कहते हैं आंखें दिल का हाल बयां करती हैं। इसलिए ज्यादातर लोग जुबान से ज्यादा आंखों की भाषा पर ध्यान देते हैं। ये आंखें खुशी, गम, रोना सबका आईना है। इसलिए इन आंखों की हिफाजत करना जरूरी है।
क्या आप जब सुबह उठती हैं तो आपकी आंखें सूजी रहती हैं? आंखों की सूजन आम है, लेकिन यह समस्या बार-बार हो तो आपको आंखों की सेहत पर ध्यान देना चाहिए। आंखों के नीचे सूजन कई कारणों से आती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको आंखों की सूजन को कम करने का तरीका बताएंगे। साथ ही, इसके कारण और सही देखभाल करने के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।
क्यों सूजती हैं आंखें?
- शरीर में पानी की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपकी आंखें सूजने लगे तो इसका एक कारण शरीर में पानी की कम मात्रा भी है। इसलिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं।
- हम दिन भर मोबाइल और लैपटॉप में काम करते रहते हैं। स्क्रीन टाइम इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इसके कारण आंखों की रोशनी कम होने लगी है। यही नहीं, इसकी वजह से आंखें सूजने भी लगती हैं।
- ऐसा कहा जाता है कि पर्याप्त नींद न लेने से शरीर संबंधी परेशानियां होती हैं। नींद की कमी के चलते आंखों के नीचे सूजन आने लगती है। इसलिए आपको कम से कम आठ घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए।
- अनहेल्दी डाइट के कारण भी यह समस्या हो सकती है। इसलिए आपको खाने पर भी खास ध्यान देना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो।
- एलर्जी के कारण भी आंखें सूज सकती हैं। इसलिए अगर आपको इस परेशानी से निजात नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या करें?
आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप नीचे बताया गया उपाय आजमा सकती है।
क्या चाहिए?
- 1 चम्मच चंदन का पाउडर
- 2 चम्मच खीरे का जूस
क्या करें?
- सबसे पहले खीरा को कसकर इसका जूस निकाल लें।
- अब दो चम्मच खीरे के जूस में 1 चम्मच चंदन का पाउडर डालें।
- अब दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है पफी आईज के लिए उपाय।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं।
- करीब 10 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- इस पेस्ट का उपयोग करने के बाद आंखों की सूजन कम होने लगेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- आपकी आंखें स्वस्थ रहे, इसके लिए आपको आंखों की सही तरीके से देखभाल करनी चाहिए।
- बाजार में आपको आसानी से आई क्रीम मिल जाएगी। इसका इस्तेमाल आंखों की सूजन को कम करने के लिए किया जाता है।
- आई क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे आंखों के नीचे मसाज करें। इसके अलावा, केवल आई क्रीम भी मिलती हैं, जिनके उपयोग से आंखें सही रहती हैं।
- जेड रोलर का इस्तेमाल फेशियल मसल्स को रिलैक्स करने के लिए किया जाता है।
- चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इससे न केवल स्किन अच्छी रहेगी बल्कि आंखों को भी ठंडक मिलेगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों