हर लड़की खूबसूरत दिखने की चाहत रखती है और इसके लिए वह मेकअप की मदद लेती हैं। मेकअप लगाना वास्तव में एक कला है। आप किस कलर को खुद को चुनती हैं और उसे किस तरह अप्लाई करती हैं। यह बेहद मायने रखता है। आपको शायद पता ना हो,, लेकिन एक ही मेकअप को अगर चेहरे पर अलग-अलग तरह से लगाया जाए तो इससे आप एक नहीं कई लुक्स क्रिएट कर सकती हैं। वैसे मेकअप करते समय अपनी स्किन, मेकअप क्वालिटी और मौसम के अलावा जिस चीज का खास ध्यान रखना होता है, वह है लेटेस्ट ट्रेंड्स।
आपको शायद पता ना हो लेकिन जिस तरह फैशन के ट्रेंड्स बदलते हैं, ठीक उसी तरह मेकअप में भी बदलाव आता है और अगर आप सच में बेहद खूबसूरत व ट्रेंडी दिखना चाहती हैं तो आपको इन ट्रेंड्स के बारे में पता होना चाहिए। जब आपको मेकअप के लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में जानकारी होगी तो आप उसी के अनुरूप अपनी मेकअप किट व मेकअप एप्लीकेशन में बदलाव कर पाएंगी और एक न्यू लुक क्रिएट कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि 2020 के मेकअप ट्रेंड्स के बारे में-
कलर्ड मस्कारा
आई मेकअप वास्तव में मेकअप का एक अहम् हिस्सा होता है और इसमें अक्सर बदलाव होते रहते हैं। पिछले साल कलरफुल आईलाइनर लुक को काफी पसंद किया गया था, हालांकि अब इसमें मस्कारा भी एड हो गया है। इसलिए अब आप मेकअप को थोड़ा ट्रेंडी तरीके से करना चाहती हैं तो ब्लैक मस्कारा को अपनी मेकअप किट से बाहर कर दें और कुछ कलरफुल मस्कारा को अपनी किट में जगह दें।
इसे जरूर पढ़ें-मेकअप करना नहीं है पसंद तो वेडिंग फंक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
आप मस्कारे के डिफरेंट शेड्स की मदद से अपने आईमेकअप को बेहद यूनिक बना सकती हैं। हालांकि अगर आप बेहद बोल्ड लुक नहीं चाहती हैं तो ब्राइट कलर्स जैसे ब्लू या ग्रीन कलर को मस्कारे में स्किप भी कर सकती हैं।
नो मेकअप लुक
यह मेकअप का ऐसा ट्रेंड हैं, जिसमें मेकअप को चेहरे पर इस तरह किया जाता है कि मेकअप करने के बाद भी ऐसा लगता ही नहीं है कि मेकअप किया हुआ है। बस चेहरे में एक फ्रेशनेस व ग्लो नजर आता है। यह मेकअप ट्रेंड पिछले साल भी चलन में था और इस साल भी नो मेकअप लुक को काफी पसंद किया जाएगा। आप केजुअल से लेकर ऑफिस में नो मेकअप लुक अप्लाई कर सकती हैं।
डार्क लिप कलर
लिप मेकअप में इस बाद काफी बदलाव आएंगे। यूं तो वार्म कलर्स सिर्फ विंटर्स में पसंद किए जाते हैं, लेकिन रेड, पर्पल, ब्राउन और अन्य कई कलर्स लिप मेकअप का हिस्सा बने रहेंगे। यह ऐसे कलर्स हैं, जो हर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं और आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार इन कलर्स को चुन सकती हैं।
ग्लिटरी आईज
आईज में ग्लिटर मेकअप को पार्टी के लिए खासतौर पर पसंद किया जाता है और इस साल भी यह ग्लिटरी आई मेकअप ट्रेंड में रहने वाला है। ग्लिटर आईशैडो से लेकर आईलाइनर को लड़कियां इस साल अप्लाई करेंगी। इन्हें अप्लाई करना काफी आसान होता है, हालांकि इन्हें हटाने में आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-दीपिका, प्रियंका, आलिया सभी ने फॉलो किए 2019 के ये खास Makeup Trends
इसलिए अगर आप ग्लिटर आईमेकअप करने का मन बना रही हैं तो पहले इसके बारे में अच्छी तरह जान लें। इसके अलावा अगर आप ग्लिटर आईमेकअप करना चाहती हैं तो फेस के अन्य फीचर्स को बैलेंस करके चलें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों