अगर मेकअप की बात हो रही हो तो सबसे अहम होते हैं काजल और लिपस्टिक। कम से कम रोजमर्रा के लिए तो यही होते हैं। एक अच्छी लिपस्टिक पूरे चेहरे का लुक बना सकती है और यकीन मानिए उसका न टिकना उतना ही बुरा लगता है जितना दो मिनट की देरी से ट्रेन का छूट जाना। कई बार लिपस्टिक में लॉन्ग लास्टिंग Water resistant फॉर्मुला होना बहुत जरूरी होता है। लिपस्टिक का बार-बार टचअप करना पड़े तो ये काफी बुरा लग सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- लिपस्टिक खरीदते समय ना हों कन्फ्यूज़, जानें ये एक्सपर्ट टिप्स
बार-बार टचअप करने में चिड़चिड़ाहट होना लाजमी है। उन महिलाओं के लिए तो ये बहुत बड़ी समस्या हो जाती है जिन्हें लगातार ट्रैवल करना होता है। दिन में निकलती हैं और शाम ढले घर पहुंचती हैं। ऐसे में महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि वो लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला वाली लिपस्टिक ही चुननी चाहिए। आपके लिए ये 5 लिपस्टिक बेस्ट हो सकती हैं।
अगर आप ऐसी लिपस्टिक चाहते हैं जो लगातार बहुत घंटों तक चल जाए तो ये लिपस्टिक आंख बंद करके ली जा सकती है। 650 रुपए की रेंज में आने वाली ये लिपस्टिक किसी भी हाल में मिटने वाली नहीं है। इसमें करीब 18 शेड्स हैं और ये तुरंत सूख भी जाती है। हां इसे लगाने से पहले होठों को मॉस्चराइज कर लें। मेबिलीन की ये लिपस्टिक हटानी पड़ेगी अपने आप नहीं हटेगी। ऑफिस आदि के लिए या ट्रैवल के लिए ये परफेक्ट है। बाकी लिक्विड लिपस्टिक की तरह ये हटने के बाद होठों को बहुत ज्यादा सुखाती नहीं है। ये लिपस्टिक डिस्काउंट में 612 रुपए में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
मैक की लिपस्टिक बहुत महंगी होती है, लेकिन उन्हें लेने में पैसा वसूल होने जैसी फीलिंग आती है। मैक की ये लिपस्टिक 2000 रुपए की है। ये क्रीमी फिनिश देती है जो ड्राई होंठ वालों के लिए काफी अच्छी है। ये बिना स्मज हुए 12 घंटे चल जाएगी और आसानी से इसे लगाया जा सकता है। इसकी खुशबू भी काफी अच्छी है। अगर बेस्ट लिपस्टिक चाहिए और बजट में ये आ सकती है तो ये हमारी लिस्ट की विनर है।
750 रुपए की रेंज में आने वाली ये लिपस्टिक यकीनन काफी अच्छी है और मिड रेंज में लिपस्टिक चाहने वालों के लिए ये सुपर लिपस्टिक बन सकती है। कलरबार के प्रोडक्ट्स वैसे भी लॉन्ग लास्टिंग होते हैं और ऐसे में ये लिपस्टिक अच्छी साबित हो सकती है। ये लाइटवेट है। हां, ये परफेक्ट मैट फिनिश नहीं देती है। इसलिए अगर फुल मैट चाहिए तो ये प्रोडक्ट आपके लिए नहीं है। ये लाइटवेट है और सेल्फी लेते समय अगर पाउट बनाएंगी तो काफी रिच कलर दिखेगा। इस लिपस्टिक को 655 रुपए में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
अगर बोल्ड लिप शेड पसंद हैं जो बजट में आए तो इस लिपस्टिक को चुन सकती हैं। ये 8 बोल्ड शेड्स में मिलेगी। इसी के साथ, सुपर-पिग्मेंटेड है। मैट फिनिश देने वाली लिपस्टिक है और ये पतले होठों पर भी अच्छी लगती है। इसके साथ अलग से लाइनर इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं है। ये लिपस्टिक 600 रुपए की रेंज में है और दिन भर चल सकती है। इसी के साथ NYX की एक और बेहतरीन लिपस्टिक है जो आपके होठों को बेहतर कलर और शेप देगी साथ ही कई घंटों तक चलेगी। ये लिपस्टिक खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
सेमी मैट फिनिश लुक में अगर कोई लिपस्टिक ढूंढ रहे हैं तो ये बेस्ट है। ये लिपस्टिक 1200 से 1500 की रेंज में आएगी। कलरस्टे लिपस्टिक मिटती नहीं है। हालांकि, इसे लगाने वाले लोगों को ये ध्यान रखना चाहिए कि उनके होंठ सूखे हुए न हों। अगर सूखे रहेंगे तो वो अच्छे नहीं लगेंगे और ये लिपस्टिक भी अच्छा इफेक्ट नहीं छोड़ेगी। इस लिपस्टिक को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
इसे जरूर पढ़ें- इन 10 कारणों से लिपस्टिक बिगाड़ सकती है चेहरे का लुक
अगर आपके होंठ हाइड्रेट रहते हैं और आप उन्हें बेस्ट सेमी-मैट लुक देना चाहती हैं तो ये लिपस्टिक आपके लिए है। जिन लोगों को भी लिपस्टिक से जुड़ी कुछ समस्याएं होती हैं वो लोग ये लिपस्टिक चुन सकते हैं। ये लिपस्टिक ब्रांड्स बोल्ड और न्यूड दोनों तरह के शेड्स देते हैं इसलिए हर तरह के माहौल के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।