होली का रंग छुड़ाते समय सबसे पहले करें ये काम, स्किन डैमेज का खतरा होगा बहुत कम  

होली का रंग छुड़ाने में तकलीफ होना स्वाभाविक है, लेकिन क्या आपको पता है कि रंग छुड़ाते समय सबसे पहले क्या करना चाहिए?

How to remove holi colours for skin

होली का रंग शायद सभी को पसंद होता है। पर होली के रंग से समस्या भी बहुत होती है। ऐसा कितनी बार हुआ है कि होली खेलने के बाद आपकी स्किन बहुत ज्यादा खराब दिखने लगी हो। आपकी स्किन में दाने आ गए हों या फिर गाल बहुत लाल हो गए हों? होली का रंग लगाना जितना आसान होता है उसे छुड़ाना उतना ही मुश्किल। कलर को छुड़ाते समय अगर गलती की तो आपकी स्किन डैमेज भी हो सकती है। कितना भी ऑर्गेनिक रंग क्यों ना लगाया हो इसे छुड़ाने में मुश्किल होती ही है।

स्किन को बचाने के लिए ये जरूरी है कि रंग को ठीक तरह से अपनी स्किन से छुड़ाया जाए। नहीं-नहीं चेहरे पर नींबू घिसना या फिर स्किन पर बेकिंग सोडा लगाने जैसे एसिडिक तरीके मैं नहीं बताऊंगी। यहां तो बात हो रही है डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा अप्रूव किए गए रंग छुड़ाने के तरीकों की। होली और स्किन केयर रूटीन को लेकर हमने एस्टर CMI हॉस्पिटल की डॉक्टर शिरीन फ़र्टाडो से बात की। डॉक्टर शिरीन मेडिकल और कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट में कंसल्टेंट हैं।

डॉक्टर शिरीन के मुताबिक होली खेलने से पहले और उसके बाद आपको स्किन को रंगों से बचाना होगा। प्री होली टिप्स तो सभी फॉलो करते हैं, लेकिन पोस्ट होली टिप्स पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है।

holi colours and skin

इसे जरूर पढ़ें- Happy Holi 2023 : काफी रंगीन है बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की होली, देखें तस्वीरें

होली का रंग हटाने के लिए सबसे पहले क्या करें?

डॉक्टर शिरीन के अनुसार सबसे पहले आपको चेहरे को ऑयल से थोड़ा सा मसाज करना चाहिए। दरअसल, रंग हमारी स्किन को बहुत ज्यादा ड्राई बना देता है और जब भी हम इसे सीधे अपने चेहरे से धोते हैं वैसे ही स्किन से जरूरी मॉइश्चर निकल जाता है। आपको सबसे पहले हाथों से थोड़ा रंग साफ करना चाहिए और उसके बाद चेहरे पर तेल लगाना चाहिए। ये जरूरी है कि आप मसाज करते समय हाथों से बहुत ज्यादा प्रेशर ना डालें। चेहरे पर रंग लगाते समय लोग वैसे भी बहुत प्रेशर लगाते हैं।

holi skin care and oil

एक बार अच्छे से तेल मसाज हो जाएगी तो आप पाएंगी कि आपकी स्किन से काफी हद तक रंग निकल गया है। इसके बाद ही आप अपने चेहरे पर साबुन या फेस वॉश लगाएं। आप इसी तरह से पूरे शरीर पर करें और पहले तेल मसाज करें।

बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन हानिकारक है

होली के रंग को हटाने के लिए लोग अपनी स्किन को घिसने लगते हैं, लेकिन ये तरीका सही नहीं है। ड्राई स्किन को जितना स्क्रब किया जाएगा आपकी स्किन उतनी ज्यादा डैमेज होगी। इसके बाद इन्फेक्शन और खुजली होने की गुंजाइश भी होती है। आप अपनी स्किन से एक बार में रंग छुड़ाने की कोशिश ना करें।

नहाने के बाद भी हैवी मॉइश्चराइजर लगाने की कोशिश करें। ऐसे में आपकी स्किन को रिपेयर होने का समय मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें- Holi 2023: होली पर जरूर करें इनकी आराधना, पूरी होगी हर मनोकानमा

अगर स्किन से जुड़ी परेशानियां हैं तो क्या करें?

अगर आपको पहले से ही एक्जिमा या फिर चर्म रोग जैसी कोई समस्या है तो रंग बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे मामलों में रंग खेलने से पहले ही स्किन पर पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। अगर स्किन में बहुत ज्यादा रिएक्शन हो गया है तो आपको ये समझना होगा कि देसी इलाज से ज्यादा बेहतर किसी डॉक्टर की सलाह हो सकती है। सभी स्किन टाइप्स को होली के रंग नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए होली ध्यान से खेलनी चाहिए।

Recommended Video

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP