Glitter Eye Makeup Look: आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करें ग्लिटर आई मेकअप, दिखेंगी खूबसूरत

 मेकअप लुक तभी अच्छा लगता है। जब आप सही तरीके से उसे करते हैं। इसके लिए आप पहले ही चूज करें कि आपको कैसे मेकअप को करना है, जो आपके आउटफिट पर अच्छे लगेंगे।
Eye makeup

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब अलग तरह से लुक को क्रिएट करने की बारी आती है, तो ऐसे में हम पार्लर जाकर मेकअप लुक क्रिएट करवाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जो ऑनलाइन चीजों को देखते हैं उससे मेकअप करना बहुत मुश्किल लगता है। यही मुश्किल का कारण है आई मेकअप। हम कभी नहीं समझ पाते हैं कि किस तरह के आई मेकअप लुक को क्रिएट करें, ताकि आप अच्छी लगे। इस बार ट्राई करें ग्लिटर आई मेकअप। इससे लुक सुंदर लगेगा। साथ ही, आप अच्छी नजर आएंगी।

बोल्ड आई लाइनर के साथ ग्लिटर मेकअप

Glitter eye makeup

अगर आप आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आई मेकअप लुक को क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप बोल्ड आई लाइनर के साथ इसे क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको आंखों पर पहले बेस को डार्क करना है। इसके बाद उसके ऊपर डार्क कलर को अच्छे से समज करना है। फिर ग्लिटर को अपनी आंखों पर लगाना है। बोल्ड लाइनर लगाएं और मेकअप को कंप्लीट करें। इससे आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखाई देगा।

पार्टी स्टाइल ग्लिटर आई मेकअप

party style glitter makeup

आप अगर पार्टी के लिए मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इस तरह के आई मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें रेड और ब्राउन कलर का इस्तेमाल किया गया है। आंखों के ऊपर सिल्वर ग्लिटर को लगाया गया है। लाइनर पतला लगाया है। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। आप अपनी आईशैडो पैलेट से इन कलर को चूज करके मेकअप कर सकती हैं। ये सिर्फ 15 मिनट में हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: फेस्टिवल में पीच कलर आउटफिट के साथ लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स, मेकअप लुक लगेगा सबसे अलग

सिंपल ग्लिटर आई मेकअप लुक

Simple glitter eye makeup

आप अगर ऑफिस पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए आई मेकअप क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए इस सिंपल आई मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें लाइट और सिंपल कलर का इस्तेमाल किया जाता है। साथ में ग्लिटर को लगाया जाता है। इससे आंखें खूबसूरत दिखाई देती है। इस तरह के मेकअप के साथ बेस को थोड़ा सा हैवी रखें। फिर लुक को कंप्लीट करें। इससे आपका मेकअप अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips and Tricks : छोटी-छोटी टिप्स अपनाएं, सेलिब्रिटी जैसा मेकअप लुक पाएं

इस बार ट्राई करें ये ग्लिटर मेकअप इससे आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आपके आंखें सुंदर नजर आएगी। बस आपको सही कलर को चूज करके इस्तेमाल करना है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP