बेहद डिफरेंट लुक देता है ग्लिटर मेकअप, इस तरह करें अप्लाई

अगर आप पार्टी के लिए एक बेहद यूनिक लुक चाहती हैं तो ग्लिटर मेकअप अप्लाई कर सकती हैं।

glitter makeup ideas m

जब पार्टी में जाने की बात हो तो उसके लिए सिर्फ बेहतर आउटफिट ही सलेक्ट करना काफी नहीं होता। आप उसके साथ किस तरह मेकअप करती हैं या अपने लुक को किस तरह कैरी करती हैं, इस पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। मेकअप के जरिए आपका लुक निखर भी सकता है और बिगड़ भी सकता है, इसलिए मेकअप को लेकर आपको ज्यादा केयरफुल होना पड़ता है। वैसे तो आप कई तरह से मेकअप करती होंगी, लेकिन अगर आप बेहद यूनिक लुक चाहती हैं तो आप ग्लिटर मेकअप अप्लाई कर सकती हैं।

ग्लिटर मेकअप वैसे भी इस साल काफी ट्रेंड में रहेगा। यह आपको एक न्यू लुक देता है। अगर आप अलग-अलग कलर्स के साथ मेकअप में एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं और खुद को एक नए रूप में देखना चाहती हैं तो आपको ग्लिटर मेकअप करना चाहिए। यह एक बेहद यूनिक और फ्रेश लुक क्रिएट करता है।

इसे जरूर पढ़ें-2020 में मेकअप में यह रहेंगे ट्रेंड्स, आप भी कर सकती हैं फॉलो

वैसे आप ग्लिटर मेकअप को अपनी आंखों से लेकर फेस के अलग-अलग हिस्सों पर बेहद ही ब्यूटीफुल तरीके से कैरी कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कि पार्टी के लिए आप किस-किस तरह ग्लिटर मेकअप कर सकती हैं-

ग्लिटर आईशैडो

glitter makeup ideas eyeshadow

यह ग्लिटर मेकअप को अप्लाई करने का एक आसान तरीका है। अगर आपने कभी भी ग्लिटर मेकअप नहीं किया है और आप ग्लिटर मेकअप को बेहद ही खूबसूरती से कैरी करना चाहती हैं तो आप ग्लिटर आईशैडो लगाएं। नाइट पार्टी के लिए यह काफी अच्छा ऑप्शन है।

आजकल मार्केट में ग्लिटर आईशैडो कई कलर्स में मिलते हैं। आप अपने लुक और आउटफिट के हिसाब से ग्लिटर आईशैडो लगा सकती हैं। आप ग्लिटर आईशैडो की मदद से स्मोकी आईज लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

ग्लिटर आईलाइनर

glitter makeup ideas eyeliner

अगर आपको लगता है कि ग्लिटर आईशैडो से आपकी आंखें अजीब लगेंगी और आप पहली बार में ही पूरी तरह ग्लिटर आईशैडो नहीं लगाना चाहती हैं तो ऐसे में आप सिर्फ ग्लिटर का टच देने के लिए ग्लिटर आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप ग्लिटर आईलाइनर को एक नहीं बल्कि कई तरह से अप्लाई कर सकती हैं।

आप चाहें तो ब्लैक लाइनर लगाकर उसके कोनों पर हल्का सा ग्लिटर आईलाइनर अप्लाई करें या फिर आप कलरफुल ग्लिटर आईलाइनर को भी अपने मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं।

ग्लिटर आईब्रोबोन

glitter makeup ideas bone

ग्लिटर मेकअप को आप अपनी आईज पर कितनी तरह अप्लाई करती हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। अगर आप ग्लिटर आईमेकअप को लेकर थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो आप इसे बतौर आईशैडो या आईलाइनर अप्लाई करने की जगह आईब्रो बोन पर लगाएं। आप आईशैडो से कान्ट्रास्ट में ग्लिटर कलर को चुन सकती हैं। यह देखने में काफी यूनिक लगता है।

ग्लिटर लिप मेकअप

glitter makeup ideas lips

मेकअप करते समय आपको अपनी आई मेकअप और लिप मेकअप के बीच में बैलेंस करना होता है। अगर आप ग्लिटर को आईज पर अप्लाई नहीं कर रही हैं तो आप उसे अपने लिप्स पर भी कैरी कर सकती हैं। जी हां, ग्लिटर लिप मेकअप देखने में काफी अच्छा लगता है। इस लुक को क्रिएट करने के लिए पहले आप अपने लिप्स के आउटर कार्नर पर लिप लाइनर अप्लाई करें और उसके बाद लिप्स पर अपना फेवरिट कलर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें-घर पर इस तरह से बनायें आईलाइनर, मस्कारा और आईशैडो

अब आप लिप्स पर लिप ग्लॉस लगाएं। इसके बाद आप लिप ब्रश की मदद से पाउडर ग्लिटर को लिप्स पर लगाएं। अगर आप पाउडर ग्लिटर को लिप्स पर नहीं लगाना चाहतीं तो आप मार्केट से ट्रांसपेरेंट ग्लिटर लिप ग्लॉस लेकर उसे भी अपने लिप्स पर लगा सकती हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP