herzindagi
easy keri mehndi design

Mehndi Designs for Chhath Puja 2023: केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

Chhath Puja Special Mehndi Design:मेहंदी के पैटर्न को बनाने से पहले हाथों के आकार का खास ख्याल रखें और इसी के हिसाब से मेहंदी के डिजाइन को फाइनल करना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-18, 23:45 IST

Mehndi Designs for Chhath Puja: हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी को लगाया जाता है और इसके लिए आपको इन्टरनेट पर काफी मेहंदी के डिजाइन मिल जाएंगे। मेहंदी को हाथों पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। वहीं आजकल केरी मेहंदी के डिजाइन को काफी पसंद किया जाने लगा है।

त्योहारों की बात करें तो छठ पूजा आने वाली है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं केरी मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस और बताएंगे इन्हें बनाने का आसान तरीका। 

हाथ फूल केरी मेहंदी डिजाइन (Trendy Mehndi Designs 2023)

hathfool mehndi keri

अगर आप हाथों में किसी भी तरह की ज्वेलरी को नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह से हाथ फूल के डिजाइन को बना सकती हैं और मॉडर्न लुक वाली मेहंदी लुक अपने हाथों पर सजा सकती हैं। वहीं केरी के साथ आप जाल के डिजाइन बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस

भरे हाथों के लिए केरी मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Designs)

full hand keri mehndi

अगर आप केरी के डिजाइन से भरे हाथों वाली मेहंदी बनाना चाहती हैं तो इस तरह से डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल कर बारीकी से मेहंदी के तरह-तरह के डिजाइन एक ही साथ में बना सकती हैं। इसके लिए आप जाल या फूल-पत्ती डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं।

बेल डिजाइन केरी मेहंदी (Minimal Mehndi Design)

bel mehndi keri

मिनिमल और मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बेल के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप बैक हैण्ड पर भी बना सकती हैं। इसके साथ आप उंगलियों के लिए भी अलग से छोटी-छोटी केरी के डिजाइन को बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें:  चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

भरी उंगलियों वाला केरी मेहंदी डिजाइन (Finger Mehndi Design)

finger keri mehndi

अगर आप अपनी उंगलियों पर मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीकी से बनाया गया केरी का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी को चुन सकती हैं।

 

अगर आपको केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस मेहंदी पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit: Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।