herzindagi
chakra mehndi design

Chakra Mehndi Designs: चक्र मेहंदी के डिजाइंस देखें और रोचक तथ्य जानें

चक्र में आपको मेहंदी के कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन भारत इतिहास और हिन्दू धर्म के अलावा भी चक्र डिजाइन का महत्त्व अधिक है।
Editorial
Updated:- 2024-02-08, 12:17 IST

Mehndi Designs 2024: हिन्दू धर्म और भारत के इतिहास में आपको कई चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनका महत्त्व सदियों से हम देख रहे हैं। वहीं हिन्दू धर्म में चक्र का डिजाइन आपने कई बार देखा ही होगा। न केवल हिन्दू धर्म बल्कि भारत के इतिहास में भी चक्र का जिक्र काफी बार किया गया है। 

हिन्दू धर्म में चक्र का महत्व क्या है? (Easy Mehndi Designs)

चक्र के कई महत्त्व होते हैं। हिन्दू धर्म की बात करें तो चक्र भगवान शिव का एक अस्त्र है। बता दें कि इसे सुदर्शन चक्र के नाम से जाना जाता है। यह भगवान विष्णु के चार अस्त्रों में से एक हैं जिसका मतलब होता है समय का पहिया यानी कि यह चक्र कभी भी रुकता नहीं है और चलता ही रहता है।

circle mehndi design

वास्तु शास्त्र के हिसाब से चक्र क्या है? (Circle Mehndi Designs)

वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनुष्य के शरीर में 7 चक्र होते हैं, जिन्हें मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपुर, अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा और सहस्त्रार के नाम से जाना जाता है। यह सभी हमारे शरीर में पॉजिटिव एनर्जी को बरकरार रखने में मदद करते हैं और शरीर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने में सहायता करता है।

 circle mehndi easy  designs

भारत के इतिहास में चक्र का महत्व क्या है?

भारत के इतिहास की बात करें तो कहा जाता है कि तीसरी शताब्‍दी ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सारनाथ मंदिर से लिया गया है। इसमें कुल 24 तीलियां होती हैं, जिनका महत्व होता है मनुष्य के 24 गुण। वहीं चक्र को हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भी इस्तेमाल किया गया है। रंग के लिए नीले रंग का चुनाव किया गया है।

chakra cut out mehndi

  इसे भी पढ़ें: Jharokha Mehndi Designs Pics: हाथों की मेहंदी में बनाएं झरोखों के ये डिजाइंस, देखें तस्‍वीरें

इतिहास, वास्तु और हिन्दू धर्म के अलावा चक्र के आकार आपको कई जगहों पर देखने को मिल जाएंगे। वहीं सबसे ज्यादा इनका इस्तेमाल आपको पुराने समय में मौजूद राजा-महाराजा के किलों के वास्तुकला में नजर आ जाएंगे। इन डिजाइंस को काफी बारीकी से बनाया जाता है और देखने में यह काफी खूबसूरत भी दिखाई देते हैं। वहीं इन सभी चक्र में आपको कई डिजाइंस और इनके अलग-अलग पैटर्न नजर आ जाएंगे।

mandala art chakra design mehndi

मंडला आर्ट चक्र मेहंदी डिजाइन  (Mandala Art Mehndi Designs)

जैसा कि हमने बताया कि आपको चक्र के कई डिजाइन किलों में देखने को मिल जाएंगे। मंडला आर्ट बुद्ध धर्म में एक केंद्र बिंदु को बताया गया है। इस डिजाइन में चक्र के आकार में कई परतें होती हैं और इनमें अलग-अलग रंग और काफी बारीकी से बनाकर भरा जाता है।

 hath fool chakra mehndi design

हाथ फूल के साथ चक्र मेहंदी डिजाइन (Jewellery Mehndi Design)

गोल डिजाइन में चक्र का आकार मेहंदी में बनाना सबसे आसान होता है और हाथों के पिछले भाग यानि बैक हैण्ड पर डॉट-डॉट करके चैन की तरह हाथफूल का डिजाइन बना सकते हैं। उंगलियों के लिए आप मेहराब के आकार बनाकर सीधी लकीरे बना सकती हैं।

 hathfool design mehndi

बेल के साथ चक्र मेहंदी डिजाइन (Bel Mehndi Designs)

बेल डिजाइन प्राकृति को दर्शाने में मदद करता है। बेल में आपको कलियों वाले से लेकर डॉट-डॉट तक में कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप चक्र के आकार को बेल में बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से छोटे-छोटे साइज वाले दो से तीन चक्र बना सकती हैं और आस-पास के लिए आप बेल बनाने के लिए फूलों की पत्तियां व कलियां बना सकती हैं।

 lotus chakra mehndi designs

फूलों के साथ चक्र मेहंदी डिजाइन (Floral Mehndi Designs)

चक्र के सिंपल डिजाइन में आप थोड़ा प्राकृति को दर्शाना चाहती हैं तो गोल आकार बनाकर आप अंदर इसमें फूलों का डिजाइन बना सकती हैं। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप घर में मौजूद माचिस की तिल्ली की मदद ले सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें: Mughlai Mehndi Designs: बेमिसाल मुगलई मेहंदी डिजाइंस देखें

चेक में चक्र डिजाइन मेहंदी (Jaal Mehndi Designs)

check design chakra mehndi

चेक में ज्यादातर जाल के डिजाइन में मेहंदी लगाई जाती है। इस तरह के डिजाइन को खासकर किसी भी डिजाइन को भरने के लिए चुना जाता है। वहीं अगर आप मॉडर्न आर्ट और सिंपल डिजाइन की मेहंदी हाथों पर लगाना चाहती हैं तो चक्र का डिजाइन बनाकर अंदर भरने के लिए बारीक चेक डिजाइन की मदद ले सकती हैं।

 

अगर आपको चक्र मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइंस और इनसे जुड़े रोचक तथ्य पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit main: Ram Mehndi/Instagram, Mehendi Gallery/Instagram

Image Credit inside: Ram Mehndi/Instagram, Mehendi Gallery/Instagram, Shaaz Shaaz/Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।