Jaal Mehndi Designs For Akshaya Tritiya: मेहंदी डिजाइन में 5 प्रकार से आप बना सकती हैं जाल, सीखें तरीका

मेहंदी डिजाइंस में कुछ नया तलाश रही हैं, तो आप भी एक बार जाल बनाने के अलग-अलग तरीके देख लें। इस आर्टिकल में दिखाई गईं तस्‍वीरें आपके लिए मददगार होंगी। 

mehendi art images pics

Akshaya Tritiya Mehndi Designs:सोशल मीडिया और इंटरनेट आदि में आपको एक नहीं हजार मेहंदी डिजाइंस मिल जाएंगी। मगर आप यदि सबसे आसान और कम समय में लगने वाली मेहंदी डिजाइंस तलाश रही हैं, तो आपको हाथों में जाल मेहंदी लगानी चाहिए। जाल मेहंदी लगाना भी आसान है और इसे लगाने में बहुत कम समय लगता है। मगर आपको जाल में हैवी और लाइट कई तरह के डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसे लगान से हाथ भरे-भरे भी लगते हैं और सुंदर भी नजर आते हैं।

वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि जाल यानी जालिस डिजाइन भारतीय वास्‍तुकला का हिस्‍सा है। जब भारत में इस्‍लामी हुकूमत थी तब हमारी वास्‍तुकला में इस्‍लामी छाप भी नजर आती थी। सबसे ज्‍यादा मुगल काल में भारत में वास्‍तु शिल्‍प कला, नक्‍काशी अैर ज्‍यमितीय पैटर्न की डिजाइंस को खिड़की, दरवाजों और झरोखों में देखा जाता था। यहीं से यह कला कपड़ों में की जानी वाली कसीदाकारी में नजर आने लगी और फिर हुनरमंदनों ने इसी कला को मेहंदी के जरिए हाथों पर भी उकेरना शुरू कर दिया।

अब जाल डिजाइन मेहंदी में बहुत ज्‍यादा पसंद की जाती है और इसे आप एक नहीं अनेक प्रकार से बना सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में जाल पैटर्न को बनने के कुछ आसान तरीके बताएंगे।

आपको यह भी बता दें कि जाल मेहंदी अपने आप में एक कंप्‍लीट डिजाइन है और इसके साथ और कोई डिजाइंस बनाने की जरूरत नहीं है। इसलिए यह आसान भी है और बहुत कम समय में ही इसे हाथों पर बनाया भी जा सकता है।

jaal mehndi design types pictures and techniques

महीन जाल मेहंदी डिजाइन

आप इस तस्‍वीर में देख सकती हैं कि कितना महीन जाल बनाया गया है। यह डिजाइन बहुत अच्‍छी लग रही है, मगर आप जब जाल बनाएं तो उसे आपको सावधानी से बनाना होगा। यदि एक भी लाइन टेढ़ी होती है या फिर खाने छोटे-बड़े बन जाते हैं, तो आपकी मेहंदी डिजाइन बिगड़ सकती है। वैसे आप इस यदि इस तरह की जाल डिजाइन हाथों पर लगा रही हैं, तो इसके साथ कॉम्बिनेशन में फूल-पत्‍ती की बेल भी बना सकती हैं। इस तरह के जाल वर्क के साथ मोर और कैरी मेहंदी डिजाइन भी अच्‍छी लगेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Bel Mehndi Designs For Akshaya Tritiya 2024: हाथों में बेल मेहंदी की ये डिजाइंए लगाएं

henna types

मोटिफ जाल मेहंदी डिजाइन

इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए आप पहले हाथों में मोटी जाली बना लीजिए और फिर उसके अंदर कोई सुंदर सी मोटिफ डिजाइन बना लीजिए। वैसे यह मेहंदी डिजाइन इतनी आसान नहीं है, अगर आप मेहंदी की कला का हुनर रखती हैं तब ही इस तरह की डिजाइन हाथों में लगा सकती हैं या फिर आप किसी मेहंदी एक्‍सपर्ट से भी इस तरह की डिजाइन हाथों पर लगवा सकती हैं। यदि आप मोटिफ जाल मेहंदी लगवा रही हैं, तो आपको फिर किसी और डिजाइन से हाथों को भरने की जरूरत नहीं है। इस मेहंदी डिजाइन से हाथ बहुत ज्‍यादा भरे-भरे और खूबसूरत नजर आते हैं। आप इसे फ्रंट हाथों पर और बैक दोनों पर लगा सकती हैं।

jaal mehendi type

ब्रॉड जाल मेहंदी डिजाइन

तस्‍वीर में आप देख सकती हैं कि हाथों पर मोटे जाल डिजाइन वाली मेहंदी लगाई गई है और यह कितनी ज्‍यादा अच्‍छी लग रही है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए आपके हाथ लंबे और पतले हों तो यह डिजाइन बहुत ज्‍यादा अच्‍छी लगेगी। अगर आपके हाथ चौड़े हैं, तो इस तरह की डिजाइन से आपके हाथ और भी ज्‍यादा चौड़े नजर आएंगे । आप चौड़े जाल बनने के लिए फूल-पत्‍ती की बेल बना सकती हैं। आप इसमें कुछ अलग तरह की लाइंस भी बना सकती हैं। इससे भी आपके हाथों में लगी मेहंदी खूबसूरत लगेगी।

इसे जरूर पढ़ें: दुल्हन के किस हाथ में मेहंदी से दूल्हे का नाम लिखना होता है शुभ, जानें ज्योतिष की राय

mehndi designs picture

हाफ हैंड जाल मेहंदी

अगर आपके हाथ छोटे आकार के हैं, तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपके हाथों में बहुत ज्‍यादा अच्‍छी नजर आएगी। इस डिजाइन के लिए आपको आधे हाथों पर पहले मेहंदी डिजाइन लगा लेनी है फिर आधे हाथों में जाल की डिजाइन बनानी है। आप महीन और चौड़े दोनों तरह के जाल हाथों में बना सकती हैं। इससे आपके हाथ भारी और खूबसूरत भी लगेंगे। आप किसी शादी के अवसर पर इस तरह की मेहंदी लगवाती हैं, तो सभी आपसे एक बार जरूर पूछेंगे कि आपने मेहंदी कहां से लगवाई है।

jaal work mehndi

फूल की बेल और जाली मेहंदी डिजाइन

आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन खुद भी लगा सकती हैं। इसमें एक तरफ फूल की बेल बनाएं और उससे सटी हुई जाली बना दें। जाली आप महीनी या फिर चौड़ी जैसी पसंद हो वैसी बना दें। हां, आप यदि मेहंदी लगाने में माहिर नहीं हैं तो आपको चौड़ी जाली ही बनानी चाहिए। जाली के अंदर आप कोई छोटी सी डिजाइन बना सकती हैं, इससे आपकी मेहंदी सुंदर भी लगेगी और हाथ भी भरे-भरे नजर आएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP