Marwari Mehndi Designs: खूब जंचेंगी हाथों में खूबसूरत घनी मारवाड़ी मेहंदी की ये डिजाइंस

नए अंदाज में मारवाड़ी मेहंदी से हाथों को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो एक बार लेख में बताए गए टिप्स पढ़ें और मारवाड़ी मेहंदी की नई डिजाइंस देखें। 

marwari mehndi heavy designs pic new

मेहंदी लगवाने की शौकीन महिलाओं को किसी खास अवसर की तलाश नहीं होती है। बस मन किया और लगवा ली हाथों में मनपसंद मेहंदी। मेहंदी लवर्स महिलाएं इसलिए हमेशा ही अच्छी मेहंदी डिजाइंस की तलाश में भी रहती हैं। ऐसे में हम आपको पहले भी बहुत सी मेहंदी डिजाइंस के बारे में बता चुके हैं और उनके चित्र भी दिखा चुके हैं। आज हम आपको इस लेख मारवाड़ी मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे और इस मेहंदी आर्ट से जुड़ी रोचक जानकारियां देंगे।

आपको बता दें कि कोई अवसर हो या न हो आपको हाथों में अगर मेहंदी लगवानी है, तो मारवाड़ी मेहंदी बहुत अच्‍छा विकल्‍प हो सकती हैं। वैसे तो मारवाड़ी मेहंदी में लाइट और हैवी दोनों तरह की डिजाइंस आपको मिल जाएंगी, मगर आज हम आपको घनी मारवाड़ी मेहंदी के डिजाइंस दिखाएंगे। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस को आप किसी अच्‍छे मेहंदी आर्टिस्ट लगवा सकती हैं।

चलिए सबसे पहले जान लेते हैं मारवाड़ी मेहंदी प्रमुख एलिमेंट्स क्‍या-क्‍या हैं-

मारवाड़ी मेहंदी में क्या होता है खास?

  • आपको मारवाड़ी मेंहदी में मोरी की अलग-अलग आकृति दिख जाएगी। मोर के पंखों को खूबसूरत डिजाइन देकर या पंख के अंदर खूबसूरत डिजाइंस को भरकर आप अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।
  • छतरियां भी मारवाड़ी मेहंदी का मुख्‍य आकर्षण होती हैं। आपको बता दें कि राजस्थान में आपको राजपूत परिवारों में आज भी छतरियां बनवाने का ट्रेंड देखने को मिल जाएगा। यह छतरियां बहुत ही कलात्मक होती हैं और मेहंदी डिजाइंस को बहुत ही खूबसूरत लुक देती हैं।
  • कैरियां भी आपको मारवाड़ी मेहंदी में खूब देखने को मिल जाएंगी। हालांकि, यह पर्शियन आर्ट से प्रभावित आकृति हैं, मगर मेहंदी डिजाइंस में इसे खूब देखा जाता है। इसमें भी आपको एक नहीं कई आकार प्रकार मिल जाएंगे। मेहंदी डिजाइंस में कैरियों के प्रकार हम आपको पहले भी एक आर्टिकल में दिखा चुके हैं।
  • हाथी में राजपूतों को आन, बान का शान का हिस्सा रहे हैं। इसलिए आपको मारवाड़ी मेहंदी में हाथियों की खूबसूरत आकृति देखने को मिल सकती है। यह हाथी आभूषणों से सुसज्जित ही आपको नजर आएंगे, जिससे आपकी मेहंदी और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगी।
  • झरोखों और झूमरों को भी आप मारवाड़ी मेहंदी में देख सकती हैं। महलों और किलों को सजाने के लिए नक्काशीदार झरोखे बनाए जाते थे, इन्‍हीं की आकृति मेहंदी में भी बनाई जाती है। झूमर भी शाही महलों और किलों की खूबसूरती में चार-चांद लगाया करते थे। इन्‍हें भी मेहंदी डिजाइंस में शामिल करके आप सभी का ध्‍यान अपनी मेहंदी की ओर आकर्षित कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Mor Pankh Mehndi Designs: मेहंदी में इतने प्रकार से आप बना सकती हैं ‘मोर पंख’, देखें डिजाइंस

Marwadi Henna Designs For Hands

झूमर मारवाड़ी मेहंदी डिजाइंस (Marwari Mehndi Art)

हाथों में ज्योमेट्रिकल मेहंदी डिजाइंस के साथ आप झूमर आर्ट करके अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में आपको झूमर की सेटिंग पर ध्‍यान देना होगा। अगर आपको हैवी मारवाड़ी मेहंदी लगानी है, तो हथेली के बीच में झूमर बनवाने के स्‍थान पर आपको किनारे पर झूमर बनवाना चाहिए और झूमर के अंदर बारीक डिजाइंस भर लेनी चाहिए। दरअसल, झूमर अपने आस-पास डिजाइन का कोई स्‍कोप नहीं छोड़ता है और आउट‍लाइन बनवाना जरूरी हो जाता है। हैवी मेहंदी डिजाइंस में ज्‍यादा आउटलाइन वर्क करने पर हथेली में रिक्‍त स्‍थान नजर आता है।

Rajasthani Mehndi Designs

मोर वाली मारवाड़ी मेहंदी डिजाइंस (Marwari Henna Designs For Hands)

मोर मारवाड़ी मेहंदी का प्रमुख आकर्षण होता है और आप इसे कई तरह से बना सकती हैं। आप केवल मोर का मुंह बनाकर उसमें तरह-तरह की डिजाइंस भर सकती हैं या आप मोर को पंखों सहित भी बना सकती हैं। पंख आपको छोटे रखने हैं या बड़े यह आपको तय करना होगा। मोर की डिजाइंस के साथ आप झरोखा और जाल डिजाइंस बनाकर अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।

henna designs for ladies

जालीदार मारवाड़ी मेहंदी डिजाइंस (Marwari Designs In Mehndi)

राजपूताना किलों और महलों में जाली और झरोखों का काम खूब लोकप्रिय था। इस आर्किटेक्चर डिजाइन को भी आप मेहंदी का हिस्सा बना सकती हैं। यह आपकी मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन को और भी ज्यादा घना और खूबसूरत बनाते हैं। इनके साथ आप डॉट्स, बेल, गोल टिक्की, मंडल मेहंदी आर्ट को भी क्‍लब कर सकती हैं। आप इस तरह की मेहंदी को हाथों के बैक और फ्रंट दोनों साइड में लगा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Jaal Mehndi Designs: मेहंदी डिजाइन में 5 प्रकार से आप बना सकती हैं जाल, सीखें तरीका

Henna Designs For Hands

कमल का बगीचा मारवाड़ी मेहंदी डिजाइंस (Marwadi Henna Art)

कमल का बगीचा और रानी की छतरी। राजस्थान के कई इलाकों और बड़े शहरों में आपको इस तरह का दृश्य देखने को मिल जाएगा। इस दृश्य को आप अपने हाथों में मेहंदी की कोन से हू-ब-हू उतरवा सकती हैं। आपको बता दें कि रानी की छतरी का महत्व राजपूतों में बहुत है, क्योंकि यह चीर निद्रा में विलीन होने के बाद उनकी आरामगाह होती है। इसे इतना खूबसूरत बनाया जाता है कि इसकी सुंदरता आंखों से देखते ही बनती है। हाथों में इस तरह की छतरियां बनाना अशुभ नहीं है, बस उन्हें फूलों की बेल, कमल के बगीचे और खूबसूरत आकृतियों से सजा देंगी तो मेहंदी पर सभी की निगाहें टिक जाएंगी।

Marwari Mehndi Art

श्री कृष्‍णा मारवाड़ी मेहंदी डिजाइंस (Rajasthani Mehndi Designs)

राजस्थानी लोगों को भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा लगाव है। ऐसे में आप भी यदि श्री कृष्‍ण भक्‍त हैं, तो उनकी श्‍याम बिहारी की आकृति को हथेली पर मेहंदी से उकेर कर आस-पास जाल डिजाइन या फिर झरोखा आदि बना सकती हैं। इससे आपके हाथ भरे-भरे और खूबसूरत लगेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

image credit- mehndiartcreation_agra/instagram
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP