कंगना रनौत का नाम आज के समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में लिया जाता है। कंगना रनौत ने यह मुकाम अपने दम पर हासिल किया है वह एक ऐसी अदाकारा है, जो हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। वह अमूमन हर फिल्म के साथ अपने रोल में एक्सपेरिमेंट करती हैं और अपना एक नया रूप दर्शकों के सामने पेश करती हैं, जो उन्हें भी काफी पसंद आता है। वैसे कंगना का यह एक्सपेरिमेंट सिर्फ उनके रोल्स तक ही सीमित नहीं है। बल्कि वह अपने स्टाइल और ब्यूटी लुक्स में भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं और यही कारण है कि हर बार वह एक नए अंदाज में नजर आती हैं। कंगना रनौत के फैन्स को उनका हर नया ब्यूटी लुक काफी पसंद आता है। अगर आप भी कंगना की फैन हैं और उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो आपको उनके ब्यूटी लुक्स से इंस्पिरेशन लेना चाहिए। तो चलिए आज आपको कंगना रनौत के कुछ बेहतरीन ब्यूटी लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-
कंगना का यह नो मेकअप लुक उनकी नेचुरल ब्यूटी को निखार रहा है। इस लुक में कंगना ने आईज को न्यूड रखा है, जबकि चीक्स पर लाइट ब्लश का यूज किया है, जो उनके फ्रेश में एक फ्रेशनेस एड कर रहा है। वहीं लिप्स पर उन्होंने टिंटेड बाम को यूज किया है, जो उनके लिप्स को हल्का कलर दे रहा है। वहीं हेयर्स को कंगना ने नेचुरल कर्ली ही रखा है।
इसे भी पढ़ें: Mouni Roy Beauty Secrets: ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये ‘ब्यूटी रुटीन’
अगर आप किसी पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं और अपने लिप्स को हाईलाइट करना चाहती हैं तो ऐसे में कंगना के इस ब्यूटी लुक को देखें। इस लुक में कंगना ने आईलिड पर लाइट कलर आईशैडो अप्लाई किया है। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक लाइनर और काजल लगाया है। इस लुक में उन्होंने लिप्स पर अधिक फोकस किया है। कंगना ने लिप्स को रेड कलर दिया है और चीक्स पर लाइट पिंक ब्लश अप्लाई किया है।
वो जमाने लद गए, जब महिलाएं हैवी मेकअप को प्राथमिकता देती थी। इन दिनों लाइट मेकअप को काफी पसंद किया जा रहा है। कंगना ने भी इस लुक में बेहद लाइट मेकअप किया है। अपने फेस को लाइट बेस देन के बाद कंगना ने आईज पर न्यूड कलर आईशैडो और ब्लैक लाइनर लगाया है। इस लुक में कंगना ने काजल को स्किप किया है और मस्कारे से आईमेकअप को कंप्लीट किया है। वहीं लिप्स पर उन्होंने अपने आउटफिट से मैचिंग लाइट पिंक मैट लिपस्टिक लगाई है।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी खूबसूरती चाहती हैं तो अपनाएं एवरग्रीन रेखा के ये 4 ब्यूटी सीक्रेट्स
इस लुक में कंगना ने वार्म कलर को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। कंगना ने लाइट चॉकलेट कलर के आईशैडो के साथ आईलाइनर अप्लाई किया है। वहीं इसके साथ लोअर लैश लाइन पर कंगना ने स्मज लुक में काजल अप्लाई किया है। वहीं लिप्स पर भी कंगना ने मैचिंग लाइट चॉकलेट कलर को यूज किया है। कंगना का यह लुक इवनिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। (ट्राई करें कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड आई मेकप)
हम आशा करते हैं कि आपको भी कंगना के यह लुक्स जरूर पसंद आए होंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@team_kangana_ranaut)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।