हाथों में रची मेहंदी का रंग होगा डार्क, धोने के बाद अपनाएं ये सिंपल टिप्स

हाथों पर पीला मेहंदी का रंग बहुत बुरा लगता है। ऐसे में मेहंदी को अधिक रचाने के लिए आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद यकीनन मेहंदी का रंग अच्छा आएगा। 

 
how to make your mehndi darker

हाथों पर मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है क्योंकि शादीशुदा महिलाओं के लिए मेहंदी सोलह श्रृंगार का एक हिस्सा है। मेहंदी के बिना शादीशुदा महिला का श्रृंगार अधूरा माना जाता है> इसलिए शादी हो या फिर कोई भी त्योहार महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं।

हालांकि, अब शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी मेहंदी लगाना पसंद करने लगी हैं। शादियों की बुकिंग, त्यौहार पर स्पेशल मेहंदी डिजाइन और समारोह में मेहंदी स्पेशल बुकिंग की जाती है। पर क्या हो जब इतनी मेहनत करने के बाद हाथों पर मेहंदी का रंग गहरा ना आए? कितना बुरा लगता है....और शादी वाले दिन मेहंदी नहीं रचती, तो कई तरह की बातें भी सुनने को मिल जाती हैं।

मेहंदी से जुड़ी एक कहावत भी काफी प्रचलित है कि अगर मेहंदी का रंग खूब चढ़े तो पति बेहद प्यार करता है। ऐसे में अगर मेहंदी रचती नहीं है, तो लोग पूछने लग जाते हैं....खैर। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि हाथों में लगी मेहंदी को गहरा कैसे रचाया जाए। इन टिप्स को अपनाने के बाद यकीनन मेहंदी का रंग अच्छा आएगा।

हाथों पर मेहंदी कितने घंटे लगानी चाहिए?

mehndi colour darker tips

वैसे तो हाथों पर मेहंदी लगाने का कोई वक्त नहीं है, लेकिन हाथों पर कम से कम 4-6 घंटे तक लगाए रखने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों को हल्के रंग की मेहंदी पसंद होती है, तो कुछ को गहरे रंग की मेहंदी पसंद आती है। अगर आप गहरा रंग चाहती हैं, तो कोशिश करें 6 घंटे लगा रहने दें।

5 मिनट में हाथ से मेहंदी कैसे हटाएं?

अगर आपको हाथों से मेहंदी हटाने के लिए पानी का इस्तेमाल करती हैं, तो अब ऐसा न करें। पानी से हाथ धोने से मेहंदी का रंग हल्का हो सकता है। हालांकि, पानी के बिना मेहंदी को हटाना बहुत मुश्किल है। पर यह हैक आपके काम आ सकता है।

बेकिंग सोडा और नींबू का रस की मदद से मेहंदी को हटाया जा सकता है। आधा कप गर्म पानी, एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा (ब्‍यूटी से जुड़ी 9 समस्‍याओं को दूर करता है बेकिंग सोडा) और दो चम्मच नींबू का रस लें। इस मिश्रण को रुई से हाथों पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें।

इसे जरूर पढ़ें-छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

हाथों की मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें?

mehndi darker home remedies

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अचार का तेल

क्या....अचार का तेल मेहंदी का रंग गहरा करने का काम करता है? जी हां, आपने सही सुना....बचे हुए अचार के तेल का इस्तेमाल मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। आप मेहंदी सूखने के बाद हाथों पर रुई की मदद से अचार का तेल लगाएं। आप देखेंगे कि कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल

चुकंदर वैसे भी बालों या हाथों को रंगने का एक प्राकृतिक और आसान तरीका है। इसकी नेचुरल डाई प्रॉपर्टीज की वजह से आप इसे मेहंदी के गहरे और गाढ़े रंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको करना यह है कि मेहंदी का घोल बनाते वक्त आप इसका जूस या फिर चुकंदर का पाउडरडाल दें और हाथों पर लगा लें। यकीन मानिए कि मेहंदी का रंग अच्छा आएगा।

हाथ की मेहंदी का रंग लंबे समय तक बनाए रखने के लिए क्या करें?

mehndi colour darker tips

हाथों को धोने की बजाय पहले मेहंदी को रगड़कर साफ करने की कोशिश करें। (मेहंदी के दाग को हटाने के टिप्स) इसके बाद हाथों को ठंडे पानी में 2-3 मिनट के डुबो कर रखें। इससे आपको पोर्स बंद होंगे और रंग लंबे समय तक के लिए रहेगा। साथ ही, अगर आप कोई पानी का काम कर रही हैं, तो कोशिश करें कि ग्लव्स पहनकर कर करें।

इसे जरूर पढ़ें-Bail Mehndi Designs: लगाने में बेहद आसान हैं बेल मेंहदी के ये डिजाइंस

तो इस बार जब आप अपने हाथों में मेहंदी लगाएं, तो ऊपर बताए गए टिप्स को ध्यान में रखें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो भी आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में ही बता दें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP