यह सच है कि आंखें भगवान की सबसे खूबसूरत देन हैं। इन दो आंखों से ही तो इंसान दुनिया देखता है। आंखें बेहद नाजुक होती हैं। इसलिए इनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। क्या आपने कभी अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल किया है? इसके नाम से आपको काफी कुछ समझ आ रहा होगा? इस क्रीम का इस्तेमाल आंखों के नीचे किया जाता है। इसके उपयोग से स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको अंडर आई क्रीम से जुड़ी सभी जरूरी बातें बताएंगे।
हर स्किन केयर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने का समय होता है। यह बात अंडर आई क्रीम पर भी लागू होती है। आपको अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल सुबह और रात को करना चाहिए।
इस बात का ध्यान रखें कि सुबह और रात के लिए आपको अलग-अलग फॉर्मूला वाली क्रीम का उपयोग करना होगा। रात को सोने से करीब 15 मिनट पहले क्रीम लगाएं और सुबह भी ऐसा ही करें। बिना चेहरे को क्लीन किए बगैर भूलकर भी क्रीम का इस्तेमाल न करें।
साथ ही, 20 साल की उम्र के बाद ही क्रीम का उपयोग करना शुरू करें। अगर आंखों के नीचे का एरिया ड्राई लगता है तो आप कई बार क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मार्केट में आपको तरह-तरह की अंडर आई क्रीम मिल जाएंगी। आपको पता होना चाहिए कि आपके लिए कौन-सी क्रीम सही है। यानी एक क्रीम में ऐसे कौन से इंग्रीडियंट्स होने चाहिए जो त्वचा को फायदा पहुंचाएं।
आपको वह अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें एसपीएफ क्वालिटी हो। साथ ही, जिन क्रीम में हाइड्रोक्विनोन होता है, वह पिंगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करते हैं। (अंडर आई क्रीम कैसे बनाएं)
इसे भी पढ़ें:क्या अंडर आई क्रीम से सच में होता है फायदा, एक्सपर्ट से जानें
इसे भी पढ़ें:अंडर आई क्रीम लगाते समय इन टिप्स का रखें ध्यान
नोट: त्वचा पर किसी भी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें। साथ हीडर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही प्रोडक्ट खरीदें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।