जब स्किन की केयर की बात होती है तो आपको हर अंग की जरूरत को समझते हुए उसकी केयर करना जरूरी होता है। अगर हर स्थान पर एक ही तरह से केयर की जाए या फिर एक ही तरह की क्रीम का इस्तेमाल किया जाए तो इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। ऐसा ही एक एरिया है अंडर आई एरिया। दरअसल, आंखों के नीचे व उसके आसपास की स्किन फेस स्किन से पतली होती है और इसलिए फाइन लाइन्स से लेकर रिंकल्स सबसे पहले यहीं नजर आते हैं।
ऐसे में आंखों के आसपास के एरिया में अंडर आई क्रीम अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। यह एक ऐसी क्रीम होती है, जो विशेष रूप से शरीर के इसी हिस्से के लिए तैयार की जाती है। अगर अंडर आई क्रीम को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाए तो इससे एजिंग के साइन्स से लेकर डार्क सर्कल्स तक से निजात पाई जा सकती है। बस जरूरी है कि अंडर आई क्रीम को सही तरह से अप्लाई किया जाए। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको अंडर आई क्रीम को सही तरह से अप्लाई करने के तरीके के बारे में बता रही हैं-
अमूमन यह देखने में आता है कि महिलाएं अंडर आई एरिया में क्रीम लगाने के बाद उसे रगड़ने लगती हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी ना करें। इससे स्किन पर रिंकल्स आने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। ध्यान रखें कि आप अंडर आई क्रीम को बेहद सावधानी से डैब करते हुए ही लगाएं। वहीं, अगर आपको फैलाना भी पड़ता है तो कभी भी अंदर से बाहर अर्थात् नोज से इयर की तरफ ना लगाएं, बल्कि बाहर से अंदर की ओर ही इसे लगाएं। मतलब, आपको स्किन को खींचना नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें-रात में चेहरे को कैसे क्लीन करें
अगर आप चाहती हैं कि अंडर आई क्रीम से आपको मैक्सिमम बेनिफिट मिले तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे रात में ही अप्लाई करें। दरअसल, कुछ अंडर आई क्रीम में विटामिन सीभी होता है और ऐसे में इसे लगाकर बाहर निकलने से आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर रात में स्किन रिपेयरिंग मोड में होती है, तो ऐसे में अंडर आई क्रीम का बेस्ट रिजल्ट मिलता है। आप अपना नाइट स्किन केयर रूटीन फिनिश करने के बाद लास्ट में अंडर आई क्रीम अप्लाई करें।
जब भी आप अंडर आई क्रीम लगा रही हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि इसे हमेशा क्लीन स्किन पर ही अप्लाई करें। कभी भी मेकअप के ऊपर इसे ना लगाएं। यहां तक कि नाइट केयर रूटीन के दौरान भी आप अंडर आई एरिया में कोई अन्य क्रीम, लोशन या मॉइश्चराइजर ना लगाएं। जब आपकी स्किन अच्छी तरह क्लीन होती है और आप अंडर आई क्रीम लगाती हैं तो यह आपकी स्किन की गहराई तक जाकर उसे पोषित करती है।
जब भी आप अंडर आई क्रीम लगा रही हैं तो आपको हाइजीन का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। मसलन, अगर आप उंगलियों की मदद से अंडर आई क्रीम लगा रही हैं तो पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करें। वहीं, अगर आप किसी फेस मसाज टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे भी क्लीन व डिसइंफेक्ट करना बेहद जरूरी होता है।
इसे जरूर पढ़ें-Expert Tips: रात के समय ये 6 टिप्स अपनाने से हमेशा दिखेंगी जवां
तो अब जब भी आप अंडर आई क्रीम लगाएं, इन छोटे-छोटे टिप्स को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।