herzindagi
Curly Hair Styling in hindi

वेडिंग फंक्शन में कर्ली हेयर को ऐसे करें स्टाइल

अगर आपके हेयर कर्ली हैं तो ऐसे में आप वेडिंग फंक्शन में इन हेयरस्टाइल्स को बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-11-28, 11:15 IST

जब भी वेडिंग फंक्शन में जाना होता है तो महिलाएं अक्सर इसी उलझन में रहती हैं कि वे किस हेयरस्टाइल को बनाएं। आमतौर पर महिलाएं अपने आउटफिट का सलेक्ट कर लेती हैं और उसी के अनुसार मेकअप भी करती हैं, लेकिन जब बात हेयरस्टाइल बनाने की हो तो ऐसे में यकीनन समझ ही नहीं आता कि वे किस हेयरस्टाइल को बनाएं। यह उलझन तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जब आपके बाल कर्ली हों।

जी हां, कर्ली हेयर को स्टाइल करना यकीनन एक टफ टास्क होता है। इस तरह के बालों के टेक्सचर के कारण आप बहुत अधिक एक्सेरिमेंटल होने से बचती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप वेडिंग फंक्शन में अपने कर्ली हेयर में आसानी से बना पाएंगी-

कर्ली हेयर में बनाएं लो बन

low bun in curly hair

लो बन एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जो कर्ली हेयर में काफी अच्छा लगता है। चूंकि कर्ली हेयर में अधिक वॉल्यूम होता है तो ऐसे में आपका बन भी काफी ब्यूटीफुल नजर आता है। इसके लिए आप अपने बालों की मिडिल पार्टिंग करें और फिर बालों को कॉम्ब करें। आप सारे बालों को पीछे ले जाकर लो बन बना सकती हैं। अपने हेयरस्टाइल को एक सॉफ्ट लुक देने के लिए आप आगे से कुछ स्ट्रैन्डस निकालें। यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे बनाना बेहद ही सिंपल है और यह एथनिक वियर के साथ काफी अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें-सहेली की शादी में ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, लगेंगी अट्रैक्टिव

कर्ली हेयर में बनाएं फिशटेल ब्रेड

fishtail braid in curly hair

बालों को लाइट कर्ल करके साइड ब्रेड बनाना एक बेहद ही अच्छा हेयरस्टाइल माना जाता है।लेकिन अगर आपके बाल नेचुरल कर्ली हैं तो आप वेडिंग फंक्शन में साइड ब्रेड बनाने पर विचार कर सकती हैं। यूं तो आप अपने बालों में कई तरह से ब्रेड बना सकती हैं। लेकिन अगर आप वेडिंग फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं तो ऐसे में साइड ब्रेड के रूप में फिशटेल ब्रेड(ब्रेड हेयरस्टाइल कैसे बनाएं)को बनाएं। ब्रेड बनाने के बाद आप उसे हल्का सा खींचकर अपनी ब्रेड को और भी अधिक वॉल्यूम दे सकती हैं। अंत में आप ब्रेड को कुछ फूलों की मदद से सजा सकती हैं। इससे आपका लुक और भी ज्यादा निखरकर सामने आएगा।

कर्ली हेयर में बनाएं साइड पार्टिंग ओपन हेयर लुक

side parting open hair look in curly hair

अगर आप वेडिंग फंक्शन में वेस्टर्न वियर पहन रही हैं या फिर अपने लुक को एक बोल्ड टच देना चाहती हैं तो ऐसे में कर्ली हेयर में साइड पार्टिंग ओपन हेयर लुकभी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और साइड पार्टिंग करें। आप दूसरी साइड पर कुछ फैन्सी हेयर पिन्स भी लगा सकती हैं। इससे आपका लुक और भी ज्यादा स्टनिंग लगता है। अगर आपको ओपन हेयर मैनेज करने में समस्या नहीं होती है तो ऐसे में यह हेयरस्टाइल यकीनन आपके लुक को एकदम डिफरेंट बनाएगा।(मिडिल पार्टिंग हेयरस्टाइल)

इसे भी पढ़ें-बालों को इन 3 तरीकों से करें कर्ल और दिखें स्टाइलिश

कर्ली हेयर में बनाएं पफ पोनीटेल हेयरस्टाइल

Puff Ponytail Hairstyle in Curly Hair

अगर आप अपने कर्ली हेयर में एक सिंपल हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं तो यकीनन पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आप बेहद आसानी से बना पाएंगी। वेडिंग फंक्शन में आप चाहें तो आगे से बालों को हल्का पफ लुक देते हुए पोनीटेल करें। इसके अलावा, कर्ली हेयर में हाई पोनीटेल लुक भी काफी अच्छा लगता है। वहीं, आप फंक्शन में अपने लुक में एक ट्विस्ट लाने के लिए साइड ब्रेड बनाते हुए भी पोनीटेल हेयरस्टाइल(पोनीटेल हेयरस्टाइल कैसे बनाएं) बना सकती हैं।

तो अब आप किस हेयरस्टाइल को अपने कर्ली हेयर में बनाना पसंद करेंगी? हमें अवश्य बताइएगा। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।