Eid Mehndi Designs: हाथों में लगाएं चांद और सितारे वाले ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस

Eid ul Adha Mehndi Designs: ईद पर हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेल और फूल वाले मेहंदी डिजाइंस के बजाय चांद-सितारा डिजाइन ट्राई करें। 

star and moon mehndi designs for eid

कल बकरीद है। ऐसे में हममें से अधिकांश लोगों ने नए कपड़े खरीद लिए होंगे। लास्ट मिनट की शॉपिंग तो फिर भी चलती रहती है। ईद पर सभी नए कपड़े पहनकर अपने परिवार के साथ भव्य भोज का मजा लेते हैं। आपने तो अपने गरारे और शरारे तैयार कर लिए होंगे। मेहंदी लगाना भी ईद का एक जरूरी हिस्सा है, तो क्या आपने नए डिजाइन्स के बारे में सोचा है? अगर आप पुराने बेल और अंबिया के डिजाइन बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो थोड़ा रुककर इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लें।

हम हमेशा की तरह आपको ऐसे मेहंदी डिजाइन बताएंगे, जो एकदम यूनिक होंगे। उन्हें बनाना भी आसान होगा और यह डिजाइन पारंपरिक और मॉर्डन टच भी देंगे। आप इस बार ईद पर क्यों न कोई स्टाइलिश मेहंदी लगाएं और जब ईद है, तो चांद भी उतना महत्वपूर्ण हुआ। इस बार अपनी मेहंदी वाली को बोलकर चांद और सितारों से सजे नए और फैंसी डिजाइन हाथों में लगवाएं। चलिए ऐसे ही कुछ डिजाइन के बारे में हम आपको बताएं।

शेडेड चांद स्ट्रिंग्स डिजाइन

shaded moon mehndi designs

ईद पर मेहंदी लगाते वक्त चांद का डिजाइन बनवाएं। आप इसे हाथ के पीछे या हथेली पर बनवा सकती हैं। यह डिजाइन थोड़ा-सा ट्रिकी हो सकता है, लेकिन सही ढंग से बन गया तो बहुत ही खूबसूरत लुक देगा। हाथ पर आधा चांद बनाकर उसे स्ट्रिंग्स से जोड़ें या आप डॉटेड स्वर्ल्स भी बनवा सकती हैं। आप इन स्ट्रिंग्स को आपस में जोड़कर एक डोम जैसा बना सकती हैं और फिर उसके नीचे से छोटी और बड़ी स्ट्रिंग्स बनाकर उंगलियों तक जोड़ें। चांद के पास शेड बनाएं, ताकि इसका एक अरेबिक लुक भी आए।

इसे भी पढ़ें: मेहंदी के ये डिजाइन देखने में लगते हैं बेहद मॉडर्न, देखें तस्वीरें

स्टार्स और मून वाला स्टाइलिश डिजाइन

हाथ के पीछे कलाई से छोटी-छोटी स्ट्रिंग्स बनाएं और उनमें छोटे-छोटे स्टार्स बनाएं। इसी तरह एक और स्ट्रिंग बनाएं और उसमें लटकते हुए चांद बनाएं। आप अपनी दो उंगलियों पर नीचे से ऊपर की ओर छोटे और बड़े स्टार्स की एक स्ट्रिंग भी बना सकती हैं। अंत में चांद के साथ अपनी मेहंदी को पूरा करें। ईद के लिए यह मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट है।

फ्लोरल स्टार्स का डिजाइन

floral mehndi design

मिनिमल और फैंसी डिजाइन चाहती हैं, तो चांद और सितारे वाला फ्लोरल मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इसे कलाई से शुरू करें और एक आधा चांद बनाएं। उस चांद को बड़े फूल की पत्तियों से जोड़ें और शेड दें। बीच से इस फ्लोरल डिजाइन को छोटे डॉट्स या सितारों वाली स्ट्रिंग्स से जोड़ सकती हैं। यह मिनिमल डिजाइन पारंपरिक आउटफिट के साथ एक मॉर्डन लुक देगा।

इसे भी पढ़ें: छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस

मून पैर्टन में मेहंदी डिजाइन

ड्रीम कैचर वाली वाइब देने के लिए हाथों में चांद से ड्रीम कैचर जैसा डिजाइन बना सकती हैं। इसमें चांद के साथ बड़े फ्लोरल मोटिफ्स और लैंटर्न डिजाइन बना सकती हैं। इन्हें आपस में बड़े मोटिफ्स से जोड़ें और उंगलियों के अंत में छोटे सितारे बनाकर इस मेहंदी डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं। अगर आपके हाथ छोटे हैं, तो भी यह डिजाइन आपके हाथो में अच्छा लगेगा (फुल हैंड मेहंदी डिजाइंस)।

इन डिजाइन्स को आप भी ईद पर ट्राई करें और अपने दोस्तों के बीच शो ऑफ करें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही मेहंदी डिजाइन्स जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik, herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP