herzindagi
how to curl hair

बालों को इन 3 तरीकों से करें कर्ल और दिखें स्टाइलिश

खूबसूरत दिखने के लिए बालों का स्टाइल बहुत जरूरी होता है। जब आप बालों को कर्ली दिखाना चाहती हैं तो अलग -अलग टिप्स आजमा सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2022-05-17, 14:37 IST

कर्ली बाल किसी भी बोरिंग लुक में ग्लैमर का तड़का लगा सकते हैं। अगर आपके बाल नेचुरली कर्ली नहीं हैं तब भी आप किसी खास मौके पर इन्हें कर्ली लुक दे सकतीहैं। बालों को कर्ली लुक देने के लिए अगर आप पार्लर या किसी अन्य तकनीक का इस्तेमाल करती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप मिनटों में अपने बालों को अलग तरह के कर्ल दे सकती हैं।

अपने बालों को घर पर ही कर्ल करना बेहद आसान है। आइए आपको घर पर अपने बालों को कर्ल करने के 3 अलग तरीके बताते हैं।

ब्रेडिंग यानी चोटी से बनाएं कर्ल

curly hair style tips

बालों को कर्ल करने का सबसे आसान तरीका ब्रेडिंग है। इसमें आपको बालों में चोटी बनाकर बालों को कर्ली करना है। इससे आप बालों में वेवी लुक पा सकती हैं।

आवश्यक वस्तुएं

  • कंघी
  • हेयर स्प्रे

कर्ल करने का तरीका

  • इस तरह के कर्ल करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को धो लें और इन्हें पूरी तरह से सूखने से पहले ही बालों को दो बराबर हिस्सों में बांटें।
  • अपने विभाजित बालों के दोनों तरफ चोटी बनाएं।
  • अगर आप केवल अपने बालों के सिरों की ओर वेव चाहती हैं, तो अपने सिर के दोनों तरफ दो बराबर चोटियां बनाएं।
  • अपने बालों की जड़ों के करीब से शुरू होने वाली वेव के लिए, अपने सिर के दोनों ओर दो फ्रेंच ब्रैड बनाएं।
  • आपको ध्यान में रखना है कि आपकी चोटियां(परफेक्ट चोटी बनाने के आसान तरीके) बहुत ही टाइट बंधी होनी चाहिए जिससे इन्हें खोलने के बाद बाल कर्ल दिखें।
  • ब्रैड्स को तब तक बनाए रखें जब तक आपके बाल पूरी तरह से सूख न जाएं। आप ये तरीका सोने से पहले भी आजमा सकतीहैं।
  • बालों की चोटियां खोलने के बाद कंघी करें और फिर हेयर स्प्रे से बालों को सेट करें।

इसे जरूर पढ़ें:कर्ली हेयर को मैनेज करना नहीं होगा मुश्किल, अगर रखेंगी इन 4 बातों का ध्यान

बॉम्बशेल कर्ल

bomb shell curl style

इस तरह की हेयरस्टाइल किसी भी तरह के बालों को स्टाइलिश लुक देती है। इसे आप घर पर ही कभी भी आसानी से बना सकती हैं।

आवश्यक वस्तुएं

  • कर्ल करने की मशीन
  • हीट प्रोटेक्टेंट
  • हेयर ऑयल
  • कंघी
  • हेयर स्प्रे
  • रोलर्स

कर्ल करने का तरीका

  • सबसे पहले बालों को सुलझाने के लिए अच्छी तरह से कंघी या ब्रश करें।
  • अपने बालों में हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे छिड़कें।
  • एक कर्लिंग आयरन लें और अपनी इच्छानुसार बालों को कर्ल करने के लिए रोलर्स का इस्तेमाल करें।
  • एक बड़ा रोलर ढीले कर्ल बनाता है, जबकि एक छोटा रोलर छोटे कर्ल बनाता है।
  • बालों की 1 इंच लंबाई लेकर रोलर के चारों ओर ऊपर से नीचे तक लपेटकर शुरू करें।
  • रोलर को बालों की जड़ों के पास तक रोल करते हुए सिरों तक ले जाएं।
  • कर्ल करने की मशीन से बालों को रोलर के ऊपर से कर्ल करें।
  • अपने बालों को कर्ल करने के बाद हेयर ब्रश से बालों को धीरे से ब्रश करें।
  • इसके बाद हेयर ऑयल की कुछ बूंदों को बालों पर अप्लाई करें।
  • बालों को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे अप्लाई करें।
  • इस तरीके से आप बालों को मिनटों में परफेक्ट कर्ल दे सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:किसी भी महिला के बालों को ये कर्लिंग हैक्स देंगे एक परफेक्ट कर्ल लुक

हेडबैंड कर्लिंग

curling tips head band

बालों को बीच वेव देने और बड़े कर्ल्स के लिए ये एक अच्छा और आसान तरीका है। हेडबैंड कर्लिंग आप घर पर ही आसानी से ट्राई कर सकती हैं और परफेक्ट कर्ल्स पा सकती हैं।

आवश्यक वस्तुएं

  • हेडबंद
  • ब्लो ड्रायर
  • हेयर स्प्रे
  • हेयर पिन -4

कर्ल करने का तरीका

  • अच्छी तरह से शैम्पू करने के बाद बालों को 70 % सूखने दें और हलके गीले बालों पर अपने सिर के चारों ओर एक हेडबैंड लपेटें।
  • अपने बालों को दो हिस्सों में बांटें और इसे हेडबैंड के चारों ओर लपेटना शुरू करें।
  • एक बार जब आप अपने बालों के अंत तक पहुंच जाएं, तो इसे एक जगह पर सुरक्षित करने के लिए हेयर पिन लगाएं।
  • इस प्रक्रिया को बालों के दूसरे हिस्से के साथ दोहराएं और इसे एक जगह पर पिन करें।
  • सुखाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आप कूल सेटिंग पर ब्लो ड्रायर का उपयोग कर सकती हैं या आप हेडबैंड के चारों ओर अपने बालों को लपेटकर सोने जा सकती हैं।
  • एक बार जब आपके बाल पूरी तरह से सूख जाएं तब इससे पिन हटा दें और बालों को खोल लें।
  • अपने बालों को अपनी उंगलियों से अच्छी तरह से मिलाएं और वॉल्यूम को बनाए रखने के लिए अपने हेयर स्प्रे से सेट करें।

यहां बताए सभी तरीकों से आप आसानी से बालों को घर पर ही परफेक्ट कर्ल दे सकती हैं और स्टाइलिश दिख सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व ज्योतिष से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com, instagram.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।