गुलाबी होंठ हमारे चेहरे की खूबसूरती को निखार देते हैं। लेकिन पिंक लिप्स पाने के लिए लड़कियां लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में आपको तरह-तरह के लिप बाम मिल जाएंगे। लेकिन बाजार में मिलने वाले लिप बाम में केमिकल मिलाया जाता है, जिसके कारण आपके होंठ खराब हो सकते हैं।
क्या आप भी जान्हवी कपूर की तरह पिंक लिप्स चाहती है? तो इसके लिए आपको घर पर बने लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको अपने लिप्स को नेचुरली पिंक कलर देने के लिए फ्रूट्स से बने लिप का उपयोग करना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में फ्रूट्स से लिप बाम बनाने का तरीका बताएंगे।
अनार से बनाएं लिप बाम
![diy lip balm]()
अनार न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बल्कि आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी कर सकती हैं। अनार की मदद से आप घर पर ही बड़ी आसानी से फ्रूट लिप बाम बना सकती हैं। चलिए जानते हैं अनार से लिप बाम बनाने का तरीका।
आवश्यक सामान
- 1 कप अनार
- छलनी
- घी
- डबल बॉयलर
बनाने का तरीका
- अनार से लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक छलनी में अनार डालें।
- इसके बाद चम्मच की मदद से किसी बाउल में अनार का जूस निकाल लें।
- अब जूस को डबल बॉइलर में रख लें।
- इसके बाद घी को गरम करें। आपको आधा चम्मच घी का इस्तेमाल करना है।
- घी को केवल गरम करना है। उबलने न दें।
- अब गरम घी को अनार के जूस में डालें। दोनों चीजों को करीब 2-मिनट तक अच्छे से मिला लें।
- फिर इस मिश्रण को किसी छोटे कंटेनर में डाल दें।
- फिर करीब 15 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।
- समय सीमा पूरी होने के एक बाद मिश्रण को रेफ्रिजरेटर से निकाल लें और एक स्टील के बर्तन में रखकर लो फ्लेम पर चलाते रहें।
- इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि इसकी क्वांटिटी कम न हो जाए और पेस्ट थिक न हो जाए।
- इसके बाद 2 चम्मच घी और डालें।
- दोबार से गैस ऑन करके पेस्ट को करीब 1 मिनट तक चलाते रहें।
- इसे दोबारा से रेफ्रिजरेटर में 20 मिनट के लिए स्टोर कर दें।
- लीजिए तैयार है आपका अनार से बना लिप बाम।
- इस लिप बाम को अपने होंठों पर लगाएं और जान्हवी कपूर की ही तरह पाएं गुलाबी होंठ।
चुंकदर से बनाएं लिप बाम
![betroot lip balm]()
क्या आप अपने लिप्स को नेचुरल पिंक कलर देना चाहती हैं, तो इसके लिए आप घर पर चुंकदर की मदद से लिप बाम बना सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ इंग्रीडियंट्स की जरूरत पड़ेगी। क्या आप भी जानना चाहती हैं कैसे बनाया जाता है फ्रूट लिप बाम तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामान
- चुंकदर
- 1 चम्मच वैसलीन
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- छलनी
बनाने का तरीका
- चुकंदर को सबसे पहले छील लें।
- अब चुंकदर को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- फिर इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस लें।
- अब एक बाउल और छलनी लें।
- छलनी की मदद से चुंकदर का रस निकाल लें।
- अब चुकंदर के पेस्ट को मीडियम फ्लेम पर उबाल लें।
- जब तक पेस्ट गाढ़ा न हो जाए तब तक पेस्ट को चलाते रहें।
- इसके बाद पेस्ट को ठंडा होने दें। फिर इसे एक छोटे से कंटेनर में भर लें।
- अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच वैसलीन मिलाएं और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसे करीब 30 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।
- लीजिए तैयार है आपका चुकंदर से बना लिप बाम।
पपीता से बनाएं लिप बाम
![papaya lip balm]()
पपीता से बने लिप बाम से आपके लिप्स नेचुरली पिंक दिखेंगे। पपीता से बने लिप बाम से आपके होंठ फटेंगे भी नहीं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस लिप बाम को खुद घर पर ही बना सकती हैं। चलिए जानते हैं पपीता से लिप बाम बनाने का तरीका।
आवश्यक सामान
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पपीता लें और उसे छील लें।
- इसके बाद पपीता को अच्छे से मैश कर लें। आप चाहें तो पपीता को पीस भी सकती हैं।
- इसके बाद एक छलनी में पिसा हुआ पपीता डालें।
- फिर एक बाउल में एक बड़ा चम्मच घी डाल लें।
- अब घी वाले बर्तन में चम्मच की मदद से पपीता का रस निकाल लें।
- अच्छे से मिक्स करके 1 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।
- करीब 1 मिनट बाद बाउल को रेफ्रिजरेटर से बाहर निकालें और एक बर्तन में पेस्ट डालकर दोबारा से थोड़ी देर के लिए उबाल लें।
- एक बार फिर दो मिनट के लिए बाउल को रेफ्रिजरेटरमें रख दें।
- अब इसे एक छोटे से कंटेनर में भर लें।
- लीजिए तैयार है घर पर बना पपीता लिप बाम।
- इसे लगाकर आपके लिप्स भीजान्हवी कपूर की तरह ही पिंक और सॉफ्ट हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:अनन्या पांडे की तरह गुलाबी गाल पाने की लिए घर पर ही चीक टिंट बनाएं
ड्रैगन फ्रूट
![dragon fruit]()
ड्रैगन फ्रूट न केवल खाने में टेस्टी लगता है, बल्कि आप इसका इस्तेमाल कर लिप बाम भी बना सकती हैं। ड्र्रैगन फ्रूट से बने लिप बाम का इस्तेमाल कर आपके लिप्स मॉइस्चराइज रहेंगे।
आवश्यक सामान
इसे भी पढ़ें:Reusable Sheet Mask को घर पर आसानी से बनाने के लिए टिप्स जानें
बनाने का तरीका
- सबसे पहले ड्रैगन फ्रूट को काट लें।
- इसके बाद छलनी में कटा हुआ ड्रैगन फ्रूट डालें और फिर चम्मच की मदद से इसका रस निकाल लें।
- अब एक बाउल लें और उसमें गरम पानी डालें और गरम पानी के ऊपर एक और बाउल रखें।
- अब ऊपर वाले बाउल में एक चम्मच वैसलीन को डालकर पिघला लें।
- इसके बाद वैसलीन में ड्रैगन फ्रूट का रस मिला लें।
- अब इसे एक छोटे से कंटेनर में डालकर थोड़ी देर रेफ्रिजरेटर में रख दें।
- लीजिए तैयार है आपका ड्रैगन फ्रूट से बना लिप बाम।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिक पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.Com