हर वर्ष 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की शक्तियों को सेलिब्रेट करने का होता है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं। महिला दिवस के लिए हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए हम आपको कुछ डिजाइंस दिखाएंगे। इन मेहंदी डिजाइंस को अपने हाथों पर सजाकर आप सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। आप मेहंदी के इन डिजाइंस से आइडिया लेकर खुद भी इसे कस्टमाइज़ कर सकती हैं।
महिलाओं को अपने जीवन में एक नहीं कई भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं। कभी उसे बॉस लेडी बनना पड़ता है, तो कभी संस्कारी बहू। कभी आज्ञाकारी बेटी, तो कभी आदर्श मां। इतने सारे अवतारों के साथ-साथ महिलाओं को मल्टी टास्किंग भी बनना पड़ता है। जहां एक हाथ से वो किचन संभाल रही होती है, तो दूसरे हाथ से बच्चे के काम कर रही होती है। घर की और ऑफिस की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना भी महिलाओं को आता है। ऐसे में आप जीवन में क्या-क्या भूमिकाएं निभा रही हैं, यह आप अपनी मेहंदी डिजाइन में दर्शा सकती हैं। ऊपर तस्वीर में हमने आपको ऐसी ही एक मेहंदी डिजाइन दिखाई है। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन के साथ ही अपनी भूमिकाओं को शब्दों में लिख भी सकती हैं। यह बहुत ही अलग तरह की मेहंदी डिजाइन है, जो दिखने में बहुत सुंदर भी लगेगी और इंस्पिरेशनल भी होगी।
इसे जरूर पढ़ें- Mehndi Designs: इस बार हाथों में लगाएं ये चेक डिजाइन, जानें इन्हें भरने का तरीका
महिलाएं बेशक मॉडर्न हो गई हों, मगर समाज में रहने वालों की सोच आज भी महिलाओं को लेकर बहुत ज्यादा नहीं बदली है। इसलिए कभी बॉडी शेमिंग, तो कभी उनके पहनावे को लेकर लोग फबदियां कसते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं जब तक खुद को इस समाज की इस तानाशाही से आजाद नहीं महसूस करेंगी, तब वह मर्यादा और नियम-कानूनों की जंजीरों में बंधी रहेंगी। आप एक ऐसा ही चित्र मेहंदी के माध्यम से हाथों पर उकेर सकती हैं। इसमें आप एक ऐसी महिला का चित्र बना सकती हैं, जो हर तरह की बंदिशों से आजाद और अपनी जिंदगी को अपनी तरह से जी रही है। इस मेहंदी डिजाइन को खूबसूरत बनने के लिए आप जालवर्क, चेक डिजाइन या मंडला आर्ट कर सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
इसे जरूर पढ़ें- Gumbad Mehndi Designs: मेहंदी की नई डिजाइंस, जो चुरा लेंगी आपका दिल
हमें सोशल मीडिया पर महिलाओं से जुड़े बहुत सारे इंस्पिरेशनल कोट मिल जाएंगे। आप इन्हें अपने हाथों पर मेहंदी के कोन से लिख सकती हैं। आप आधी हथेली में किसी महिला का चित्र और आधी हथेली में कोई अच्छा सा इंस्पिरेशनल कोट लिख सकती हैं। आपको बता दें कि इंटरनेट पर आपको एक से बढ़कर एक इंस्पिरेशनल कोट मिल जाएंगे, मगर आप खुद से भी कोई अच्छी सी पंक्ति, विचार या कविता अपने लिए बनाकर मेहंदी में लिख सकती हैं। आप फूलों की बेल, चक्र डिजाइन या फिर केरी डिजाइन बनाकर, उसके साथ भी खूबसूरत-सी पंक्तियां लिख सकती हैं।
महिलाओं की आधुनिक सोच पर भी एक मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगा सकती हैं। आजकल, तो स्टोरीटेलिंग मेहंदी डिजाइंस का चलन है। अगर आपकी भी कोई स्टोरी है, तो उस पर आधारित कोई अच्छी-सी डिजाइन आप हाथों पर सजा सकती हैं। इसके लिए आपको एक हुनरमंद मेहंदी आर्टिस्ट चाहिए होगा। आप पहले अपनी स्टोरी आर्टिस्ट को नरेट करें, फिर उसी के आधार पर आर्टिस्ट हाथों में मेहंदी डिजाइन लगाएगा। इस तरह की मेहंदी में भी आप कोई इंस्पिरेशनल कोट लिख सकती हैं। आप इस तरह की मेहंदी आर्ट में मॉडर्न आर्ट के विषय पर की गई पेंटिंग्स की झलक भी दिखा सकती हैं। यह मेहंदी आर्ट हाथों पर बहुत ही खूबसूरत लगेगी और दिखने में यूनिक भी होगी।
इस आर्टिकल में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन अगर आपको पसंद आई हो तो इस महिला दिवस पर आप भी अपने हाथों पर उसे जरूर लगाएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit main - khyatis_mehndi_rajkot/ khyati chirag pansuriya/Instagram, mahendi_arts_by_mayuri/Instagram
Image Credit Inside- Ritradition, nilam mehndi, kiti mehndi designs
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।