herzindagi
bel mehndi designs pictures for akshay tritiya  pic

Bel Mehndi Designs For Akshaya Tritiya 2024: हाथों में बेल मेहंदी की ये डिजाइंए लगाएं

अक्षय तृतीया के त्योहार पर अगर आप भी मेहंदी लगाने के लिए डिजाइंस तलाश रही हैं, तो इस आर्टिकल में आपको बेल आर्ट के कई पैटर्न और डिजाइंस देखने को मिलेंगी। 
Editorial
Updated:- 2024-04-25, 17:55 IST

10 मई को अक्षय तृतीया का पर्व है और हिंदू धर्म में इस त्योहार को बहुत ही बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इस पर्व पर देवी लक्ष्‍मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यह इतना शुभ दिन होता है कि आप पूरे दिन कोई भी काम कर सकते हैं। इस दिन बहुत सारे लोग गृह प्रवेश करते हैं, तो कई लोग इस दिन विवाह भी करते हैं। घर में भी कई लोग बड़ी पूजा करवाते हैं। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और मेहंदी भी लगाती हैं। 

इस खास दिन के लिए अगर आप भी मेहंदी लगाने के लिए डिजाइंस तलाश कर रही हैं, तो आपको एक बार बेल मेहंदी आर्ट की अलग-अलग डिजाइंस पर गौर फरमाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम बेल मेहंदी आर्ट की कुछ खूबसूरत डिजाइंस आपको दिखाएंगे, जो आप किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से लगवा सकती हैं। 

latest henna designs images,

मोर बेल मेहंदी आर्ट 

बले आर्ट में फूल और पत्ती की बेल सबसे लोकप्रिय है और यह हमें प्रकृति से जोड़ती हैं। ऐसे में अपनी मेहंदी डिजाइन को रोचक बनाने के लिए आप ऊपर दिखाई गई मेहंदी आर्ट को चुन सकती हैं। इस मेहंदी आर्ट में आपको बीच में एक गोलाकार आकृति नजर आ रही होगी। इसके अंदर मोर का चित्र बना है । आप मोर की जगह तोते का चित्र भी बना सकती हैं। यह मेहंदी आर्ट दिखने में कसी बाग-बगीचे सी नजर आती है। इस मेहंदी डिजाइन को आप हाथों के फ्रंट और बैक साइड दोनों तरफ लगा सकती हैं। आप महीन और मोटी किसी भी तरह की बेल मेहंदी डिजाइन में लगा सकती हैं। अगर आपके हाथ चौड़े हैं तो महीन और पतले हैं मोटी बेल ज्‍यादा अच्‍छी लगेगी। 

इसे जरूर पढ़ें- Keri Mehndi Designs: छोटे हाथों पर कैरी मेहंदी की ये 5 डिजाइंस लगेंगी बेमिसाल

mehandi art pictures

महीन बेल मेहंदी डिजाइन 

महीन मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड एक बार फिर से बहुत लोकप्रिय हो रहा है। एक वक्त था जब महीन मेहंदी लगाने का महिलाओं अलग ही क्रेज देखा जाता था। यह मेहंदी डिजाइंस रचने के बाद बहुत ही खूबसूरत लगती थीं। खासतौर पर अगर आप हाथों में भरी-भरी मेहंदी लगाती हैं, तो महीन डिजाइंस बहुत ही अच्छी लगती हैं। इस तरह की बेल मेहंदी के साथ आप मंडला आर्ट या फिर चक्र मेहंदी डिजाइन भी हाथों में लगा सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपकी मेहंदी को और भी ज्यादा खूबसूरत लुक देगा और आपके हाथ बहुत ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। 

new mehndi pics

कमल बेल मेहंदी डिजाइन 

कमल के फूल की बेल भी आप हाथों में लगा सकती हें। अक्षय तृतीया के पर्व पर देवी लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है और देवी लक्ष्‍मी को कमल का पुष्प अति प्रिय है। यदि आप इस फूल को अपनी मेहंदी डिजाइन में शामिल करती हैं, तो त्योहार के लिहाज से यह डिजाइन बहुत ही ज्‍यादा अच्‍छी नजर आएगी। आप छोटे या बड़े किसी भी तरह के कमल बना सकती हैं और डॉट मेहंदी डिजाइन से चेन के माध्यम से उन्हें जोड़ सकती हैं। इस बेल के साथ आप जाल और झरोखा डिजाइन भी हाथों में लगा सकती हैं। कमल की बेल डिजाइन को आप फ्रंट या बैक हैंड में लगा सकती हैं। अगर आपके हाथ छोटे हैं तो मेहंदी की यह डिजाइन आपके हाथों में बहुत ज्‍यादा अच्‍छी लगेगी। 

इसे जरूर पढ़ें- Mughlai Mehndi Designs: बेमिसाल मुगलई मेहंदी डिजाइंस देखें

latest henna designs image

मॉडर्न बेल मेहंदी आर्ट 

वैसे तो बेल में आपको बहुत सारे डिजाइंस और पैटर्न्स देखने को मिल जाएंगे, मगर अब इस पारंपरिक मेहंदी डिजाइन ने भी मॉडर्न अंदाज अपना लिया है और आप इस अंदाज को ऊपर दिखाई गई तस्‍वीर में देख सकती हैं। इसमें आपको बहुत सारी वेराइटी देखने को मिल जाएंगी। आप इस तरह की मेहंदी को चौड़े और लंबे हाथों में अगर आप लगाती हैं, तो आपके हाथ बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और यह मेहंदी डिजाइंस आप बहुत ही कम समय में हाथों पर लगा सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

mehandi art picturest

बेल मेहंदी की अन्‍य डिजाइंस 

आप बेल आर्ट कई तरह से कर सकती हैं। इसमें आप केवल पत्तियों की बेल या फूल की बेल भी बना सकती हैं। पतली, मोटी, सीधी या गोल आकार में कैसे भी आप बेल बना कर अपनी मेहंदी डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं। आप ऊपर दी गई तस्वीर में बेल आर्ट के कुछ विकल्प भी देख सकती हैं। 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

 

 inside image credit-kolachimehndi/instagram, sonamistry_mehandi/instagram, artist_shrutii_panchall_indore/instagram, fenal_bardoliwala_mehandi/instagram

main card credit- arabic_mehandi_/instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।