खूबसूरत आंखें भला किसे नहीं पसंद? आंखें दिल का हाल बयां करती हैं। इसलिए आंखों की सही तरीके से देखभाल करना जरूरी है। क्या आप भी सुबह उठने के बाद शीशे में अपना चेहरा देखती हैं? और आईने में आपको अपनी सूजी हुईं आंखें नजर आती हैं। आंखों की सूजन के कारण चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। पफी आईज के लिए आपको किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। चलिए जानते हैं आंखों की सूजन कम करने के तरीके के बारे में।
कॉफी पाउडर आएगा काम
कॉफी ब्लड वेसल को नैरो करता है, जिससे इस एरिया में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और सूजन कम हो जाती है।
क्या चाहिए?
- कॉफी पाउडर
- नारियल का तेल
क्या करें?
- आधे चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच नारियल का तेल डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- आप इस पेस्ट का इस्तेमाल पफी आईज के लिए करें।
कैसे करें इस्तेमाल?
- उंगली के पोरों की मदद से इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगा लें।
- अब उंगली से हल्के से मसाज करें
- इस बात का ध्यान रखें कि यह पेस्ट आंखों के अंदर न जाए।
- कुछ देर बाद ठंडे पानी से आंखों को धो लें।
विटामिन ई ऑयल का करें इस्तेमाल
विटामिन ई त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से एजिंग साइंस भी कम नजर आते हैं। आप पफी आईज की समस्या को कम करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदें
- ठंडा पानी
क्या करें?
- पानी में विटामिन ई की कुछ बूंदें डालें।
- इस चम्मच से इसे मिला लें।
- आप इस तेल का उपयोग आंखों की सूजन कम करने के लिए कर सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- रूई या उंगली के मदद से इस तेल को आंखों के नीचे लगा लें।
- करीब 15-20 मिनट के लिए रिलैक्स करें।
- आप चाहें तो अपना चेहरा धो सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगे तो इसके कारण आंखें सूज जाती हैं। इसलिए नींद से समझौता न करें। कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें।
- पानी की कमी के चलते शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। डिहाइड्रेशन के कारण भी आंखों में सूजन आ सकती है। इसलिए आपको खूब पानी पीना चाहिए।
- रात को सोने से पहले आपको त्वचा को साफ करना चाहिए। यानी सही नाइट केयर रूटीन भी फॉलो करें। रात को सोने से पहले मेकअप हटाना और स्किन को क्लींज करना बेहद जरूरी है।
- आप चाहें तो स्किन केयर रूटीन में अंडर आई क्रीम भी शामिल कर सकती हैं। इसके उपयोग से आंखें अच्छी रहती हैं।
- आंखों की सूजन को कम करने के लिए ठंडी चीजें काम आती हैं। यानी आप ठंडा पानी, बर्फ और एलोवेरा जेल जैसी चीजों का उपयोग कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों