हम सभी मेकअप करते हैं और इसके लिए नई तकनीक से लेकर प्रोडक्ट्स तक के लिए काफी तरह की चीजें खरीदते हैं। वहीं ऑनलाइन वीडियो की सहायता लेकर हम इन्हें कई तरह से इस्तेमाल भी करते हैं। कई बार जानकारी कम होने के कारण हम कुछ स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो नहीं कर पाते हैं।
इनमें सबसे ज्यादा हम सुनते हैं कि मेकअप करने के बाद भी चेहरा काला यानी डार्क नजर आने लगा है। तो आइये जानते हैं आखिर किन गलतियों की वजह से मेकअप के बाद भी चेहरा डार्क नजर आने लगता है। साथ ही, बताएंगे मेकअप से जुड़े कुछ आसान टिप्स-
आई मेकअप कैसे करना चाहिए?
मेकअप में आई मेकअप का रोल सबसे अहम होता है और इसके लिए हमें कलर कॉम्बिनेशन से लेकर अपने पूरे लुक तक को क्रिएट करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है प्रैक्टिस। अभ्यास करने से आपको अपने पूरे लुक का अंदाजा पहले ही लग जाएगा। मेकअप करने के लिए आप कोशिश करें कि आई बेस को सही तरीके से प्रेप करें और मेकअप को पूरा करें। अगर आप बिगिनर हैं तो ब्लैक कलर को जितना हो सके अवॉयड ही करें।
इसे भी पढ़ें:Glitter Eye Makeup Look: आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करें ग्लिटर आई मेकअप, दिखेंगी खूबसूरत
किन स्टेप्स को नहीं करना चाहिए स्किप?
मेकअप के दौरान हम जल्दबाजी में तैयार होते समय कुछ चीजें स्किप कर देते हैं, लेकिन यह सभी चीजें असल में अधिक जरूरी होती हैं। इसमें सबसे ज्यादा जरूरी होता है कलर करेक्शन करना। कलर करेक्शन यानी चेहरे की पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को ऑरेंज और पीच कलर की मदद से सही तरीके से न्यूट्रलाइज करना। इसके बाद आपको सही कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से ऑरेंज जैसे डार्क कलर्स को आसानी से छुपाया जा सकता है।
मेकअप में सबसे जरूरी क्या है?
मेकअप में सबसे ज्यादा जरूरी स्टेप होता है सही तरीके से की गई प्रोडक्ट्स की ब्लेंडिंग। चेहरे पर लगे हर प्रोडक्ट की फिनिशिंग बेस्ट करने और मेकअप को फ्लॉलेस बनाने के लिए ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ब्लेंडिंग करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर को पहले पानी की मदद लेकर डेब कर लें और इसके बाद इसमें से एक्स्ट्रा पानी निचोड़ कर मेकअप को ब्लेंड करें। इसके लिए हलके हाथों के प्रेशर लगायें।
इसे भी पढ़ें:Makeup For Beginners: पार्लर जैसा मेकअप हो जाएगा कुछ ही मिनटों में, बस करें इन आसान टिप्स को फॉलो
अगर आपको ये मेकअप टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों