herzindagi
shahnaz husain expert on how to take care of eyes in summer in hindi

Shahnaz Husain Tips : गर्मियों के मौसम में इस तरह रखें अपनी आंखों का ख्याल

त्वचा की देखभाल करने के लिए आप रोजाना स्किन केयर जरूर करें। अपनी स्किन टाइप को जानने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-05-11, 12:07 IST

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और जिस तरह से स्किन केयर करना जरूरी होता है, ठीक वैसे ही आंखों का भी खासतौर से ख्याल रखना बेजद जरूरी होता है। वहीं जिन लोगों की किसी भी प्रकार की सर्जरी हुई है, उनके लिए आंखों को धूप व गर्मी के कारण काफी नुकसान पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा हम गर्मियों के मौसम में स्विमिंग पूल में तैरना भी काफी पसंद करते हैं और उसमें मौजदू क्लोरीन आंखों में जलन का कारण भी बन सकता है, जिसके कारण आंखें ड्राई हो सकती हैं। बता दें कि इसके लिए आप आंखों में ठंडे पानी की छींटे मारे। बता दें कि ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और आंखों को ठंडक भी महसूस होगी।

इस तरह करें देखभाल

eye care tips

  • आंखों की थकान और सूजन को दूर करने के लिए आप आई पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप आई पैड को गुनगुने पानी में भिगोकर आंखों के ऊपर रख सकती हैं।
  • इसके अलावा आप कच्चे आलू के स्लाइस को ऊपर रख सकती हैं। ऐसा करने से आंखों की सूजन कम जरूर होगी।
  • वहीं आप चाहे तो खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। खासकर गर्मियों में आंखों को हाइड्रेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इन घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें :शहनाज हुसैन से जानें झड़ते बालों से लेकर डैंड्रफ के लिए उपाय

expert on under eye

डार्क सर्कल्स के लिए

  • आंखों के आसपास की स्किन बेहद नाजुक होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आंखों के आस-पास और नीचे की त्वचा का पी.एच लेवल बाकी स्किन से अलग होता है।
  • वहीं डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • बादाम के तेल को हाथों की उंगलियों में लेकर आप हल्के हाथों से मसाज करें।
  • रोजाना ऐसा करने से आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
  • इसे आंखों के ऊपर कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें।

dark circle remedy

घेरलू चीजें हैं लाभदायक

  • आंखों की देखभाल करने के लिए खीरे के रस और अंडे के सफ़ेद भाग को मिला लें।
  • रोजाना 20 मिनट तक आंखों के नीचे लगाएं।
  • इसके बाद आंखों को सादे पानी से धो लें।
  • खीरे का कूलिंग इफेक्ट होता है और यह स्किन को टाइट भी करता है।
  • इसके अलावा बंद आंखों पर बर्फ के पानी या ठंडे दूध का सेक लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आप चाहे तो कॉटन पैड को ठंडे गुलाब जल में भिगोकर 10 से 15 मिनट के लिए अपनी आंखों के नीचे रखें।

इसे भी पढ़ें :शहनाज हुसैन से जानें घुंघराले बालों को स्टाइल करने का आसान तरीका

eye care shahnaz husain

ये भी है जरूरी

  • वहीं धूप में निकलने से पहले आंखों के नीचे सनस्क्रीन लोशन लगाएं।
  • पौष्टिक और संतुलित आहार खाए ताकि आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आए।
  • इसके अलावा अपने खाने में दही, पनीर, दाल और राजमा के साथ-साथ ताजे फल, सलाद, दही और स्प्राउट्स शामिल करें।
  • बता दें दैनिक व्यायाम और गहरी सांस लेने से भी आंखों को राहत मिलती है।

अगर आपको शहनाज हुसैन की बताई ये आई केयर टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।