ऑरेंज लिपस्टिक शेड मेकअप में एक गेम चेंजर की तरह काम करती है। यह लिपस्टिक का ऐसा कलर है, जिसे अगर सही तरह से अप्लाई किया जाए तो यह आपके लुक को ब्राइटन कर सकता है। वहीं अगर इसे अप्लाई करते समय आपसे गलती हो जाए तो पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। यह सही है कि ऑरेंज लिपस्टिक को अप्लाई करते समय आपको मेकअप में कलर बैलेंस करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी होता है कि आप ऑरेंज लिपस्टिक के सही शेड का चयन करें। दरअसल, मार्केट में ऑरेंज लिपस्टिक के कई शेड्स मिलते हैं, लेकिन हर ऑरेंज लिपस्टिक शेड हर महिला के लिए नहीं होता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप किसी भी ऑरेंज लिपस्टिक शेड को अपने लुक का हिस्सा बनाने से पहले अपनी स्किन टोन पर फोकस करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि अपनी स्किन टोन के अनुसार आप सही ऑरेंज लिपस्टिक शेड का चयन कैसे करें-
बहुत अधिक फेयर स्किन
ऐसी स्किन टोन की महिलाओं को अपने लिए ऑरेंज लिपस्टिक का चयन बेहद सोच समझकर करना चाहिए। इस तरह की स्किन टोन कोरल ऑरेंज लिपस्टिक या पीच ग्लॉस का चयन किया जा सकता है।
लाइट स्किन टोन
इस तरह की स्किन टोन की महिलाओं के लिए ब्लड ऑरेंज शेड काफी अच्छा माना जाता है। यह कलर ना सिर्फ आपकी स्किन की ब्राइटनेस को उभारता है, बल्कि चीक्स में भी गर्माहट लाती है। इसके अलावा आप कोरल या रेड ऑरेंज शेड की लिपस्टिक को भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:चेहरे पर तुरंत ग्लो लाते हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, एक बार जरूर करें ट्र्राई
ऑलिव स्किन टोन
ऑलिव स्किन टोन में बेहद गर्माहट होती है। ऐसी स्किन टोन के उपर Rich Orange कलर काफी अच्छा लगता है। अगर आपकी स्किन टोन भी ऑलिव है तो आप इस कलर को अपने मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं। ऑलिव स्किन टोन की येलो अंडरटोन होती है। ऐसी स्किन टोन पर ब्राइट टोन के ऑरेंज शेड को चुनना एक अच्छा ऑप्शन है।
मीडियम स्किन टोन
मीडियम स्किन टोन की महिलाएं ऑरेंज में कई शेड्स को ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो इस स्किन टोन पर रेड ऑरेंज लिपस्टिक कलर काफी अच्छा लगता है। इसके अलावा आप टोमैटो कलर को भी चुन सकती हैं। ऐसी महिलाएं ऑरेंज में ऐसे शेड को चुनें, जिसमें हल्का रेड टोन हो।
डीप मीडियम स्किन टोन
ऐसी महिलाओं को अपने मेकअप में ऐसे ब्राइट कलर्स को चुनना चाहिए, जो आपके स्किन टोन को कॉन्ट्रास्ट करने में आपकी मदद करें। ऐसी महिलाओं के लिए ऑरेंज कलर शेड में fiery coral कलर काफी अच्छा माना जाता है। वैसे आपको अपनी लिपस्टिक में ग्लॉसी की जगह मैट लुक को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह आपको एक फिनिश लुक देगा।
इसे भी पढ़ें:200 से 1000 रुपए की रेंज वाली ये हैं भारतीय स्किन टोन के लिए 7 सबसे बेस्ट न्यूड लिपस्टिक
डीप स्किन टोन
डार्क स्किन टोन की महिलाएं ऑरेंज लिपस्टिक के कई वैरिएशन को आसानी से कैरी कर सकती हैं। ब्लड ऑरेंज व रस्टी रेड टोन इस तरह की डस्की स्किन टोन पर काफी अच्छा लगता है। आप ऐसे कलर को अपने मेकअप का हिस्सा बनाएं, जिसमें डीप रेड हिंट हों।
अब जब भी आप ऑरेंज लिपस्टिक खरीदें तो अपनी स्किन टोन पर फोकस जरूर करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों