जानें कैसे खरीदें और इस्तेमाल करें कलर करेक्टर

कलर करेक्टर में कई रंग होते हैं। हर कलर का काम अलग-अलग समस्या को कम करने का होता है। नेचुरल मेकअप लुक के लिए आपको इसका उपयोग करना चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-02-21, 14:16 IST
tips to use colour corrector in hindi

मेकअप प्रोडक्ट में हमेशा कुछ न कुछ नया लॉन्च होता रहता है। आजकल मेकअप में कलर करेक्टर काफी पॉपुलर हो गया है। मिनिमल मेकअप लुक के लिए यह प्रोडक्ट बेहद अच्छा है। क्या आप जानती हैं कलर करेक्टर का कैसे इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसे खरीदते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्या होता है कलर करेक्टर?

what is colour correctorकलर करेक्टर को आप कंसीलर की तरह समझ सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर मौजूद एक्ने, ब्लेमिश, डार्क सर्कल्स को कवर करता है। यह आपके डल कॉम्प्लैक्स को नैचुरल लुकिंग बनाता है।

कलर करेक्टर के रंग

  • ग्रीन करेक्टर ब्रेकआउट्स के कारण होने वाले रेडनेस को कम करता है।
  • पर्पल करेक्टर पीलेपन को छुपाता है, जिससे आपकी स्किन टोन इवन लगेगा।
  • पिंक कलर करेक्टर लाइटर स्किन टोन में डार्क सर्कल्स को को छुपाता है।
  • अगर आपकी स्किन टोन डस्की है तो आपको ऑरेंज कलर करेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • येलो कलर करेक्टर चोट के निशान, अंडर आई सर्कल्स के लिए बनाया गया है। (कंसीलर क्या होता है)

कैसे करें कलर करेक्टर का इस्तेमाल?

how to use colour corrector in hindiडार्क सर्कल्स को कवर करने के लिए सबसे पहले स्किन को क्लीन करें। अब डार्क सर्कल्स पर कलर करेक्टर लगाएं और ब्लेंड करें। इसे रेगुलर कंसीलर के ऊपर लगाएं और अच्छे से स्किन में मिक्स कर लें। अब अपने फेस पर फाउंडेशन लगाएं।

डार्क और डस्की स्किन टोन के लिए आपको वॉर्म कलर्स खरीदने चाहिए। इससे आपकी स्किन ऐशी नहीं लगेगी। फेयर स्किन टोन के लिए पिंक और सैलमन कलर सूट करते हैं। ऑलिव स्किन पर येलो और ग्रीन अंडरटोन्स सही तरह से ब्लेंड होते हैं।

इसे भी पढ़ें:कलर करेक्टर का इस्तेमाल करने से मिलते हैं यह चार बड़े फायदे

इन बातों का रखें ध्यान

colour corrector tips

  • कलर करेक्टर का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि आपकी स्किन सीमलेस दिखे और कोई हार्श लाइन न नजर आए। इसलिए आपको कंसीलर ब्रश या अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप गलत ब्रश का उपयोग करेंगी तो आपका लुक पैची और अनइवन दिखेगा।
  • ब्लेमिश को कवर करते वक्त आपको ज्यादा प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए। पहले अप्लाई करें, फिर ब्लेंड और इसके बाद आपको लेयर बनानी चाहिए।
  • आपको हमेशा कलर करेक्टर का उपयोग कंसीलर लगाने से पहले करना चाहिए। इससे आपकी स्किन को नेचुरल लुक मिलेगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP