इन मेकअप टिप्स की मदद से कम करें आंखों की सूजन

खूबसूरत आंखें किसे नहीं पसंद? लेकिन, आंखों की सूजन के कारण चेहरे की खूबसूरती पर असर पड़ता है। इसलिए समय रहते ही इस परेशानी से निजात पा लेना चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-06-15, 15:46 IST
how to reduce under eye puffiness in

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जब आप सुबह उठती हैं तो आपकी आंखें सूजी हुई होती हैं? आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन के कारण पूरे चेहरे की खूबसूरती पर असर पड़ता है। आंखों की सूजन सामान्य है और नेचुरल तरीकों से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन हर बार हमारे पास इतना समय नहीं होता कि घरेलू उपाय आजमाएं। ऐसे में मेकअप बेहद काम करता है।

मेकअप की मदद से आप डार्क सर्कल्स से लेकर आंखों की सूजन को छुपा सकती हैं। बस आपको पता होना चाहिए कि कैसे मेकअप करना है। आज इस आर्टिकल में हम आपको मेकअप की मदद से आंखों की सूजन को छुपाने का तरीका बताएंगे।

सबसे पहले करें यह काम

use jade roller

अंडर आई पफीनेस को मेकअप से छुपाने से पहले आपको आंखों के नीचे जेड रोलर से मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने से सूजन कम हो सकती है। अगर आपके पास रोलर नहीं है, तो आप ठंडे चम्मच का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यानी आपको चम्मच को रेफ्रिजरेटर में रखना है और उसके बाद आंखों के नीचे इसे लगा लें।

आई क्रीम का करें इस्तेमाल

अब आप सोच रहे होंगे कि आई क्रीम तो मेकअप का हिस्सा नहीं है, फिर इसका उपयोग क्यों? आपको बता दें कि आंखों की सूजन को कम करने के लिए सबसे पहले आपको आंखों के नीचे के एरिया को स्मूथ और हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसके लिए आई क्रीम का का इस्तेमाल किया जाता है। आप बाजार से आए अंडर आई क्रीम खरीद सकती हैं। अगर आपके पास अंडर आई क्रीम नहीं है तो इसके बजाय एलोवेरा जेल या शहद का उपयोग किया जा सकता है। (अंडर आई क्रीम लगाने के फायदे)

इसे भी पढ़ें: इन मेकअप टिप्स की मदद से छिपाएं आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स

कलर करेक्टर आएगा काम

use color corrector for puffy eyesसूजन को छुपाने के लिए सबसे पहले आंखों के नीचे कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन लाइट और मीडियम है तो आपको पीच कलर के कलेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं डार्क टोन के लिए ऑरेंज कलर करेक्टर का उपयोग करना चाहिए। (कलर करेक्टर क्या होता है?)

इसे भी पढ़ें: मेकअप की मदद से छुपाएं फेस के ओपन पोर्स

कंसीलर लगाएं

use conceler

आंखों की सूजन को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल जरूरी है। इसके लिए आपको फुल कवरेज और हाइड्रेटिंग कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। डॉट डॉट करके आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं। अब उंगलियों की मदद से इसे त्वचा में अच्छे से ब्लेंड कर लें।

पाउडर से करें सेट

अंडर आई बैग्स टेक्सचर्ड में होते हैं। इसलिए मेकअप की मदद से इन्हें मिनिमाइज करना जरूरी होता है, जिससे स्मूद अपीरियंस नजर आए। टेक्सचर को ड्राईनेस से बढ़ाया जा सकता है, लेकिन आपको डेवी फिनिश देना चाहिए। इसलिए आखिर में फ्लफी ब्रश की मदद से ट्रांसुलेंट पाउडर पाउडर लगाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आंखों की सूजन को कम करने के लिए आपको ठंडी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • पर्याप्त नींद लें। नींद की कमी के कारण भी आंखें सूजने लगती हैं।
  • शरीर को हाइड्रेट रखें। पानी की कमी की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
  • आंखों के आसपास के एरिया को मॉइश्चराइज रखें। इसके लिए मॉइश्चराइजर का उपयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP