Puffy Eyes Remedies: हर कोई चाहता है कि वो आजकल के ट्रेंड को फॉलो करके आगे बढ़े। इसके लिए वो अलग-अलग तरीके के नुस्खों को ट्राई करता है। इनमें से कुछ ऐसे लोग होते हैं जो अपने काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि अपने ऊपर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं, जिसका असर हमारी बॉडी पर दिखने लगता है। कभी हमारी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आते हैं वहीं कई बार सुबह उठने पर आंखों के नीचे सूजन दिखाई देती है।
जिसे पफीनेस भी कहते हैं। अगर आपको भी इस तरीके की परेशानी होती है तो इसके लिए आप ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. आंचल द्वारा बताए गए तरीकों को ट्राई कर सकती हैं। इससे आंखों के नीचे मौजूद पफीनेस कम हो जाती है और आपका चेहरा पहले की तरह ग्लोइंग नजर आता है। ये एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं जो ब्यूटी से रिलेटेड वीडियो इंस्टाग्राम पर अक्सर शेयर करती रहती हैं।
ठंडे पानी से करें आंखों की पफीनेस दूर (How To Get Rid Of Puffy Eyes)
इस नुस्खे को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि एक कटोरा ठंडा पानी आंखों के नीचे की पफीनेस को दूर कर सकता है।
- इसके लिए आपको एक बड़े बाउल में बर्फ और पानी लेना है।
- फिर इसमें अपने फेस को हर डीप करना है।
- इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और सूजन कम होती है।
- इस प्रक्रिया को आपको 10-15 मिनट के लिए रेगुलर करना है।
टिप्स: आप चाहे तो इसकी जगह पर कोल्ड स्पून या फिर ठंडे पानी में डीप किए हुए कपड़े को भी आंखों पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
एलोवेरा जेल से दूर करें आंखों की सूजन (Aloe Vera Gel For Eyes)
आजकल हर घर में एलोवेरा जेल मिल जाता है। इसलिए आप आसानी से इसका इस्तेमाल आंखों की सूजन (पफी आइस हैक्स) के लिए कर सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में एलोवेरा जेल निकालना है।
- फिर इसे आंखों के नीचे अप्लाई करना है और हल्की मसाज करनी है।
- अब इसे 10-15 मिनट के लिए आंखों पर लगे रहने देना है।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
- इसको ट्राई करने से आंखों की पफीनेस कम हो जाएगी।
आलू के स्लाइस से आंखों की सूजन करें दूर (How Potato helps in Puffy Eyes)
View this post on Instagram
कई तरह के ऐसे नुस्खे होते हैं जिन्हें ट्राई करके आप अपनी स्किन की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें स्टार्च और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। आलू इससे डार्क सर्कल ही नहीं बल्कि आंखों की पफीनेस (पफीनेस को दूर करने के घरेलू नुस्खे) भी दूर होती है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर उसे स्लाइस करना है।
- फिर इसे पतला-पतला स्लाइस करना है।
- अब इन्हें आंखों पर लगाना है।
- इसे 15-20 मिनट के लिए आंखों पर लगाकर रखें।
- फिर हटाएं और सॉफ्ट टॉवल से अपने चेहरे को साफ कर लें।
इस तरीके से आपकी आंखें नॉर्मल हो जाएगी और सूजन भी गायब हो जाएगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों