Night Care Tips: पिंक लिप्स के लिए अपनाएं ये आसान उपाय , जल्द दिखेगा असर

अगर आप भी काले होंठो से परेशान हैं, तो आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं।

 
  • Style Talk
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-13, 14:51 IST
black lips se kaise paye nijat

चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए होठों का अहम किरदार होता है। हर महिला को खूबसूरत होठों की चाहत होती है, लेकिन यह चाह तभी पूरी हो सकती है,जब आप अपने होठों का ठीक से ख्याल रखें। महिलाएं अपने होठों को सुंदर दिखाने के लिए कई तरह के महंगे लिप केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स की वजह से लिप्स में कालापन आ जाता है। ऐसे में आप कुछ नाइट रेमेडीस टिप्‍स या नुस्खों की मदद से अपने खोए हुए पिंक लिप्स को वापस पा सकती हैं।

गुलाब जल विद जैतून का तेल

how to use jatun oil for pink lips

गुलाब जल हाइपर पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। वहीं जैतून का तेल आपके होंठों के कालेपन को कम करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
  • 1 छोटा चम्मच जैतून का तेल

बनाने का तरीका

gulab jal se kaise payein pink lips

  • सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 1 छोटा चम्मच गुलाब जल लें।
  • फिर उसमें 1 छोटा चम्मच जैतून का तेल को डालकर अच्छी तरह से मिक्‍स कर लें।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें, जिससे चेहरे की डस्ट खत्म हो जाए।
  • अब इस मिश्रण को होठों पर लगा लें।
  • आप इसे रोज रात में सोने से पहले लगा सकती हैं।

एलोवेरा जेल

alovera gel for pink lips

एलोवेरा जेल में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह होंठों के कालेपन को भी दूर करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से तरह से धो कर सुखा लें
  • अब आप एलोवेरा जेल को लिप्स पर लगा लें।
  • आप इसे रोज लगा सकती हैं।

डार्क लिप्स होने के क्या होते हैं कारण

  • जिस तरह चेहरे की त्वचा तेज धूप में काली पड़ जाती है वैसे ही होठों का रंग भी सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से डल पड़ जाता है।
  • अगर आप स्मोक करती हैं, तो यह भी होठों के काले होने का एक कारण हो सकता है।
  • शरीर में विटामिन-सी और बी की कमी के कारण भी होठों के आसपास पिगमेंटेशन की समस्या हो जाती है।
  • यदि आप अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक नहीं लगाती तो इससे भी होंठ काले पड़ जाते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP