सहेली की शादी में सबसे सुंदर और एलिगेंट दिखना हर महिला की चाहत होती है। जिसके लिए वह अपने कपड़े, फुटवियर और मेकअप तक का ध्यान बड़ी बखूबी से रखती हैं। ऐसे में परफेक्ट लुक की बात करें तो सिर्फ कपड़े और मेकअप ही जरूरी नही होता है। इन सब के साथ हेयर स्टाइल भी बहुत मायने रखती है, लेकिन ज्यादातर महिलाएं अपनी हेयर स्टाइल को लेकर बहुत क्नफूयज रहती है। जिसके कारण वह किसी भी तरह बालों को बांध लेती हैं। जिसकी वजह से उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको दिखाएंगे कुछ आसान हेयर स्टाइल जिन्हें आप आसानी से बना सकती हैं, और अपनी फ्रेंड की शादी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत।
कर्ली हेयर्स
अगर आपके पास हेयर स्टाइल बनाने के लिए टाइम नहीं है, क्विक हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं, तो आप इसे जरूर ट्राई करें। आप इसे 5 मिनट में आसानी से बना लेंगी।
क्या चाहिए?
- कर्लर
- कंघी
- हेयर स्प्रे
- पर्ल हेयर बैंड
- हीट प्रोटेक्टेंट
कैसे बनाएं-
- सबसे पहले अपने बालों को कंघी कर लें।
- अब हीट प्रोटेक्टेंट से बालों को स्प्रे कर लें।
- अब अपने हेयर्स को थोड़े-थोड़े सेक्शन में अलग कर के बांट लें।
- फिर इन्हें कर्लर की मदद से कर्ल करें।
- जब ये कर्ल हो जाएं तो हेयर स्प्रे स्प्रे करके फिनिश लुक दें।
- लास्ट में पर्ल हेयर बैंड को अपने बालों में लगांए।
मैसी बन
यह हेयरस्टाइल हर किसी पर अच्छी लगती है। आप इसे हर तरह के आउटफिट के साथ बना सकती हैं।
क्या चाहिए?
- कंघी
- हेयर स्प्रे
- मोती वाले बीड्स हेयर एक्सेसरीज
- हेयर पिन
- रबर बैंड
कैसे बनाएं-
- सबसे पहले अपने बालों को कंघी कर के सुलझा लें।
- अब बालों को समेट कर हेड क्राउन के थोड़ा नीचे मेसी बन बना लें।
- फिर इसे रबर बैंड की मदद से बांध लें।
- बाद में उन्हें रोल करके हेयर पिन की मदद से फिक्स कर लें।
- अब बालों को हेयर स्प्रे की मदद से सेट कर लें।
- आखिर में मोती वाले बीड्स हेयर एक्सेसरीज को लगाकर बालों को फिनिश लुक दें।
फिशटेल ब्रेड हेयरस्टाइल
अगर आप शादी में लहंगा पहन रही हैं, तो आप यह हेयर स्टाइल जरूर ट्राई करें।
क्या चाहिए?
- कंघी
- हेयर एक्सेसरीज
- रबर बैंड
कैसे बनाएं
- सबसे पहले अपने बालों को सुलझा कर दो सेक्शन में बांट लें।
- अब आप एक साइड से थिन लेयर लेकर उसे दूसरे साइड के बालों के साथ ऐड करें।
- इसी तरह अब आप दूसरी साइड से एक पतली लेयर लेकर पहली साइड पर ऐड करें।
- इसी तरह से आप बालों में आखिरी तक ब्रेड बनाएं।
- आखिरी में बालों को बांध लें।
- और हेयर एक्सेसरीज को लगाना न भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Photo Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों