herzindagi
inspirational quotes to be happy and successful

Best Motivating Quotes: इन इंस्पायरिंग विचारों से खुद को बनाएं पॉजिटिव और हैप्पी

अगर आप दिनभर पॉजिटिव और एनर्जेटिव फील करना चाहती हैं तो अपनी सुबह खुशगवार बनाने के लिए ये प्रेरक विचार जरूर पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2019-07-09, 18:19 IST

महिलाओं की जिंदगी आसान नहीं होती, लेकिन वे चाहें तो अपने बुलंद हौसले से ना सिर्फ कामयाबी की नई इबारत लिख सकती हैं, बल्कि दूसरों को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखा सकती हैं। महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियां उठाते हुए देश का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस राह पर उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार योजनाएं कामयाब नहीं हो पातीं तो कई बार नई बाधाओं से आगे की राह पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर धैर्य बनाए रखा जाए तो हर मुश्किल का डटकर सामना किया जा सकता है। इसीलिए दिन की शुरुआत अच्छी करना बहुत जरूरी है। अगर आप अच्छा सोचेंगी, तभी आप बेहतर करने में सक्षम हो पाएंगी। अगर हौसला बना रहे तो मुश्किल वक्त का सामना करने के लिए नई हिम्मत मिलती है और डटकर काम करने से कामयाबी भी हासिल होती है। आज हम आपके लिए लाएं हैं कुछ ऐसे प्रेरक विचार, जिनसे आपमें नया जोश जागेगा और आप साहस के साथ नए रास्तों पर चलने के लिए तैयार हो जाएंगी।

inspirational quotes for happiness

सच्ची खुशी तभी हासिल की जा सकती है, जब फोकस पैसों से ज्यादा अर्थपूर्ण कामों पर हो। अगर आप कुछ ऐसा कर रही हैं, जिससे लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, तो उससे आपको महत्वपूर्ण होने का अहसास होगा और संतोष भी मिलेगा। यही नहीं आपके काम के लिए समाज से आपको सराहना भी मिलेगी। 

इसे जरूर पढ़ें: ये पॉवरफुल quotes आपकी वर्कलाइफ को ऐसे करेंगे बूस्‍ट कि आप भी बन जाएंगी एक अच्‍छी leader

inspirational quotes for achieveing success

अगर आपमें कुछ नया कर गुजरने की चाह है तो मन से डर को निकाल दीजिए। नई राह तलाशने और उस पर चलने के दौरान आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए थोड़ा जोखिम जरूर उठाना चाहिए। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। 

 

इसे जरूर पढ़ें:  घर के आंगन में ये 5 पेड़-पौधे लगाएंगी तो बनी रहेंगी खुशियां

 

inspirational quotes for success

 

अगर आपने किसी नए काम की शुरुआत की है, तो उसके लिए आपको खुद बहुत चर्चा करने की जरूरत नहीं है। अगर आपका काम अच्छा है, तो लोग खुद-ब-खुद उसकी सराहना शुरू कर देंगे। आपको सिर्फ इतना करना चाहिए कि अपने काम को पूरी शिद्दत से करें ताकि आपका काम ही आपकी पहचान बन जाए।

 

inspirational quotes for women 

 

कई बार महिलाएं लोगों के निशाने पर आ जाती हैं और लोगों की आलोचना से परेशान हो जाती हैं। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो उससे परेशान होने के बजाय खुद को इतनी मजबूती से पेश करें कि लोग आपके साहस की मिसालें दें। इंदिरा गांधी, गायत्री देवी, रजिया सुल्तान जैसी कितनी ही रियल लाइफ इंस्पिरेशनल महिलाओं ने अपनी जिंदगी में कई तरह के स्ट्रगल का सामना किया, लेकिन वे मुश्किलों से घबराईं नहीं और दूसरों को भी आगे बढ़ने का हौसला दिया। 

 

inspirational quotes to achieve big in life

 

आमतौर पर महिलाएं काफी इमोशनल होती हैं और अपने परिवार के लिए काफी ज्यादा डेडिकेटेड रहती हैं। अपने माता-पिता, पति, बच्चों के लिए महिलाएं इतनी ज्यादा समर्पित रहती हैं कि वे अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए उतना ज्यादा फोकस नहीं कर पातीं। जरूरत इस बात की है कि महिलाओं को समय की कीमत भी समझनी चाहिए क्योंकि हर इंसान को जिंदगी एक ही बार मिलती है। महिलाओं के लिए भी जरूरी है कि वे अपने प्रियजनों के साथ-साथ अपनी लाइफ को बेहतर बनाने और अर्थपूर्ण कामों के जरिए जीवन को सार्थक बनाने की दिशा में काम करें। 

 

 

inspirational quotes to be energetic

 

नई राहों पर चलना आसान नहीं होता। अक्सर जब महिलाएं कुछ नया ट्राई करने के लिए आगे बढ़ती हैं तो उनके करीबी लोग उन्हें बार-बार रोकने की कोशिशें करते हैं। नई राहों पर नई तरह की मुश्किलें आती हैं, जिनके बारे में या तो बहुत कम जानकारी होती है या फिर लोग इससे पूरी तरह से अनजान होते हैं। लेकिन इसका यह अर्थ कतई नहीं है कि नई चीजों को आजमाया ना जाए। जो लोग नई राह पर चलते हैं, वो ही अपने लिए एक नया आसमां भी तलाश पाते हैं। इसीलिए पूरे हौसले के साथ आगे बढ़ें और पूरे उत्साह के साथ काम करें। 

 

 

inspirational quotes to be happy

 

महिलाएं आकर्षक दिखने के लिए मेकअप से लेकर ट्रेंडी ड्रेसेस तक बहुत कुछ आजमाती हैं, लेकिन इन सब चीजों के बावजूद लोगों का ध्यान उन पर आकर्षित हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन वे महिलाएं जो आत्मविश्वास से भरपूर हैं और अपने विचारों को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त करना चाहती हैं, एक बार में ही लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहती हैं। ऐसे में खुद पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। 

 

inspirational quotes to be winner

 

अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे दूसरों के काम में कमी निकालते हैं और उनका हौसला तोड़ने की कोशिश करते हैं। महिलाओं को अपने आसपास ऐसे बहुत से लोग मिल सकते हैं, लेकिन अगर वे खुश रहना चाहती हैं और आगे बढ़ना चाहती हैं तो उन्हें दूसरों की सोच से बेअसर रहते हुए उन कामों को अच्छी तरह से करने का प्रयास करना चाहिए, जिनकी उनसे उम्मीद नहीं की जाती। इस तरह से वे लोगों की सोच को बदलने में कामयाब हो सकती हैं। 

 

inspirational quotes to bring change

 

अक्सर हम यही सोचते हैं कि हमारी दुनिया और समाज को बदलना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश किया जा सके। इस बदलाव की शुरुआत महिलाएं अपने साथ कर सकती हैं। आप जो बदलाव दुनिया में देखना चाहती हैं उसे आप सबसे पहले अपने भीतर लेकर आइए, तभी आप लोगों को अपनी सोच में बदलाव लाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।