मेहंदी लगाना हम सभी पसंद करते हैं। वहीं मेहंदी के कई डिजाइन आपको इंटरनेट के जरिये देखने को मिल जाएंगे। दुल्हन की बात करें तो हाथों से लेकर पैरों तक में मेहंदी को लगाया जाता है। हालांकि ज्यादातर लड़कियां भरे-भरे हाथों की मेहंदी के डिजाइन को बनवाना पसंद करती हैं।
आजकल की बात करें तो पैरों के लिए आपको कई मॉडर्न डिजाइन के पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ मॉडर्न डिजाइन जो खासकर पैरों के लिए बेस्ट रहेंगे।
आजकल आपको कट आउट पैटर्न में कई मेहंदी के डिजाइन देखने को नजर आ जाएंगे। इसके लिए आप मंडला आर्ट डिजाइन को आधा-आधा कर दोनों पैरों पर बना सकती हैं। इस तरह के मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथपिक और इअरबड्स की सहायता ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस
मॉडर्न लुक को बरकरार रखने के लिए आप बेल के डिजाइन को पैरों के फ्रंट की जगह साइड में इस तरह से बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में आप अरेबिक स्टाइल या फूल-पत्ती के डिजाइन को बना सकती हैं। बारीकी से मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो केरी के डिजाइन को बनाकर अंदर की तरफ जालीदार पैटर्न बना सकती हैं।
ज्वेलरी पैटर्न का मेहंदी डिजाइन देखने में काफी रॉयल लुक देने में नजर आता है। वहीं इसके लिए आप डॉट-डॉट कर मेहंदी से बनी चैन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी के डिजाइन के लिए आप उंगलियों पर भरे-भरे डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा
आजकल मिनिमल लुक के मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए इस तरह का बारीकी से बनाया गया मेहंदी आर्ट पैरों पर बना सकती हैं। इसके लिए आप साथ में पायल का डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आप मोर, जाल, फूल-पत्ती के डिजाइन को पैरों पर बना सकती हैं।
अगर आपको ब्राइडल मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।