आप चाहे इंडियन ड्रेस पहन रही हैं या वेस्टर्न, सही शेड की लिपस्टिक चुनना हर अटायर में जरूरी होता है। अगर आपकी ड्रेस बहुत अच्छी है लेकिन आपने गलत लिपस्टिक लगा ली तो ये आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है। क्योंकि लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप मैटिरियल है जो अपने आप में सबकुछ है और आपके लुक को पूरी तरह से कंप्लीट करता है। इस लिहाज से अगर आप सिर्फ लिपस्टिक भी लगाती हैं तो आपके चेहरे पर तुरंत ग्लो आ जाता है। कुछ महीनों बाद ही हमारे सभी महत्वपूर्ण त्यौहार आने वाले हैं।
इसलिए जरूरी है कि हम अभी से इनकी तैयार कर लें। आज हम आपको ऐसे 5 लिपस्टिक शेड्स बता रहे हैं जिन्हें आपको एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:मॉनसून में लिप कलर के न टिकने से हैं परेशान? तो ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक
पेशिनेट रेड शेड
वैसे तो रेड कलर के सभी शेड्स काफी अच्छे होते हैं। लेकिन आज हम आपको पेशिनेट रेड शेड (5 रेड लिपस्टिक शेड) के बारे में बता रहे हैं जो वाकई में बहुत क्लासी लगता है। इस शेड की सबसे अच्छी बात यह है कि ये हर तरह की स्किन टोन पर सूट करता है। आप चाहे इंडियन ड्रेस पहने या वेस्टर्न, पेशिनेट शेड आपको ड्रॉमेटिक लुक के साथ दूसरों की अटेंडशन भी दिलाएगा। अगर आप इस शेड और भी हॉट बनाना चाहती हैं तो लिप्स के टॉप पर ग्लिटर लगाएं।
मॉव ब्राउन
असल में मॉव ब्राउन शेड दो कलर का मिक्सचर होता है। मॉव ब्राउन पिंक और ब्राउन कलर का मिलाझुला शेड होता है। ये दिखने में जितना सिंपल होता है उतना ही लगाने के बाद क्लासी और स्टाइलिश लगता है। न्यूड शेड वाले मॉव ब्राउन कलर को टीनऐज से लेकर बड़ी उम्र तक की लेडीज़ भी ट्राई कर सकती हैं। ये सब पर सूट करता है।
चार्मिंग पिंक
अगर आपको सबसे डिफ्रेंट और अलग लुक चाहिए तो बिना सोचे समझे आप चार्मिंग पिंक शेड को चुन सकती हैं। चार्मिंग पिंक काफी गर्लिश शेड है और अक्सर लड़कियां इसे ही लगाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप 40+ हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो चार्मिंग पिंक आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस शेड को आप कैजुअल, ईवनिंग या पार्टी लुक किसी के भी साथ ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Beautiful Lips: मेकअप की शौकीन महिलाओं के पास ये 5 लिप प्रोडक्ट जरूर होने चाहिए
क्लासी न्यूड
न्यूड लिपस्टिक का लगाने का अपना अलग ही मजा है। प्रोफेशनल और जॉब करने वाली लड़कियां अक्सर लिपस्टिक के न्यूड शेड ही लगाना पसंद करती हैं। आपको बता दें कि क्लासी न्यूड शेड आपको एकदम नेचुरल लुक देता है। नाइट में आप क्लासी न्यूड लिपस्टिक शेड के साथ स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं और दिन में ये शेड अकेले ही आपको क्लासी लुक देगा।
वाइब्रेंट फ्यूशिया
ये शड सुनने में भले ही काफी हैवी लगता है लेकिन अगर आप इसे खरीदने जाएंगी तो आपको आसानी से मिल लाएगा। कई नामी ब्रेंड के पास ये शेड मिलता है। वैसे भी फ्यूशिया में शेड्स की काफी वैरायिटीज होती हैं, जिससे आप आसानी से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
आसान और फायदेमंद ब्यूटी टिप्स, ट्रिक्स और हैक्स जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों