो इसके ऊपर ग्लिटर या डस्ट भी अप्लाई कर सकती हैं। वहीं, अगर आप मैट फिनिश लुक चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिटर को स्किप किया जा सकता है।
ब्लू कलर
ब्लू कलर से क्रिएट किया गया स्मोकी आइज मेकअप देखने में बेहद अच्छा लगता है। इसमें भी आप मिडिल में गोल्डन या सिल्वर शेड लें। याद रखें कि स्मोकी आइज मेकअप के दौरान मिडिल में गोल्डन या सिल्वर का इस्तेमाल करना ही सबसे अच्छा माना जाता है। आप इन दोनों में से कलर का चयन अपने आउटफिट की एंब्रॉयडरी व कलर के अनुसार सलेक्ट कर सकती हैं।
ध्यान दें कि स्मोकी आइज लुक क्रिएट करते समय कोई भी लाइन विजिबल नहीं होनी चाहिए। इस दौरान आपको शेड्स को सही तरह से स्मज करना आना चाहिए। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप ब्लू कलर के ही आईलाइनर को इस्तेमाल करें। हालांकि, यह भी आपके आईशैडो में मिक्स हो जाना चाहिए। अंत में, आप हैवी मस्कारा लगाना बिल्कुल भी ना भूलें।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आपको परफेक्ट आईशैडो लगाना आता है, अगर नहीं तो जानें कैसे लगाएं
तो अब सिर्फ ब्लैक कलर तक ही सीमित क्यों रहना? इन अलग-अलग आईशैडो कलर का इस्तेमाल करें और स्मोकी आइज मेकअप के दौरान अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल हो जाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों