Moroccan Mehndi Designs for Bakra Eid 2023: इस ईद पर लगाएं मोरक्कन मेहंदी डिजाइन

ईद के खास मौके पर अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो ऐसे में आप मोरक्कन मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में लगा सकती हैं।

morccan mehndi designs tips

वेडिंग सीजन हो या फिर फेस्टिवल मेहंदी लगाना तो हर लड़की को पसंद होता है। जिसके लिए हम पहले ही डिजाइन सर्च कर लेते हैं, ताकि हाथों में उसी डिजाइन को लगा सके। कई बार होता है कि, बिल्कुल लास्ट समय में हमें समझ नहीं आता की कौन सा मेहंदी डिजाइन हाथों के लिए अच्छा है। ऐसे में आप ईद के मौके पर मोरक्कन मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में लगा सकती हैं।

ये डिजाइन आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। मोरक्कन डिजाइन सिंपल होते हैं लेकिन लगने के बाद हाथों में काफी अच्छे लगते हैं। आप इसे बनवाकर इसमें अलग-अलग तरह के डिजाइन को क्रिएट भी करा सकती हैं। मेहंदी को सिंपल भी लगा सकती हैं और हैवी डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं।

मोरक्कन मेहंदी डिजाइन-1

Simple mehndi design ideas

कई बार ऐसा होता है कि, काम ज्यादा होने की वजह से हम मेहंदी लगाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसके लिए आप चाहे तो इस ईद पर सिंपल मोरक्कन मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकती हैं। सिंपल बेल स्टाइल में ये मेहंदी लग जाएगी। आप चाहे तो इसके आउटर लेयर को हाइलाइट कर सकती हैं। इससे ये डिजाइन और ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Latest Mehndi Designs : जाल मेहंदी के ये आसान डिजाइन आप भी कर सकती इस दिवाली पर ट्राई

मोरक्कन मेहंदी डिजाइन-2

Full hand mehndi designs ideas

महिलाओं को ज्यादातर मेहंदी डिजाइन भरे-भरे ज्यादा अच्छे लगते हैं। सबसे ज्यादा ये डिजाइन फेस्टिवल और वेडिंग में लगाए जाते हैं। इस ईद (ईद मेहंदी डिजाइन) पर आप भी इस तरीके के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके हाथों को भरा-भरा दिखाएंगे साथ ही हाइलाइट होने की वजह से खूबसूरत भी लगेंगे। इसमें आप जाली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। लेकिन इसकी जाली छोटी नहीं बड़ी बनेगी। जिसमें आप अपने पार्टनर के नाम के लेटर भी लिखवा सकती हैं साथ ही हार्ट डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं।

मोरक्कन मेहंदी डिजाइन-3

Morccan mehndi designs

मेहंदी डिजाइन कई तरह के होते हैं। लेकिन जो लगने के बाद अच्छे लगते हैं हम उसी को दोबारा लगाना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार ईद पर आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। मोरक्कन डिजाइन के बेल स्टाइल मेहंदी को आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इस डिजाइन को दोनों तरफ क्रिएट किया जा सकता है। उंगलियों पर भी इसी डिजाइन को दोबारा लगाया जा सकता है। आप चाहे तो ब्रेसलेट स्टाइल में इसे अपने हाथों में लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मेहंदी के ये डिजाइन देखने में लगते हैं बेहद मॉडर्न, देखें तस्वीरें

इन बातों का रखें ध्यान

  • मेहंदी लगाने के बाद पानी में तुरंत हाथ न दें।
  • मेहंदी सूखने के बाद इसमें तेल लगा लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- best_mehndi_designs1

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP