मैच्योर स्किन पर बेहद खूबसूरत लगते हैं यह लिप शेड, आप भी कर सकती हैं मेकअप किट में शामिल

अगर आपकी उम्र 45 या उससे अधिक है तो ऐसे में आप अपने मेकअप को एक ब्यूटीफुल टच देने के लिए इन लिप शेड्स को यूज कर सकती हैं।

lipstick shades main

जब भी मेकअप की बात होती है तो अक्सर महिलाएं सबसे ज्यादा फोकस अपनी आंखों पर करती हैं। लेकिन आपके लिप्स भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। अगर आप आईमेकअप ना भी करें और लिप्स पर एक खूबसूरत शेड अप्लाई करती हैं तो इससे आपका पूरा लुक बदल जाता है। वैसे तो आपको मार्केट में एक ही कलर के कई शेड्स मिलते हैं और इसलिए किसी एक को चुनना काफी मुश्किल हो जाता है। अपने लिपस्टिक के शेड को चुनते समय आपको अपनी स्किन टोन के अलावा उम्र का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ महिलाएं 40-45 की उम्र पार करने के बाद अपनी मेकअप किट में से कई लिपस्टिक शेड को बाहर कर देती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अब वे कलर उन पर सूट नहीं करेंगे। हो सकता है कि आप भी कुछ ऐसा ही करने जा रही हों। लेकिन अगर आप सिर्फ लिपस्टिक की मदद से अपने लुक में बदलाव करना चाहती हैं। साथ ही एक एलीगेंट, गार्जियस और स्टनिंग लुक पाना चाहती हैं तो इन लिप शेड्स को ट्राई कर सकती हैं-

पिंक बेस्ड न्यूड लिपस्टिक

lipstick shades inside

न्यूड लिपस्टिक हर उम्र में बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। खासतौर से, अगर आप उन महिलाओं में से हैं जो अपने लुक में बहुत अधिक बदलाव नहीं चाहतीं, लेकिन फिर भी एक एलीगेंट लुक चाहती हैं। इस लुक में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी पिंक बेस्ड न्यूड लिपस्टिक को चुना है, जिसमें हल्का ग्लॉसी टच है। अगर आप न्यूड लिपस्टिक के शेड को अपनी स्किन टोन के अनुसार चुनेंगी तो यह आपको अधिक यूथफुल दिखाएगा।

टोमेटो रेड

lipstick shades inside

अगर आप किसी पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं और एक स्टनिंग लुक चाहती हैं तो ऐसे में चेरी रेड या फिर टोमेटो रेड शेड को चुन सकती हैं। यह एक ऐसा शेड है, जो आपके लुक को एकदम से चेंज कर देता है। अगर आपकी स्किन टोन ब्राइट है तो ऐसे में आप रेड के ब्राइट शेड को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। हालांकि इस शेड को अप्लाई करने के बाद आप बाकी फेस मेकअप को लाइट ही रखें।

इसे जरूर पढ़ें: शहद से लेकर एलोवेरा तक, 2020 में ग्‍लोइंग स्किन के लिए महिलाओं ने अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे

रेड वाइन लिप शेड

lipstick shades inside

अगर आप रेड कलर के ब्राइट शेड को कैरी करने में कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं तो ऐसे में आप रेड वाइन लिप शेड को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। यह एक ऐसा कलर है, जो हर उम्र की महिला पर अच्छा लगता है। लेकिन मैच्योर वुमन पर इसका एक अलग ही लुक देखने को मिलता है।

फ्यूशिया पिंक लिप शेड

lipstick shades inside

पिंक लिपस्टिक का यह शेड बेहद ही प्यारा है। अगर आप एक मैच्योर वुमन हैं और केजुअल्स में भी एक ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप फ्यूशिया पिंक लिप शेड को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। इस लुक में करिश्मा कपूर ने भी केजुअल आउटफिट के साथ फ्यूशिया पिंक लिप्स लुक रखा है। यह कलर ब्राइट स्किन टोन पर बेहद ही ब्यूटीफुल लगता है।

ब्राउन लिप शेड

lipstick shades inside

अगर आपकी स्किन टोन डस्की है या फिर आप बहुत अधिक ब्राइट लिप शेड कैरी करने में खुद को सहज महसूस नहीं करती हैं तो ऐसे में आप ब्राउन लिप शेड को अपने मेकअप का हिस्सा बनाएं। इसमें आप लाइट ब्राउन से लेकर ब्रिक ब्राउन या फिर कॉफी ब्राउन आदि कई लिप शेड्स को चुन सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP