महिलाओं को मेकअप करना काफी पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम मेकअप करने के बाद टूल्स को साफ करना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से हमारी स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचता है। अगर आपकी भी यही आदत है तो इसे बदल लें और मेकअप टूल्स को समय पर साफ कर लें। खासतौर पर ब्यूटी ब्लेंडर को क्योंकि इसकी मदद से आप फाउंडेशन और कंसीलर को ब्लेंड करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में जरूरी है कि इसमें लगा वेस्ट प्रोडक्ट को साफ कर लिया जाए। इसके लिए हम आपको आर्टिकल में आसान टिप्स बताएंगे। इसकी मदद से आप बस 2 मिनट में ब्यूटी ब्लेंडर को साफ कर सकती हैं।
ब्यूटी ब्लेंडर कैसे करें साफ
ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल मेकअप करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आपको इसे साफ रखना भी जरूरी होता है। इसे साफ करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आसानी से ब्लेंडर साफ हो जाता है।
ब्यूटी ब्लेंडर साफ साफ करने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले एक आप ब्यूटी पर नारियल का तेल डालें।
- फिर इसे पूरे ब्लेंडर पर अच्छे से लगाएं।
- फिर हाथों की मदद से इसे प्रेस करके अच्छे से साफ करें।
- तब तक इसे साफ करें जब तक पूरा प्रोडक्ट निकल न जाए।
- फिर पानी की मदद से इसे साफ कर (परफेक्ट मेकअप लुक) लें।
- इस तरीके से 2 मिनट में ब्यूटी ब्लेंडर साफ हो जाएगा।
हैंड वॉश से साफ करें ब्यूटी ब्लेंडर
अगर आपका ब्यूटी ब्लेंडर ज्यादा गंदा हो गया है और आपके पास कोई भी ऐसी चीज नहीं है जिससे इसे साफ किया जाए तो इसके लिए आप हैंड वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
View this post on Instagram
- इसके लिए आप पूरे हैंड ब्लेंडर पर हैंडवॉश डालें।
- अब इसे अच्छे से प्रेस करके पूरे ब्लेंडर में लगाएं।
- फिर इसे पानी की मदद से साफ करें।
- सारा सोप अच्छे से साफ कर लें।
- फिर इसे सूखने के लिए रख दें।
- इससे आपका ब्लेंडर सिर्फ 2 मिनट में आसानी से साफ (पार्टी के लिए मेकअप लुक) हो जाएगा।
इन हैक्स को ट्राई करेंगी तो आपका ब्लेंडर कभी गंदा नहीं रहेगा। आसानी से साफ हो जाएगा। इसके बाद आपको दोबारा नए ब्लेंडर को लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों