नारियल तेल की मदद से इस तरह बनाएं हेयर कंडीशनर

नारियल तेल की मदद से घर पर ही हेयर कंडीशनर तैयार किया जा सकता है। 

How to use coconut oil for hair care

नारियल के तेल को बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अमूमन हेयर ऑयलिंग के लिए हम नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसकी मदद से हेयर कंडीशनर भी तैयार किया जा सकता है। यह केमिकल फ्री है और नेचुरल तरीके से आपके बालों की केयर करता है। यह आपके डैमेज्ड बालों को रिपेयर करने के साथ-साथ बेहतर ग्रोथ में मदद करता है। साथ ही, आपकी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

हो सकता है कि आपने भी नारियल तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल किया हो। लेकिन अब आप इसे एक अलग तरह से इस्तेमाल करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नारियल तेल से हेयर कंडीशनर बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

नारियल तेल से बालों को कंडीशन करने के फायदे

अगर नारियल तेल से बालों को कंडीशन किया जाए तो इससे बालों को कई लाभ मिल सकते हैं।

मसलन-

  • नारियल का तेल आपके कर्ली हेयर को मैनेज करता है और अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है, तो यह उसे भी ठीक करता है।
  • नारियल का तेल आपके सूखे और डैमेज्ड हेयर में एक नई जान डालता है। साथ ही, यह बालों को स्टाइलिंग से होने वाले नुकसान से बचाता है।
  • बालों के लिए नारियल का तेल हल्का होता है और आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है। यह आपके बालों को स्प्लिट एंड्स से बचा जाता है और बालों को हाइड्रेटेड रखा जाता है।
  • नारियल के तेल से बालों को एक प्राकृतिक चमक दी जा सकती है। नारियल के तेल में मौजूद उच्च फैटी एसिड सूखे बालों को रिपेयर करने में मददगार है। नारियल का तेल बालों में लगाने पर बालों के शाफ्ट में प्रवेश करता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है। परिणामस्वरूप बाल चमकदार दिखाई देते हैं।
coconut oil and its hacks

नारियल तेल और शिया बटर से बनाएं कंडीशनर

अगर आप घर पर एक बेहतरीन हेयर कंडीशनर बनाना चाहती हैं तो ऐसे में नारियल तेल और शिया बटर को मिक्स करके तैयार किया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री

  • नारियल का तेल - 2 बड़े चम्मच
  • शिया बटर - 1 बड़ा चम्मच
  • जोजोबा तेल - 1 छोटा चम्मच
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- 4 बूंद
coconut oil for hair care

इस्तेमाल करने का तरीका-

  1. सबसे पहले एक डबल बॉयलर में शिया बटर को पिघलाएं।
  2. अब इस पिघले हुए शिया बटर को नारियल, जोजोबा और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाएं।
  3. आप मिश्रण को सख्त होने तक फ्रिज में रखें।
  4. अब आप एक हैंड ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छी तरह फेंटें।
  5. घर में बने नारियल के तेल के कंडीशनर को एक एयरटाइट जार में रखें।
  6. अब आप अपनी स्कैल्प और बालों पर थोड़ा सा नारियल तेल हेयर कंडीशनर लगाएं और लगभग आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  7. अब आप एक जेंटल शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें।

नारियल और खुबानी के तेल से बनाएं हेयर कंडीशनर

अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे हैं तो ऐसे में यह हेयर कंडीशनर यकीनन आपके बेहद काम आएगा। इससे आपके बाल अधिक सिल्की, शाइनी व स्मूद नजर आएंगे।

coconut oil and hair carre

आवश्यक सामग्री

  • नारियल का तेल- आधा कप
  • खुबानी गिरी का तेल - एक चौथाई कप
  • जोजोबा तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • शिया बटर- 1 बड़ा चम्मच
  • ग्लिसरीन- 3 बड़े चम्मच
  • लेमन एसेंशियल ऑयल- 7-8 बूंद

इस्तेमाल करने का तरीका-

  1. सबसे पहले आप एक डबल बॉयलर की मदद से शिया बटर और नारियल का तेल डालकर पिघलाएं।
  2. अब गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें। अब आप इसमें जोजोबा तेल, खुबानी का तेल और ग्लिसरीन मिलाएं।
  3. अब आप इसमें एसेंशियल ऑयल डालें और फिर से ब्लेंड करें। अब आप इसे रात भर ढक्कन से ढककर रखें और मिश्रण को सेट होने दें।
  4. एक बार जब यह सेट हो जाए तो इसे फेंट लें। मिश्रण को तब तक फेंटें जब तक उसकी चिकनी और स्मूद कंसिस्टेंसी ना हो जाए।
  5. अब आप इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से अपने बालों में मलें।
  6. पांच मिनट के बाद आप गर्म पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें।
  7. बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आप अपने बालों को हवा में सूखने दें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP