एकता कपूर के हिट टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की-2’ में विलन कोमोलिका रोल प्ले करने वाली टीवी एक्ट्रेस हिना खान युवा महिलाओं के बीच काफी फेमस हैं। उनके स्टाइलिश अंदाज सभी को काफी लुभाते हैं। खासतौर पर उनके मेकअप लुक्स की महिलाएं फैन हैं। अगर आप शादियों के इस मौसम में आपको भी कोई शादी अटेंड करनी है तो आप भी हिना खान के आई मेकअप लुक्स से इंस्पीरेशन ले सकती हैं और स्टालिश अंदाज में शादी में हिस्सा ले सकती हैं। आज हम आपको हिना खान के कुछ स्टाइलिश आई मेकअप लुक्स की झलक दिखाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: हिना खान के ये 4 आई मेकअप लुक्स आपको भी करने चाहिए कॉपी
हिना खान ने इस तस्वीर में पर्पल स्मोकी आई मेकअप किया हुआ है। स्मोकी आई मेकअप के नाम पर ज्यादातर लोगों को यही पता है कि यह ब्लैक स्मोकी आई मेकअप ही होता है। मगर ऐसा नहीं है आप किसी भी कलर के आई शेड्स से आखों को स्मोकी लुक दे सकती हैं। मगर, कलर डार्क होना चाहिए। अगर आपको पर्पल स्मोकी आई मेकअप करना है तो आपको आंखों पर प्राइमर लगाने के बाद लाइर्ट पर्पल कलर के आई शैडो को आई लिड के सेंटर पर लगा कर अच्छे से ब्रश की हेल्प से फैलाना चाहिए फिर आंखों के आउटर कॉर्नर पर डार्क पर्पल कलर का आई शैडो यूज करना चाहिए। इसके बाद आप चाहें तो आंखों पर काजल लगा सकती हैं या फिर आप आंखों की वॉटर लाइन पर पर्पल कलर का आई शैडो या काजल को स्मज करके लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दिखना है हिना खान जैसा बोल्ड तो करें ‘कोमोलिका मेकअप’
हिना खान की इस तस्वीर में उन्होंने ने न्यूड आई मेकअप करा हुआ है। वैसे तो न्यूड आई मेकअप इस वक्त का हॉट ट्रेंड है फिर भी बहुत सारे लोगों को यह मेकअप करना नहीं आता है। हिना खान की तरह अगर आपको भी न्यूड आई मेकअप करना है तो आपको इसके लिए सबसे पहले आई प्राइमर लगाना होगा। इसके बाद आपको आई फाउंडेशन लगाना होगा। फिर आप पिंक या ब्राउन के लाइड आई शेड्स को अपनी आंखों की सेंटर पर लगाएंगे और इसे ही अच्छी तरह से फैलाएंगे। आप न्यूड आई मेकअप के लिए गिल्टर आई शैडोज और क्रीमी आई शैडोज का यूज भी कर सकती हैं। हिना खान के खूबसूरत घर की तस्वीरें पहले कभी नहीं देखी होंगी आपने
अगर आपको शादी में हिस्सा लेना है तो इस बार आप गोल्डन या कॉपर आई मेकअप भी कर सकती हैं। हिना खान की यह तस्वीर देख कर आपको यह आइडिया मिल जाएगा कि आपको कॉपर आई मेकअप कैसे करना है। इसके लिए आपको सबसे पहले आई प्राइमर लगाना होगा। इसके बाद आप कॉपर आई शेड्स से आंखों के सेंटर पर ब्रश की मदद से कलर लगाएंगी और इसे अच्छे से स्प्रेड करेंगी। फिर आप आखों के आउटर कॉर्नर पर ब्लैक कलर का आई शेड यूज करके उसे कॉपर के साथ मर्ज करेंगी। इससे आपकी आंखें बड़ी भी लगेंगी। दुल्हन की सहेलियां हिना खान के इन 3 लेहंगा लुक्स से ले सकती हैं टिप्स
अगर आप कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं तो आपको हिना खान की यह तस्वीर जरूर देखनी चाहिए। इसमें हिना खान ने ब्लू आउटलाइन आई मेकअप किया है। अगर आप ऐसा मेकअप करना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले आंखों पर प्राइमर लगाना चाहिए इसके बाद आपको ब्लू कलर की काजल पेंसिल से आंखों में काजल और आईलाइनर दोनों ही लगाना चाहिए।
ऐसा करने से आपकी आईज को हिना खान जैसा लुक मिल जाएगा। कोमोलिका हिना खान से लें ग्लोइंग स्किन पाने के टिप्स
हिना खान ने इस तस्वीर में डबल क्रीज आई मेकअप किया हुआ है। इस तरह के आई मेकअप के लिए आपको पहले आंखों में आई प्राइमर लगाना है।
इसके बाद आंखों की क्रीज लाइन पर आई पेंसिल से लाइन क्रिएट करके आपको लोवर क्रीज लाइन पर डार्क कलर और अपल क्रीज लाइन पर लाइट कलर यूज करके उसे मर्ज करना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।