Bhai Dooj Special Mehndi Designs 2023 : हाथों और पैरों में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है और इसे हर तीज-त्यौहार के मौके पर पर लगाया जाता है। हालांकि इसके कई तरह के डिजाइन आपको इन्टरनेट के जरिये मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार के हिसाब से ही मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहिए?
एक के बाद एक त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है और इस मौके पर अक्सर लम्बे हाथों के लिए मेहंदी का परफेक्ट डिजाइन चुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस जो खासकर लम्बे हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे। साथ ही बताएंगे मेहंदी लगाने के कुछ खास टिप्स।
अगर आप थोड़ा अलग डिजाइन के मेहंदी का पैटर्न बनाना चाहती हैं तो इस तरह से मोर के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को आप कट-आउट डिजाइन में बना सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करता है।
अगर आपके हाथ लम्बे और चौड़े हैं तो बारीकी से बना हुआ डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगा। इस तरीके के मेहंदी पैटर्न को आप चुन सकती हैं। बता दें कि कट आउट डिजाइन देखने में मॉडर्न और ट्रेडिशनल वाइब देने में मदद करेगा।
हाथों के बैक में अगर आप भरे हुए डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के बारीक डिजाइन पर एक नजर डाल सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप चाहे तो टूथपिक की मदद ले सकती हैं। वहीं इसके लिए आप कांटे की मदद भी ले सकती हैं।
मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो कांटे और टूथपिक की मदद से इस तरह से मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। वहीं हाथों की उंगलियों के लिए आप जाल या लाइन डिजाइन पैटर्न की मेहंदी लगा सकती हैं।
भरी उंगलियों के लिए इस तरह का डिजाइन आप आसानी से बना सकती हैं। इस तरह जा डिजाइन आपके लम्बे हाथों को सही चौड़ाई देने में सहायता करेगा। वहीं इस तरीके के डिजाइन को बनाने के लिए आप कांटे या टूथपिक की मदद ले सकती हैं। बता दें कि अंदर की तरफ डिजाइन को कम्प्लीट करने के लिए आप डॉट-डॉट कर मेहंदी लगा सकती हैं।
लम्बे हाथों को भरा हुआ बनाना चाहती हैं तो इस तरह से जाल, केरी, फूल-पत्तियों से बने डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह का भरा हुआ डिजाइन खासकर शादी या करवाचौथ के समय आप लगवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीक डिजाइन को चुनें।
इसे भी पढ़ें: चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास
अगर आप मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके का मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीकी से बने हुए पैटर्न को चुनें। ऐसा बारीक डिजाइन बनाने के लिए आप सेफ्टी पिन की सहायता के सकती हैं।
लम्बे हाथों को आकर्षक लुक देने के लिए आप इस तरह के बड़े साइज की पत्ती और फूल के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों की शेप को सही तरीके से डिफाइन करने में सहायता करेगा। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप इअरबड्स की मदद ले सकती हैं।
अगर आप बाहर से मेहंदी लगवा रही हैं या खुद मेहंदी लगाना अच्छे तरीके से जानते हैं तो इस तरह की तस्वीर आप अपने हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में खासकर हल्के हाथों के दबाव से शेडिंग की जाती है। साथ ही इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए आपको काफी बारीकी से डिजाइन को समझना बेहद जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth Mehndi Designs: हाथों की उंगलियां हैं छोटी तो मेहंदी के ये डिज़ाइन करें ट्राई
अगर आपको लंबे हाथों के लिए मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।