Sun Apr 12, 2026 | Updated 01:23 AM IST
 hacks to make eyes look attractive without eyeliner

बिना Eyeliner लगाए भी आंखें दिखेंगी खूबसूरत, बस ट्राई करें ये Makeup Hacks

How To Make Eyes Look Pretty Without Eyeliner: अक्सर महिलाओं की महसूस होता है कि अगर आंखों में आईलाइनर लगाएं, तो आंखें सूनी लगेंगी। यहां हम कुछ ऐसे मेकअप हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आईलाइनर लगाने की जरूरत नहीं पडे़गी।
Editorial
Updated:- 2026-04-11, 20:26 IST

Hacks To Make Eyes Look Attractive Without Eyeliner Natural: ऑफिस जाना हो या आउटिंग पर, रोजाना के रूटीन में बीबी क्रीम, लिपस्टिक और काजल जरूर शामिल होते हैं। अक्सर महिलाओं को लगता है कि बिना आईलाइनर के आंखें खाली दिखती हैं। अगर आप आईलाइनर लगाए बिना आंखों को आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो काजल को स्मज करने की तकनीक अपनाएं। इससे आंखें बड़ी और सुंदर दिखती हैं।

अगर आप आईलाइनर लगाए बिना आंखों को आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप हैक्स बताने जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।

काजल को बिना आईलाइनर के अट्रैक्टिव कैसे बनाएं?

kajal makeup tips

हैक-1

  • आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए हर बार जरूरी नहीं है कि आईलाइनर लगाएं। आप काजल से भी लुक क्रिएट कर सकती हैं। 
  • इसके लिए आंखों की वाटर लाइन पर थोड़ा मोटा काजल लगाएं।
  • इसके बाद आईशैडो ब्रश से काजल को स्मज करें।
  • इस ट्रिक से आंखें बड़ी और सुंदर दिखती हैं।

इसे भी पढ़ें- Smoky Eye Makeup Tips: आंखें दिखेगी बोल्ड और खूबसूरत, मेकअप आर्टिस्ट के बताएं ये खास टिप्स आपको देंगे सेलिब्रिटी जैसा स्मोकी आई लुक

हैक-2

  • आंखों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए मस्कारा भी कमाल दिखा सकता है।
  • इसके लिए आंखों के इनर लाइन कॉर्नर और नीचे काजल से आउटलाइन करें।
  • फिर मस्कारा लगाएं। इससे पलकें लंबी और घनी दिखती हैं।

हैक-3

how to apply eyeliner

  • बिना आईलाइनर के आंखों को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए आईब्लश का यूज कर सकती हैं।
  • न्यूड, पीच या लाइट ब्राउन आईशैडो कलर आंखों को नेचुरल और सुंदर बनाने का काम करते हैं।
  • आईशैडो ब्रश से हल्का से स्मज करें।

हैक-4

how to make eyes beautiful without eyeliner

  • अगर आपके पास ब्राउन आईब्रो पेसिंल है, तो आप इसकी मदद से भी आंखों को अट्रैक्टिव दिखा सकती हैं।
  • इसके लिए आईलाइनर की जगह इसका आईब्रो पेसिंल का यूज करें।
  • इसके बाद उंगली की मदद से हल्का-हल्का स्मज करें।
  • ये दिखने में काफी अच्छा लुक देता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में फैल जाता है आंखों का Kajal, तो लगाने से पहले कर लें ये छोटा सा काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik, shutterstock, pintrest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।