12 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इस पूरे महीने का हम सभी साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह पाक महीना जहां एक तरफ धार्मिक भावनाओं से संबंधित है, वहीं दूसरी ओर लोग ईद के जश्न और त्योहार को लेकर उत्साहित रहते हैं। रमजान के दौरान लोग रोजा रखकर ईश्वर की इबादत करते हैं और शाम के वक्त रोजा खोल लोग इफ्तारी करते हैं। ईद में ही नहीं लोग रमजान के पाक महीने के दौरान भी अपनी हथेलियों में मेहंदी के सुंदर डिजाइन लगवाते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आप सभी के लिए पाकिस्तानी मेहंदी के कुछ डिजाइन लेकर आए हैं। पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन दुनिया की सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन में से एक है। इस डिजाइन की बारीकी और खूबसूरत डिजाइन ही इसे औरों से अलग और सुंदर बनाती है।
मेहंदी की ये डिजाइन बहुत सरल है, इसे आप अपनी हथेलियों के बैक और फ्रंट दोनों ही साइड पर लगवा सकती हैं। सिंपल और सरल मेहंदी की ये डिजाइन हथेलियों में लगने के बाद हाथों की खूबसूरती को इतना बढ़ा देगी कि देखने वाली की नजर आपके हथेलियों से नहीं हटेगी।
बेल मेहंदी की डिजाइन तो हर कोई अपनी हथेलियों पर लगाते हैं, ऐसे में यदि बेल मेहंदी की डिजाइन और पाकिस्तानी डिजाइन को मिक्स कर हथेलियों पर खूबसूरत डिजाइन बनवाना चाह रही हैं, तो यह परफेक्ट है। पाकिस्तानी मेहंदी की ये डिजाइन सिंपल ही नहीं लगाने के बाद काफी सुंदर भी है।
इसे भी पढ़ें: Chand Mehndi Designs For Ramadan 2024: रमजान के महीने में चांद मेहंदी की ये डिजाइंस लगाएं और तारीफें पाएं
यदि आप ऑफिस, कॉलेज या स्कूल जाती हैं, लेकिन आपको मेहंदी लगवाने का भी शौक है, तो यह डिजाइन आपके लिए एकदम सही है। इस सिंपल पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन को आप फ्रंट और बैक दोनों ही तरफ लगवा सकती हैं। बारीक फूल और लाइंस में बनी ये डिजाइन आपके हथेली और उंगलियों की शोभा बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
यदि आपकी हथेली लंबी और चौड़ी है, तो आप इस हैवी पाकिस्तानी मेहंदी की डिजाइन को अपनी हथेली में लगवा सकते हैं। पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन की खूबसूरती का राज ही उसकी बारीक डिजाइन है, जो उसे औरों से अलग और सुंदर बनाती है।
इसे भी पढ़ें: Mor Mehndi Design: लंबी हथेलियों पर 'मोर' के ये डिजाइंस मेहंदी में लगा देंगे चार-चांद
कैरी, फूल और लकीरों के बगैर मेहंदी की डिजाइन अधूरी है। ऐसे में यदि आप पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं, तो अपनी डिजाइन में कैरी, फूल और लकीरों से बनी डिजाइन को बारीकी से बनवाएं और हाथों में खूबसूरत डिजाइन लगवाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।