अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बहुत ही बड़ पर्व माना गया है। यह दिन हर तरह का कार्य करने के लिए शुभ होता है। इस दिन कोई विवाह कर रहा होता है, तो कोई गृह प्रवेश या किसी नए काम की शुरुआत। इन सभी अवसरों की शुरुआत पूजा-पाठ से की जाती है। घर में इस तरह का अवसर हो, तो महिलाओं का सजना-संवरना लाजमी है और बिना मेहंदी के उनका श्रृंगार अधूरा है।
ऐसे आप भी अक्षय तृतीया के दिन किसी शुभ कार्य का हिस्सा बनने वाली हैं और हाथों में मेहंदी लगाने के लिए डिजाइंस तलाश रही हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको मोर पंख मेहंदी के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं।
मोर पंख भगवान श्री कृष्ण का प्रतिनिधित्व करता है और भगवान श्री कृष्ण श्री हरि विष्णु जी का ही अवतार हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया पर आप इस दिव्य पंख की आकृति मेहंदी के माध्यम से हाथों पर उकेरती हैं, तो त्योहार के महत्व को प्रधानता मिल जाती है।
मोर पंख मोटिफ
आजकल मोटिफ मेहंदी आर्ट काफी पसंद की जा रही है। इसे मोटिफ इसलिए कहा जाता है क्योंकि जैसे किसी साड़ी में आपको बीच-बीच में एक जैसे मोटिफ देखने को मिलते हैं। वैसे ही इस मेहंदी आर्ट में आप एक जैसी आकृति मोटिफ की तरह हाथों की फ्रंट या बैक साइड में बना सकती हैं। अगर आप आप मोर पंख बनाना चाहती हैं तो यह भी बना सकती हैं और इसे डॉट्स के माध्यम से एक दूसरे से जोड़ सकती हैं। यह मेहंदी आर्ट दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है और इसे लगाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता है।
इसे जरूर पढ़ें- Jaal Mehndi Designs For Akshaya Tritiya: मेहंदी डिजाइन में 5 प्रकार से आप बना सकती हैं जाल, सीखें तरीका
मोर पंख के साथ कंटेंपरेरी मेहंदी डिजाइन
मेहंदी में मोर और मोर पंख दोनों को ही बनाया जा सकता है। यह आपको तय करना है कि प्रधानता किसे देनी है। अगर आप मोर की बॉडी को बोल्ड करती हैं, तो वही सबसे ज्यादा दिखेगा और यदि बॉडी को छोटा रखती हैं और पंखों को फैला देती हैं, तो पंख ज्यादा फोकस में रहते हैं। मोर पंख बना रही हैं तो उसमें आप कई तरह की डिजाइंस बना सकती हैं। सथी आप मोर पंख को घुमावदार आकार भी दे सकती हैं, इससे मोर पंख की आकृति और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगी। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप अन्य डिजाइंस को भी क्लब कर सकती हैं।
मोर पंख बोल्ड मेहंदी डिजाइन
इस तस्वीर में मोर पंख की टैटू मेहंदी डिजाइन आप देख सकती हैं। कलाई पर आप जब इस तरह की मेहंदी लगाती हैं, तो यह बहुत ही खूबसूरत लगती है। आप इसे जितना बड़ा बनना चाहें बना सकी हैं। इस पंख के साथ आप पराग और लताएं बना सकती हैं। इनको क्लब करने से यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Bel Mehndi Designs For Akshaya Tritiya 2024: हाथों में बेल मेहंदी की ये डिजाइंए लगाएं
मोर पंख मेहंदी और बाग का दृश्य
बाग में पंख फैलाए नाचता हुआ मोर कितना खूबसूरत लगता है। इस दृश्य को आप अपने हाथों पर मेहंदी के माध्यम से उकेर सकती हैं। इसके लिए बाग का छोटा सा दृश्य बनाएं और नाचते हुए या पेड़ पर पंखों को लटकाए मोर की आकृति बनाएं। यहां भी मोर के पंख पर फोकस करें। इसके लिए मोर के पंख को फैला हुआ बनाएं और हर पंख के अंदर एक खूबसूरत डिजाइन बनाएं। यह मेहंदी डिजाइन भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती हैा। आप घर में पूजा-पाठ के अवसर पर इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं।
बिना मोर के मोर पंख डिजाइन वाली मेहंदी
हथेली को बीच दो भागों में बांट लें और आधे में मोर पंख बनाएं और आधे में अन्य डिजाइन से हाथों को कवर कर दें। आप मोर पंख छोटा और बड़ा कैसे भी बना सकती हैं। मोर पंख के साथ आप जाल, झरोखा या फूल पत्ती की मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि मोर पंख जितना बोल्ड नजर आएगा मेहंदी उतनी ही अच्छी लगेगी। इस मेहंदी डिजाइन को आप हाथों के फ्रंट साइड में यदि लगाती हैं, तो यह ज्यादा अच्छी लगती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों