जब आपका हेयरस्टाइल आकर्षक होता है तो ना चाहते हुए भी हर किसी की निगाहें आप पर रूक ही जाती है। वह हेयरस्टाइल ही होता है, जो आपके सिंपल से आउटफिट को भी स्पाइस अप कर आपके लुक को स्टाइलिश बनाता है। अमूमन लड़कियां अपने हेयरस्टाइल को यूनिक बनाने के लिए तरह-तरह की स्टाइलिंग सीखती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो बेसिक हेयरस्टाइल्स को भी डिफरेंट तरीके से क्रिएट करके हर दिन एक डिफरेंट लुक पा सकती हैं।
आम दिनों में आप ब्रेड्स लुक या फिर पोनीटेल बनाना पसंद करती होंगी। पर अब यह आपको बोरिंग लगने लगा है तो ऐसे में आप इन दोनों को आपस में मिलाकर एक नया हेयरस्टाइल ट्राई करें। जी हां, ब्रेड पोनीटेल हेयरस्टाइल सिंपल होने के बावजूद भी काफी अट्रैक्टिव लगता है। आप इस हेयरस्टाइल को अपने बालों में कई तरह से बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ब्रेड पोनीटेल हेयरस्टाइल के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-
इसे भी पढ़ें:करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, ये हैं bollywod के सबसे cool hairstyles
फुल ब्रेड विद पोनीटेल
यह एक सिंपल हेयरस्टाइल है और आप इसे चंद मिनटों में बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप एक साइड से थोड़े हेयर्स लेकर सिंपल थ्री स्ट्रैंड ब्रेड बनाएं और आखिरी में रबर की मदद से सिक्योर करें। इसके बाद आप बचे हुए बालों के साथ इस ब्रेड को भी साथ लेकर एक पोनीटेल बनाएं। आखिरी में आप थोड़े से बालों की मदद से रबर को हाइड करें। केजुअल्स में आप इस हेयरस्टाइल को बेहद आसानी से बना सकती हैं। अगर आप इस हेयरस्टाइल में वेरिएशन करना चाहती हैं तो ऐसे में आप बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर ब्रेड बनाएं। इसके बाद आप सभी ब्रेड्स को एक साथ लेकर उसे पोनीटेल लुक दें।
डच ब्रेड विद पोनीटेल
यह ब्रेड पोनीटेल हेयरस्टाइल देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर आगे से बालों को तीन सेक्शन में बांटें। हर सेक्शन से आप डच ब्रेड बनाएं। आप चाहें तो फ्रेंच ब्रेड भी बना सकती हैं। इसे आप सिर्फ अपने सिर पर ही बनाएं, बालों की लेंथ पर नहीं। इसके बाद आप तीनों ब्रेड को आपस में मिलाकर पीछे एक पोनीटेल बनाएं। अगर आप चाहें तो पोनीटेल के हेयर्स को हल्का वेव्स लुक भी दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:चाहिए परफेक्ट हेयरस्टाइल तो अपनाएं यह आसान हैक्स
साइड डच ब्रेड विद पोनीटेल
अगर आपने कभी क्राउन डच ब्रेड हेयरस्टाइल बनाया है तो आपके लिए यह हेयरस्टाइल बनाना काफी आसान होगा। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर एक साइड से हेयर्स लेकर उससे डच ब्रेड बनाएं। आप इसे जिस तरफ से शुरू करें, ब्रेड बनाते हुए दूसरी साइड तक ले आएं। ध्यान रखें कि ब्रेड बनाते हुए आप सारे बालों को कवर कर लें। जब आप दूसरी साइड पर पहुंचे, तब उसे रबर लगाकर सिक्योर करें। यह आपके बचे हुए हेयर्स को लो पोनीटेल लुक देगा।(सारा के इन पोनीटेल हेयरस्टाइल्स से लें इंस्पिरेशन)
इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी ब्रेड पोनीटेल को अपने हेयर्स में कई तरह से स्टाइल कर पाएंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@closetcouture.com,cutegirlshairstyles.com,i.pinimg.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों