येलो आईलाइनर को बनाएं अपने आईमेकअप का हिस्सा और पाएं यूनिक लुक

अगर आप मेकअप की मदद से एक डिफरेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो येलो आईलाइनर को कुछ इस तरह अप्लाई करें।

 

yellow eyeliner in your eye makeup tips

मेकअप करना यकीनन हर लड़की को काफी अच्छा लगता है। मेकअप की खासियत यह होती है कि वह सिर्फं आपके चेहरे की कमियों को ही नहीं छिपाता, बल्कि इसकी मदद से आप हर दिन एक न्यू व डिफरेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं। हालांकि डिफरेंट लुक क्रिएट करने में कलर्स का एक अहम् रोल होता है। खासतौर से, आप आईमेकअप करते समय किस कलर और स्टाइल का इस्तेमाल कर रही हैं, यह काफी महत्वपूर्ण है। मेकअप करते समय आईज का कितना अहम् स्थान होता है, यह इसी से पता चलता है कि सबसे ज्यादा समय आईमेकअप में ही लगता है। अगर आईमेकअप में एक्सपेरिमेंट करते समय आपसे थोड़ी सी भी गलती हो जाए तो पूरा लुक ही बिगड़ जाता है।

अगर आप भी अपने आईमेकअप को इंटरस्टिंग बनाना चाहती हैं तो येलो कलर को आप अपने आईमेकअप का हिस्सा बनाएं। इन दिनों कलर्ड आईलाइनर का चलन है। आपने भी ब्लू, पर्पल, रेड जैसे कलर्स का आईलाइनर अप्लाई किया होगा। लेकिन आज हम आपको एक बेहद ही डिफरेंट कलर के बारे में बता रहे हैं। जी हां, येलो आईलाइनर आपके मेकअप लुक्स को एकदम यूनिक बना सकता है। आप भी इस आईलाइनर को एक नहीं, बल्कि कई तरह से अप्लाई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

इसे भी पढ़ें:Skin Anti Ageing: अगर उम्र है 30 के पार, तो इन 5 तरीकों से रखें स्किन को जवां

येलो विद ब्लैक

yellow eyeliner in your eye makeup Inside

अगर आप अपनी आई मेकअप को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती हैं तो डबल कलर आईलाइनर अप्लाई कर सकती हैं। जी हां, येलो आईलाइनर को आप ब्लैक लाइनर के साथ लगा सकती हैं। इसमें आप कई तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। जैसे पहले ब्लैक लाइनर लगाएं। इसके बाद ब्लैक लाइनर के उपर ही आप येलो लाइनर लगाएं। वैसे आप पहले येलो लाइनर लगाकर उसके उपर भी ब्लैक लाइनर अप्लाई कर सकती हैं। लाइनर लगाते समय आप विंग्ड लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। इसी तरह, आप अपर लैश लाइन पर ब्लैक लाइनर और लोअर लैश लाइन पर येलो लाइनर लगा सकती हैं।

ग्राफिक लुक

yellow eyeliner in your eye makeup Inside

अगर आप अपने मेकअप को एक बोल्ड लुक देना चाहती हैं तो येलो आईलाइनर से आईज पर ग्राफिक लुक क्रिएट करें। इसके लिए आप आईज पर पहले ग्लिटर आईलाइनर को अप्लाई करें। उसके उपर आप येलो आईलाइनर की मदद से एक डिफरेंट स्टाइल बनाएं। यह एकदम यूनिक स्टाइल है और यंग गर्ल्स इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

कैट आईलाइनर लुक

yellow eyeliner in your eye makeup Inside

येलो आईलाइनर से यह लुक भी काफी इंटरस्टिंग है और यकीनन हर किसी को काफी पसंद आएगा। आईलाइनर से आपने कैट आई लुक तो कई बार क्रिएट किया होगा, लेकिन इस बार थोड़ा अलग करें। इसके लिए आप पहले ब्लैक आईलाइनर से इनर कार्नर पर आईलाइन करें। इसके बाद येलो आईलाइनर से आउटर कार्नर पर थोड़ा विंग्ड लुक देते हुए कैट आईलाइनर स्टाइल बनाएं। अगर आप आईमेकअप की मदद से एक न्यू लुक चाहती हैं तो यह येलो कैट आईलाइनर लुक क्रिएट कर सकती हैं।

आईलाइनर विद डॉट लुक

yellow eyeliner in your eye makeup Inside

यह एक सॉफ्ट लुक है, जिसे आप केजुअल से लेकर पार्टी में कैरी कर सकती हैं और न्यू लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में आप अपर लैश लाइन के आउटर कार्नर पर येलो आईलाइनर की मदद से विंग्ड लुक बनाएं। वहीं आप इनर कार्नर पर येलो कलर से डॉट बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:इन आईमेकअप हैक्स को जानने के बाद आप भी प्रोफेशनल्स की तरह कर पाएंगी मेकअप


स्मोकी आईज

yellow eyeliner in your eye makeup one

आई मेकअप में स्मोकी आईमेकअप काफी पसंद किया जाता है। अमूमन नाइट मेकअप में लड़कियां ज्यादा स्मोकी आईज लुक क्रिएट करती है। स्मोकी आई मेकअप के दौरान अमूमन डार्क कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप एक यूनिक लुक चाहती हैं तो इसमें भी येलो कलर इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप पहले डार्क कलर्स से स्मोकी आईज क्रिएट करें। इसके बाद आप येलो आईलाइनर को ग्राफिक स्टाइल में अप्लाई करें।

Image Credit:(@cloudfront,blogscdn,i.pinimg,freepik)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP